विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Water Crisis: खोड़ा में 70 टैंकरों के सहारे 12 लाख की आबादी, कैसे दूर होगी पानी की किल्लत?

Published: Mon, 22 Dec 2025 09:32 AM (IST)

गाजियाबाद के खोड़ा में पानी की किल्लत गहराती जा रही है, जहां 12 लाख की आबादी 70 टैंकरों के सहारे ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. लोगों का कहना जो टैंकर हैं वह भी रोजाना नहीं आते

  2. गाजियाबाद में पानी की आपूर्ति एक बड़ी चुनौती

  3. बड़ी संख्या में इनमें से टैंकर पड़े हैं खराब

जागरण संवाददाता, खोड़ा। खोड़ा कॉलोनी इलाके में लंबे समय से लोग पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। आलम यह है कि लोगों को अपनी पानी की टंकी पैसे देकर टैंकरों के माध्यम से भरवानी पड़ती है। क्योंकि यहां की 12 लाख की आबादी 70 टैंकरों के सहारे है। लोगों का कहना है कि इनमें से भी कुछ टैंकर खराब हैं तो कुछ रोजाना नहीं आते हैं। इससे जरूरत के हिसाब से पानी नहीं मिल पाता है।

लोगों के कहना है कि इलाके में पानी के हालात बहुत खराब हैं। जैसे-तैसे काम चला रहे हैं। पानी न होने से काफी परेशानी हो रही है। कई बार एक दूसरे से पानी लेकर काम चलाना पड़ रहा है। जिन्होंने सबमर्सिबल कर रखे हैं उन पड़ोसी के घर से अपने घर तक पानी का पाईप डाल रखा है।

पड़ोसी से महीना बांध रखा है। हर महीने 500 रुपये देते है। इतना ही नहीं पीने का पानी भी खरीद कर पीना पड़ता है। पानी की समस्या के कारण यहां रहना बेहद मुश्किल हो रहा है। चुनाव से पहले नेता वोट मांगने आते हैं और पानी की समस्या का समाधान करने का वादा करते हैं, लेकिन चुनाव जीतने के बाद हालात बदल जाते हैं। लोगों का कहना है कि जब तक गंगाजल आपूर्ति नहीं होगी यहां पानी की समस्या स्थायी बनी रहेगी।

 

यह भी पढ़ें- गाजियाबाद: बूंद-बूंद को तरस रहे खोड़ा वाले, रात में सोने से पहले अगले दिन के लिए सताती है पानी की चिंता

यह भी पढ़ें- दिल्लीवाले ध्यान दें! इन इलाकों में दो दिन नहीं आएगा पानी, जल बोर्ड ने बताई वजह

यह भी पढ़ें- खोड़ा कॉलोनी में पानी का संकट, ग्राउंड वॉटर 1000 फीट नीचे; रोजाना जेब हो रही ढीली

यह भी पढ़ें- रेवाड़ी में पेयजल संकट पर बड़ी पहल, नए जल भंडारण टैंक का निर्माण शुरू; ब्लॉक बनाने की योजना पर रोक

गंगाजल के लिए लगातार आवाज उठा रहे हैं। भू-जल का स्तर गिरता जा रहा है। इसके बाद भी खोड़ा नगर पालिका ने अभी तक गंगाजल नहीं दिया। योजना कागजों तक ही सिमट कर रह गई है।


-

-सुनील खत्री, स्थानीय निवासी

चुनाव के समय गंगाजल के नाम पर प्रत्याशी वोट मांगने के लिए आते हैं। इसके बाद कोई भी वापस आकर नहीं देखता। गंगाजल की समस्या पर राजनीति करने से ज्यादा जरूरी हैै इसका समाधान किया जाए।


-

-संजय कुमार, स्थानीय निवासी।

खोड़ा में पानी की समस्या इतनी बड़ी है कि इसके अलावा कोई परेशानी नजर नहीं आती है। रात-दिन पानी की चिंता सताती रहती है। गंगाजल की आपूर्ति होने पर ही राहत मिलेगी।


-

-इमरान खान, स्थानीय निवासी

खोड़ा की आबादी दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। इससे पानी की समस्या बड़ी हो रही है। अगर समय रहते इसका समाधान नहीं हुआ तो लोगों को पलायन करना पड़ेगा।


-

-नंदलाल गुप्ता, स्थानीय निवासी