Aligarh Top News: अलीगढ़ की प्रमुख खबरें, एक क्लिक पर
Aligarh Top News 17 अप्रैल 2022 अलीगढ़ में मस्जिद पर पथराव का आरोप शहर में तनाव वहीं अलीगढ़ का नाम जल्द हो सकता है हरिगढ़ इधर पुलिस ने पकड़े आठ गोवंश ...और पढ़ें

अलीगढ़: आज अलीगढ़ में ये खबरे प्रमुख रहीं...
अलीगढ़ में मस्जिद पर पथराव का आरोप, शहर में तनाव
अलीगढ़: असामाजिक तत्वों ने माहौल बिगाड़ने की कोशिश की है। आरोप है मस्जिद पर पत्थर फेंके गए जिसमें एक युवक घायल हुआ है। पुलिस मस्जिद पर पत्थर फेंकने की बात से इनकार कर रही है। अलीगढ़ के मानिक चौक इलाके का है मामला... पूरी खबर पढ़े
अलीगढ़ का नाम जल्द हो सकता है हरिगढ़
अलीगढ़: ताला और तालीम की नगरी के लिए प्रसिद्ध अलीगढ़ का नाम जल्द ही बदल सकता है। अलीगढ़ का नाम हरिगढ़ रखने की सिफारिश की गयी है। इसके पीछे जिला पंचायत अध्यक्ष विजय सिंह का तर्क है कि अलीगढ़ तानसेन के गुरु स्वामी हरिदास की भूमि है। पूरी खबर पढ़े
पुलिस ने पकड़े आठ गोवंश, मौके से एक को दबोचा
अलीगढ़: बंद पड़े भट्टे पर गाड़ी में गोवंश लादकर ले जा रहे एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मुखबिर की सूचना पर पहुंची पुलिस को देखकर दो लोग फरार हो गए है। पुलिस की पूछताछ... पूरी खबर पढ़े
मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले में डॉक्टर, डायग्नोस्टिक एवं ड्रग्स की मिलेगी निःशुल्क सेवा
अलीगढ़: मुख्यमंत्री स्वास्थ्य मेले का डीएम ने फीता काटकर शुभारम्भ किया। मुख्यमंत्री आरोग्य मेला में जन सामान्य को एक ही स्थान पर ट्रिपिल डी यानी डॉक्टर डायग्नोस्टिक एवं ड्रग्स की मुफ्त सुविधा मिलेगी। पूरी खबर पढ़े
अलीगढ़-एटा मार्ग दो दिन रहेगा बंद
अलीगढ़: अलीगढ़-एटा राष्ट्रीय राजमार्ग दो दिन के लिए बंद रहेगा। सिकंदराराऊ में रेलवे क्रासिंग गेट पर मरम्मत का कार्य किया जा रहा है। इस मार्ग से गुजरने वाले सभी वाहनों को रूट डायवर्ट कर निकला जा रहा है। आप भी यात्रा कर रहे हैं तो ये रास्ते चुन सकते हैं। पूरी खबर पढ़े

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।