लैंबार्गिनी हादसे का नया CCTV आया सामने, चलती SUV से कूदकर निकले बाउंसर, लग्जरी कार से शिवम मिश्रा को उतारते दिखे
Lamborghini Case: कानपुर लैंबार्गिनी हादसे का नया सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। इसमें दुर्घटना के बाद पांच बाउंसर चलती एसयूवी ...और पढ़ें
HighLights
नए CCTV में बाउंसरों ने शिवम को लैंबार्गिनी से निकाला।
चलती SUV से कूदकर बाउंसर दुर्घटनास्थल पर पहुंचे।
वकील का दावा, हादसे के समय चालक मोहन चला रहा था कार।
जागरण संवाददाता, कानपुर। Lamborghini Case: लैंबार्गिनी मामले में एक नया वीडियो सामने आया है। इसे ट्रैफिक पुलिस ने खुद जारी किया है। सीसीटीवी वीडियो में दिख रहा है कि बंशीधर टोबैको ग्रुप के मालिक तंबाकू कारोबारी केके मिश्रा के बेटे की लैंबार्गिनी दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद पांच बाउंसर चलती एसयूवी से कूद गए। शिवम मिश्रा के बाउंसर एक काली एसयूवी से बाहर निकलते और दुर्घटनाग्रस्त लैंबार्गिनी की ओर दौड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं एक दूसरे वीडियो में शिवम को कार से उतारते हुए दिख रहे हैं।
ग्वालटोली में वीआइपी रोड पर रविवार दोपहर तेज़ रफ्तार लैम्बार्गिनी कार द्वारा पैदल यात्रियों को टक्कर मारने के मारने में घटना के लगभग दो दिन बाद यातायात पुलिस ने सीसी फुटेज जारी किया है। इस फुटेज में दिख रहा है कि हादसे के बाद बाउंसर एक काली एसयूवी से उतरकर लैंबार्गिनी की ओर दौड़ते हैं और तंबाकू कारोबारी केके मिश्रा के बेटे शिवम मिश्रा कार से बाहर निकालते हैं।
#WATCH | CCTV visuals of the Lamborghini car accident in Kanpur, provided by Kanpur Traffic Police
— ANI (@ANI) February 10, 2026
As per Kanpur Police Commissioner Raghubir Lal, the car driven by Shivam Mishra has been seized. An FIR has been registered. pic.twitter.com/v06iFbWGgZ
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार लैंबार्गिनी में तंबाकू कारोबारी केके मिश्रा का बेटा शिवम मिश्रा था। हालांकि, केके मिश्रा के वकील का मृत्युंजय कुमार का दावा है कि हादसे के समय कार शिवम नहीं बल्कि चालक मोहन चला रहा था। यह एक दुर्घटना का मामला है। क्योंकि कार शिवम नहीं चला रहा था इसलिए उसके खिलाफ कोई मामला नहीं बनता। मामले में उन्होंने न्यायालय में अर्जी दी है जिस पर आज सुनवाई होनी है।
यातायात विभाग द्वारा जारी किए गए सीसी फुटेज में नजर आ रहा है कि एक काली एसयूवी सड़क किनारे रुकती है और उसके दरवाजे खुलते हैं। गाड़ी पूरी तरह रुकने से पहले ही बाउंसर बाहर निकलने की कोशिश करते हैं। वीडियो में कम से कम पांच बाउंसर दिखाई देते हैं, जो लैंबार्गिनी की ओर दौड़ते हैं। सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, यह घटना रविवार दोपहर करीब दो बजे हुई है।
अपने बयान दर्ज कराने पहुंचे थाने पहुंचे केके मिश्रा
लैंबार्गिनी कार हादसे के मामले में मंगलवार दोपहर करीब सवा एक बजे तंबाकू कारोबारी केके मिश्रा ग्वालटोली थाने पहुंचे। रविवार को हुए कार हादसे में वह अपने बयान दर्ज कराएंगे। इस दौरान डीसीपी सेंट्रल समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
