विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Lamborghini Case से सुर्खियों में बंशीधर टोबैको ग्रुप, जानिए केके और शिवम मिश्रा के बारे में

Published: Tue, 10 Feb 2026 08:35 PM (IST)

Lamborghini Case: कानपुर में लैंबार्गिनी रिवाल्ट हादसे के बाद बंशीधर टोबैको ग्रुप चर्चा में है। ग्रुप के मालिक केके मिश्रा ...और पढ़ें

HighLights

  1. कानपुर के आर्यनगर व दिल्ली के वसंत विहार में भी घर

  2. शिवराजपुर के काकूपुर रब्बन के हैं मूल निवासी

  3. 90 साल पहले शुरुआत किया था कारोबार का

  4. उप्र के अलावा दिल्ली, गुजरात समेत देश भर में कारोबार

जागरण संवाददाता, कानपुर। lamborghini case: कानपुर में लैंबार्गिनी रिवाल्ट विवाद के बाद बंशीधर टोबैको ग्रुप सुर्खियों में आ गया है। इस ग्रुप के मालिक केके मिश्रा के बेटे और ग्रुप के निदेशक शिवम मिश्रा हादसे के वक्त लैंबार्गिनी रिवाल्ट चला रहे थे। केके मिश्रा उत्तर भारत के बड़े तंबाकू कारोबारियों में गिने जाते हैं।

केके मिश्रा का कारोबार दिल्ली, गुजरात समेत कई राज्यों तक फैला है। कंपनी के निदेशक शिवम मिश्रा भी लग्जरी लाइफस्टाइल को लेकर चर्चा में रहते हैं। करोड़ों रुपये की सुपरकारें, महंगी लग्जरी SUV और हीरे की घड़ियों का शौक उनकी पहचान बन चुका है। हादसे के बाद अब उनका कारोबारी और पारिवारिक प्रोफाइल चर्चा के केंद्र में है।

WhatsApp Image 2026-02-10 at 17.22.00

शिवराजपुर के काकूपुर रबन स्थित तंबाकू कारोबारी केके मिश्र का पैतृक आवास। जागरण

दिल्ली में भी घर

बंशीधर टोबैको ग्रुप के मालिक केके मिश्रा का घर आर्यनगर, शिवराजपुर व दिल्ली के वसंत विहार में भी है। वह शिवराजपुर के काकूपुर रब्बन के मूल निवासी हैं। उनका समूह भारत के प्रमुख तंबाकू आपूर्तिकर्ताओं में से एक है, जो मुख्य रूप से कानपुर में स्थित है।

मुन्ना मिश्रा के नाम से प्रसिद्ध ग्रुप के मालिक केके मिश्रा

समूह की स्थापना लगभग 90 साल पहले हुई थी। इसके वर्तमान प्रमुख केके मिश्रा (कृष्णा कुमार मिश्रा) हैं, जिन्हें उद्योग जगत में 'मुन्ना मिश्रा' के नाम से भी जाना जाता है। वह रियल एस्टेट कारोबार से भी जुड़े हुए हैं।

बेटा कंपनी का निदेशक

बंशीधर टोबैको ग्रुप के मालिक केके मिश्रा के बेटे शिवम मिश्रा भी कंपनी में निदेशक हैं। कंपनी मुख्य रूप से कच्चे व प्राकृतिक तंबाकू के निर्माण और आपूर्ति का काम करती है। भारत की कई बड़ी गुटखा व पान मसाला कंपनियों को कच्चा माल (तंबाकू) सप्लाई करती है। उत्तर प्रदेश के अलावा दिल्ली, मुंबई, गुजरात व आंध्र प्रदेश समेत देश भर में इनका कारोबार है। प्रापर्टी के काम से भी जुड़े हैं।

आयकर विभाग के छापे में सच आया था सामने

मार्च 2024 में आयकर विभाग ने इस समूह के 20 से अधिक ठिकानों पर छापेमारी की थी। जांच में पता चला था कि कंपनी का असली टर्नओवर 100-150 करोड़ रुपये के आसपास था, जबकि कागजों में इससे बहुत कम आंकड़ा दिखाया जा रहा था।

शिवम लग्जरी लाइफ का शौकीन

कारोबारी का बेटा शिवम लग्जरी कारों, डायमंड व घड़ियों का शौकीन है। उसके पास 50 करोड़ रुपये की गाड़ियां हैं, जिनमें लैंबार्गिनी के साथ ही राल्स रायस, मैकलारेन समेत दूसरी कई गाड़ियां हैं। ये बात 2024 में समूह पर पड़े आयकर छापे के दौरान सामने आ चुकी है।

यह भी पढ़ें- Kanpur लैंबार्गिनी हादसे में नया मोड़, शिवम दिल्ली में भर्ती, पिता पहली बार आए सामने, दिया ये बयान

यह भी पढ़ें- लैंबार्गिनी हादसे का नया CCTV आया सामने, चलती SUV से कूदकर निकले बाउंसर, लग्जरी कार से शिवम मिश्रा को उतारते दिखे

यह भी पढ़ें- Kanpur News: लैंबार्गिनी हादसे में तंबाकू कारोबारी का बेटे पर मुकदमा, थाना प्रभारी पर गिरी गाज

यह भी पढ़ें- महंगे शौक, बड़ा विवाद: कानपुर लैंबार्गिनी हादसे में कारोबारी के बेटे पर केस, डिप्टी सीएम तक पहुंचा मामला

यह भी पढ़ें- कानपुर में कारोबारी के बेटे की लैंबार्गिनी ने ऑटो व बुलेट को मारी टक्कर, तीन घायल; बाउंसरों की अभद्रता से हंगामा

यह भी पढ़ें- जानें आखिर कौन चला था लैंबॉर्गिनी रेव्यूल्टो, पुलिस की जांच में बदली पूरी कहानी, पिता ने शिवम को बताया बीमार