Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    केंद्रीय मंत्री ने किया इशारा, UP के हिंडन एयरबेस से उड़ेंगे यात्री विमान!

    By JP YadavEdited By:
    Updated: Sun, 12 Jun 2016 09:24 AM (IST)

    केंद्रीय रक्षा मंत्री ने इस सवाल को सिरे से खारिज किया कि फौज में भर्ती होने के लिए अब लोग रुचि नहीं लेते। ...और पढ़ें

    Hero Image

    गाजियाबाद (राज कौशिक)। केंद्रीय रक्षा मंत्री मनोहर पर्रीकर ने साहिबाबाद हिंडन एयरबेस के व्यावसायिक प्रयोग की संभावनाओं पर विचार करने का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि वह इस विषय में तमाम संभावनाओं की तलाश करेंगे।

    पर्रीकर दिल्ली से सटे कौशांबी में शुक्रवार देर रात शहर के करीब सौ खास लोगों से रूबरू हुए। इस दौरान दैनिक जागरण ने सवाल किया कि क्या हिंडन एयरबेस दिल्ली हवाई अड्डे का बोझ कम कर सकता है?

    केंद्रीय रक्षा मंत्री ने कहा कि उनकी जानकारी के मुताबिक हिंडन एयरबेस पर दुनिया के सबसे बड़े मालवाहक विमानों में शुमार जहाज हैं। विभिन्न सिविल एयर लाइंस से यात्री विमान उड़ाने के बारे में बातचीत की जाएगी। वे भी यात्री विमान तभी उड़ाती हैं जब उन्हें पर्याप्त संख्या में यात्री मिलते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    फौज में भर्ती के लिए 40 लाख आवेदन विचाराधीन

    केंद्रीय रक्षा मंत्री ने इस सवाल को सिरे से खारिज किया कि फौज में भर्ती होने के लिए अब लोग रुचि नहीं लेते। उन्होंने कहा कि आज भी सिर्फ जवान स्तर पर भर्ती होने के लिए लगभग 40 लाख आवेदन उनके पास विचाराधीन हैं। अफसरों के पदों के आवेदन इनसे अलग हैं।

    उन्होंने कहा कि चूंकि भर्ती की प्रक्रिया ऑनलाइन कर दी गई है, इसलिए पहले की तरह भगदड़ होने से हादसे नहीं होते। हादसों की खबर न आने के कारण कुछ लोग मान लेते हैं कि भर्ती हो ही नहीं रही है।

    उन्होंने इस बात को भी नहीं माना कि फौज में अफसरों के पद खाली पड़े हैं। उन्होंने कहा कि हर साल अफसरों के पद बढ़ाए जा रहे हैं, इसलिए पिछले वर्षों से तुलना करते हुए पद खाली बता दिए जाते हैं।

    कोई कमी नहीं है बुलेट प्रूफ जैकेट की

    रक्षा मंत्री मनोहर पर्रीकर ने इस सवाल को भी खारिज किया कि भारतीय जवानों के पास पर्याप्त संख्या में बुलेट प्रूफ जैकेट नहीं हैं। उन्होंने बताया कि हाल ही में ली गईं एक लाख 80 हजार बुलेट प्रूफ जैकेट का जवान प्रयोग भी कर रहे हैं।