Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सहारनपुर के सरसावा एयरबेस के आसपास भी हाई अलर्ट

    By Dharmendra PandeyEdited By:
    Updated: Wed, 22 Jun 2016 05:34 PM (IST)

    उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में एयरफोर्स के सरसावा एयरबेस पर एनएसजी कमांडो के साथ एटीएस तथा अन्य सुरक्षा बल मुस्तैद हैं। यहां पर भी हाई अलर्ट है। ...और पढ़ें

    Hero Image

    लखनऊ (जेएनएन)। पंजाब के पठानकोट एयरबेस पर आतंकी हमले के बाद एक उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में एयरफोर्स के सरसावा एयरबेस पर एनएसजी कमांडो के साथ एटीएस तथा अन्य सुरक्षा बल मुस्तैद हैं। यहां पर भी हाई अलर्ट है। केंद्रीय गुप्तचर एजेंसियों की सूचना के आधार पर यह कदम उठाए गए हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सहारनपुर जनपद मुख्यालय से 15 किमी दूर सरसावा के आधा दर्जन गांव के खेतों में भी राष्ट्रीय राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी), डिफेंस सिक्योरिटी कोर (डीएससी), आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस), एनएसजी व अमेरिका के नेवी सील कमांडो के तर्ज पर वायुसेना की गरुड़ कमांडो फोर्स व स्थानीय पुलिस ने पहरा बैठा दिया हैं।

    यह भी पढ़ें- सुरक्षित नहीं है एशिया का सबसे बड़ा हिंडन एयरबेस!

    सरसावा एयरबेस की बाहरी दीवार से दो सौ मीटर की दूरी में सड़क, खेत आदि पर किसी को भी अंदर की ओर आने की इजाजत नहीं है। यदि पुलिस कर्मी भी इस सीमा में प्रवेश कर रहा है तो परिचय पत्र दिखाकर उसकी एंट्री हो रही हैं।

    सहारनपुर-देहरादून रीजन में शिवालिक की पहाडिय़ों में बने करीब 234 फार्मो की औचक निगरानी व उन पर नजर रखने के साथ सहारनपुर के रंक से राजा बने 87 लोगों का रिकार्ड भी विभिन्न विभागों से तलब किया गया हैं। एटीएस व आर्मी इंटलीजेंस के सूत्रों की माने तो केन्द्रीय गुप्तचर विभाग व एजेंसियों ने अलर्ट जारी किया है। अलर्ट में केन्द्रीय गृह मामलों में संसद की स्थाई समिति के अध्यक्ष पी भट्टाचार्य की रिपोर्ट का हवाला दिया गया है।

    इस रिपोर्ट में भट्टाचार्य ने पठानकोट एयरबेस के करीबी गांवों में भी किसी भेष में आतंकवादी छिपे होने की सूचना है। ऐसे में पठानकोट समेत समस्त एयरबेस की सुरक्षा बढ़ाने, उन पर पैनी नजर रखने आदि हिदायत दी गयी है।

    यह भी पढ़ें- अब हकीकत में फाइटर प्लेन उड़ाएंगी अवनी

    खुफिया एजेंसी का मानना हैं कि पठानकोट एयरबेस के समीप शरण लिए आतंकी सरसावा या अंबाला एयरबेस के आसपास कही ओर भी शरण ले सकते हैं।

    रिपोर्ट में दर्शाया गया है कि भारतीय सैन्य अकादमी, देहरादून भी सहारनपुर के नजदीक हैं। ऐसे में कुछ आतंकी अकादमी को निशाना बनाने के लिए शिवालिक रेंज में भी कही शरण ले सकते हैं, क्योंकि इस रेंज में करीब 234 फार्म हाउस हैं। ऐसे में इन फार्म हाउस पर निगरानी रखी जाए।

    यह भी पढ़ें- जानिए, भारत वायुसेना से जुड़ी 10 अहम बातें

    यदि वहां संदिग्ध गतिविधियों का संचालन मिलने की सूचना हो तो तत्काल निरीक्षण किया जाए। अलर्ट के बाद इन क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ा दी गयी हैं।

    खासकर आर्मी और एयरफोर्स क्षेत्र का सुरक्षा घेरा ज्यादा कड़ा कर दिया गया है। रेलवे स्टेशन आदि स्थानों पर पंजाब से आने वाले ट्रैफिक पर कड़ी नजर रखी जा रही है। पंजाब व जम्मू से आने वाली ट्रेनों पर भी निगरानी बढ़ा दी गई है।

    रंक से राजा बनने वालों पर नजर

    खुफिया की माने तो सहारनपुर में 87 ऐसे लोग हैं जो डेढ़ दशक में रंक से राजा बन गए हैं। पुलिस के मुताबिक इन सभी लोगों के बारे में आवश्यक रिकार्ड आयकर, परिवहन विभाग, स्टांप विभाग आदि विभागों से मंगाए गए हैं। सात महिलाओं समेत 65 लोग बार-बार पाकिस्तान जा रहे हैं।

    यह भी पढ़ें- वायुसेना के लड़ाकू दस्ते में शामिल हुआ देश के पहले महिला पायलटों का बैच

    उधर बांग्लादेश बड़ी संख्या में लोग जा रहे है। इन पर नजर रखी जाए। पाकिस्तान से रिश्तेदार के यहां आने के बाद दस पाकिस्तानी मंडल से गायब हैं। इनकी संख्या सहारनपुर में तीन है। उनके रिश्तेदारों पर नजर रखी जा रही हैं।

    1198 हैं बांग्लादेशी

    सहारनपुर मंडल में बीते वर्ष चिन्ह्ति 385 बांग्लादेशियों की संख्या अब बढ़कर 1198 हो गई है। मलिन बस्तियों में इनके ठिकाने हैं। कोई घटना होने पर ये धार्मिक उन्माद भड़काने की कोशिश करते हैं। अकेले सहारनपुर में इनकी संख्या 397 है। इनमें से 88 पर पैनी नजर रखी जा रही है।

    यह भी पढ़ें- केंद्रीय मंत्री ने किया इशारा, UP के हिंडन एयरबेस से उड़ेंगे यात्री विमान!

    188 की इस बिंदु पर जांच हो रही है कि इन लोगों ने राशन कार्ड या पहचान पत्र तो हासिल नहीं कर लिए हैं। सहारनपुर मंडल के 19 पीसीओ से लगातार पाकिस्तान व खाड़ी देशों में बात हो रही है। सहारनपुर में ऐसे पीसीओ पांच है। 989 मोबाइल सर्विलांस पर लगे हैं। इनकी प्रत्येक गतिविधि पर पैनी नजर हैं।

    पूरे जनपद में सतर्कता है

    जिलाधिकारी पवन कुमार ने बताया कि यहां सरसावा एयरबेस ही नही पूरे जनपद में सतर्कता बरती जा रही है। यहां पर स्थानीय अभिसूचना इकाई को संवदेनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया है। सरसावा एयरबेस के पास ग्रामीणों को सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग देने की अपील की गयी है।