विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 21, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Kanpur News : महाभारत के महाराजा शांतनु ने DM से लगाई गुहार, जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत लेकर पहुंचे अभिनेता संजय शुक्ला!

Published: Thu, 21 Aug 2025 04:11 PM (IST)

कानपुर में महाभारत के शांतनु का किरदार निभाने वाले संजय शुक्ला ज़मीनी विवाद लेकर जिलाधिकारी के जनता दर्शन में पहुंचे। ...और पढ़ें

जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत लेकर पहुंचे अभिनेता संजय शुक्ला। जागरण
जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत लेकर पहुंचे अभिनेता संजय शुक्ला। जागरण

जासरण संवाद, कानपुर ।जिलाधिकारी कार्यालय में गुरुवार को जनता दर्शन के दौरान उस समय अलग नज़ारा देखने को मिला जब लोकप्रिय धार्मिक धारावाहिक महाभारत में महाराजा शांतनु का किरदार निभाकर पहचान बनाने वाले अभिनेता संजय शुक्ला फरियादी बनकर पहुंचे। परदे पर शाही किरदार निभाने वाले संजय शुक्ल इस बार किसी अभिनय के लिए नहीं, बल्कि अपने पैतृक भूखंड पर हो रहे अवैध कब्जे की शिकायत लेकर जिलाधिकारी से मिलने आए।

कब खरीदी खी जमीन

संजय शुक्ला ने जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह को बताया कि उनके पिता स्वर्गीय श्याम नारायण शुक्ल, जो उर्सला अस्पताल में सर्जन रहे, उन्होंने साल 1969 में दहेली सुजानपुर क्षेत्र में भूखंड खरीदा था। उनकी इच्छा थी कि इस ज़मीन पर गरीबों के लिए अस्पताल बनाया जाए, लेकिन असमय निधन के कारण यह सपना अधूरा रह गया। अब वे अपने भाई के साथ मिलकर उस मंशा को पूरा करना चाहते हैं।

नहीं कर पाते थे जमीन की देख-रेख

उन्होंने कहा कि लंबे समय से मुंबई में रहने के कारण वे समय-समय पर ही इस जमीन को देखने आ पाते थे। हाल ही में जब वे वहाँ पहुंचे तो कुछ लोगों ने उन्हें निर्माण कार्य करने से रोक दिया और दबाव बनाया। पवन कुमार ने कहा कि यह स्थिति उनके लिए बेहद दुखदायक है, क्योंकि वे अपने पिता की स्मृति में गरीबों के लिए कुछ करना चाहते हैं।

निभाया था महाराजा शांतनु का किरदार

जनता दर्शन में उपस्थित लोगों के लिए यह दृश्य खास रहा। छोटे परदे पर महाराजा शांतनु का किरदार निभाने वाले संजय शुक्ला यहां आम नागरिक की तरह अपनी फरियाद करते दिखाई दिए। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने शिकायत सुनने के बाद कहा कि प्रकरण के संबंध में एसडीएम सदर को जांच कर आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया है।