Kanpur Lamborghini Accident: हादसे में घायल वादी तौफीक आए सामने, बदले सुर, बोले- मेरा समझौता हो गया अब परेशान न करें
कानपुर के ग्वालटोली में हुए लैंबार्गिनी हादसे में घायल तौफीक अहमद ने बताया है कि उनका चालक से समझौता हो ...और पढ़ें
-1770820094606_m.webp)
HighLights
ग्वालटोली में रविवार को हुए लैंबार्गिनी हादसे में घायल चमनगंज निवासी तौफीक बोला
मां और दो छोटे भाइयों के साथ चमनगंज के घोसियाना मुहल्ले में रहता है पीड़ित
जागरण संवाददाता, कानपुर। Kanpur Lamborghini Accident: मुझे अब इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं करनी है मेरा घटना के दिन ही चालक से समझौता हो चुका है,अब ज्यादा परेशान न करें। यह बात चमनगंज के घोसियाना मुहल्ले में रहने वाले मो.तौफीक अहमद ने दैनिक जागरण से बातचीत के दौरान कही। ग्वालटोली में रविवार को वीआइपी रोड पर लैंबार्गिनी से हुए हादसे में मो. ताैफीक घायल हो गए थे।
रविवार को आर्य नगर निवासी तंबाकू कारोबारी केके मिश्रा का बेटा शिवम अपने चालक मोहन के साथ लैंबार्गिनी से शिक्षण संस्थान प्रकोष्ठ भाजपा के प्रदेश संयोजक डा. दिवाकर मिश्रा की आइएएस बेटी कृतिका मिश्रा की शादी में शामिल बिठूर जा रहे थे। तभी भैरोंघाट चौराहे के पास आटो व एक बुलेट में टक्कर मारते हुए बिजली के खंभे से लैंबार्गिनी रिवोल्ट टकराई थी। कार सड़क किनारे खड़े आटो को टक्कर मारकर बुलेट के ऊपर चढ़ गई थी। इस दौरान वहां खड़े चमनगंज घोसियाना निवासी तौफीक अहमद को टक्कर लगी तो वह उछलकर दूर गिरे। उनके बाएं पैर में चोट आई।
वहीं बुलेट सवार विशाल त्रिपाठी व सोनू त्रिपाठी को धक्का लगा, हालांकि वह ठीक हैं। घटना को लेकर मो. तौफीक ने तहरीर देकर कार नंबर के आधार पर मुकदमा दर्ज कराया था। हालांकि पुलिस ने घटना के समय कारोबारी के बेटे शिवम मिश्रा के द्वारा कार चलाने की बात कहते हुए मुकदमे में उसे आरोपित बनाया। जबकि कारेाबारी केके मिश्रा और उनके अधिवक्ता धर्मेंद्र सिंह धर्मू ने घटना के समय कारोबारी के चालक मोहन द्वारा कार चलाने का दावा किया था।
बुधवार दोपहर दैनिक जागरण ने मुकदमे के वादी और पीड़ित मो.ताैफीक अहमद के घर पहुंचकर उनसे बातचीत की। इस दौरान तौफीक ने बताया कि उन्होंने मामले में मुकदमा दर्ज कराया था हालांकि कार चालक से घटना के दिन ही उनका समझौता हो गया था। उनके बाएं पैर में चोट है उनका इलाज कराने की बात पर समझौता हो गया है। इसके लिए चालक की ओर से उन्हें आर्थिक क्षतिपूर्ति भी कर दी गई है हालांकि उन्हें कितनी क्षतिपूर्ति की गई यह बताने से तौफीक ने इंकार कर दिया है।
तौफीक ने बताया कि वह चमनगंज के घोसियाना मुहल्ले में किराए पर रहकर ई-रिक्शा चलाकर अपनी मां मीना और दो छोटे भाइयों फिरोज और चांदबाबू का परिवार पाल रहे हैं। उनके दो अन्य बड़े भाई उससे अलग रहते हैं।
यह भी पढ़ें- लैंबार्गिनी कार हादसे के बाद कानपुर में मिनी कूपर की रफ्तार का कहर, 120 की स्पीड से बाइक को मारी टक्कर
यह भी पढ़ें- Lamborghini Case से सुर्खियों में बंशीधर टोबैको ग्रुप, जानिए केके और शिवम मिश्रा के बारे में
यह भी पढ़ें- Kanpur लैंबार्गिनी हादसे में नया मोड़, शिवम दिल्ली में भर्ती, पिता पहली बार आए सामने, दिया ये बयान
यह भी पढ़ें- लैंबार्गिनी हादसे का नया CCTV आया सामने, चलती SUV से कूदकर निकले बाउंसर, लग्जरी कार से शिवम मिश्रा को उतारते दिखे
यह भी पढ़ें- Kanpur News: लैंबार्गिनी हादसे में तंबाकू कारोबारी का बेटे पर मुकदमा, थाना प्रभारी पर गिरी गाज
यह भी पढ़ें- महंगे शौक, बड़ा विवाद: कानपुर लैंबार्गिनी हादसे में कारोबारी के बेटे पर केस, डिप्टी सीएम तक पहुंचा मामला
यह भी पढ़ें- कानपुर में कारोबारी के बेटे की लैंबार्गिनी ने ऑटो व बुलेट को मारी टक्कर, तीन घायल; बाउंसरों की अभद्रता से हंगामा
