विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 07, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

iVoomi i5 पर जियो दे रहा 2200 रुपये का कैशबैक, जानें क्या है ऑफर

By Shilpa SrivastavaEdited By:
Published: Thu, 07 Jun 2018 04:18 PM (IST)Updated: Fri, 08 Jun 2018 06:58 AM (IST)

पिछले काफ समय से जियो स्मार्टफोन्स के साथ कैशबैक ऑफर दे रहा है। जानें इनके बारे में

iVoomi i5 पर जियो दे रहा 2200 रुपये का कैशबैक, जानें क्या है ऑफर
iVoomi i5 पर जियो दे रहा 2200 रुपये का कैशबैक, जानें क्या है ऑफर

नई दिल्ली (टेक डेस्क)। चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी आईवूमी ने एक नया किफायती फोन लॉन्च किया है। iVoomi i5 की खासियत इसका शटरप्रूफ डिस्प्ले है। इसकी कीमत 3,499 रुपये है। कंपनी इस फोन को खरीदने पर 2,200 रुपये का कैशबैक दे रही है। ऐसे में फोन की प्रभावी कीमत 1,299 रुपये है। इससे पहले भी रिलायंस जियो और एयरटेल जैसी कई कंपनियों ने स्मार्टफोन्स के साथ कैशबैक ऑफर दिए हैं।

iVoomi i5 के फीचर्स:

इस फोन में 5 इंच का एफडब्ल्यूवीजीए डिस्प्ले दिया गया है। यह फोन 1.2 गीगाहर्ट्ज प्रोसेसर और 1 जीबी रैम से लैस है। इस फोन में 8 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। यह फोन एंड्रॉयड 7.0 नॉगट पर काम करता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है जो एलईडी फ्लैश से लैस है। साथ ही 5 एमपी का फ्रंट फेसिंग कैमरा भी दिया गया है। फोन को पावर देने के लिए इसमें 2800 एमएएच की बैटरी दी गई है। इस फोन को शैंपेन गोल्ड और जेड ब्लैक कलर वैरिएंट में लॉन्च गया है।

जानें iVoomi i5 के ऑफर के बारे में:

यह स्मार्टफोन जियोफुटबॉल ऑफर के तहत दिया गया जा रहा है। इसके अंतर्गत यूजर्स को 2,200 रुपये का कैशबैक दिया जाएगा। यह कैशबैक यूजर्स को जियो नंबर को 198 और 299 रुपये से रिचार्ज कराने पर ही मिलेगा। यूजर्स को यह रिचार्ज 30 जून से पहले कराना होगा। आपको बता दें कि यह कैशबैक माइजियो एप में 44 वाउचर्स के तौर पर दिया जाएगा। इसमें प्रति वाउचर की कीमत 50 रुपये होगी।

नोकिया 1 के साथ भी जियो दे रहा कैशबैक ऑफर:

इससे पहले भी रिलायंस जियो ने नोकिया 1 के साथ अपने 2,200 रुपये के कैशबैक ऑफर की घोषणा कर दी है। नोकिया 1 इस हफ्ते की शुरुआत में भारत में लॉन्च किया गया है। यह कंपनी का एंड्रॉयड ओरियो गो एडिशन डिवाइस है। फोन की कीमत 5,499 रुपये है। जियो का ऑफर अप्लाई करने के बाद इसका इफेक्टिव प्राइज 3,299 रुपये हो जाएगा। ऑफर में जियो इंस्टेंट कैशबैक के साथ डाटा बेनिफिट्स भी दे रहा है।

कैसे उठाए ऑफर का लाभ:

इस ऑफर का लाभ उठाने के लिए नया 4G स्मार्टफोन खरीदना होगा। इसके लिए यूजर को जियो का 198 या 299 रुपये का रिचार्ज कराना होगा। इसके बाद आपको 50 रुपये प्रति के 44 वाउचर आ जाएंगे। इस तरह कुल 2200 रुपये का कैशबैक आ जाएगा। यह माय जियो एप में क्रेडिट किया जाएगा। इन वाउचर्स का इस्तेमाल माय जियो एप के जरिए रिचार्ज करने के लिए किया जा सकता है। कैशबैक के साथ इसमें 4G 60GB डाटा भी मिलेगा।

यह भी पढ़ें:

LG ने मिड रेंज में प्रीमियम फीचर्स के साथ लॉन्च किए तीन स्मार्टफोन, सैमसंग को मिलेगी चुनौती

6.01 इंच के एफएचडी डिस्प्ले के साथ मोटो जेड3 प्ले लॉन्च, वनप्लस 5 से होगी टक्कर

80 मीटर गहरे पानी में भी काम करेगी लेनोवो की Watch X, Fitbit Versa से होगा मुकाबला