विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 07, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

6.01 इंच के एफएचडी डिस्प्ले के साथ मोटो जेड3 प्ले लॉन्च, वनप्लस 5 से होगी टक्कर

By Shilpa SrivastavaEdited By:
Published: Thu, 07 Jun 2018 12:04 PM (IST)Updated: Fri, 08 Jun 2018 06:57 AM (IST)

लेनोवो की स्वामित्व नाली कंपनी मोटोरोला ने दो वैरिएंट के साथ नया हैंडसेट लॉन्च किया है

6.01 इंच के एफएचडी डिस्प्ले के साथ मोटो जेड3 प्ले लॉन्च, वनप्लस 5 से होगी टक्कर
6.01 इंच के एफएचडी डिस्प्ले के साथ मोटो जेड3 प्ले लॉन्च, वनप्लस 5 से होगी टक्कर

नई दिल्ली (टेक डेस्क)। चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी मोटोरोला ने मोटो जेड3 प्ले पेश कर दिया है। इस फोन की कीमत 499 डॉलर यानी करीब 33,500 रुपये है। यह फोन सभी मोटो मॉड्स को सपोर्ट करता है। इस फोन को भारत में कब तक लॉन्च किया जाएगा फिलहाल इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। भारत में इस फोन की टक्कर वनप्लस 5 के साथ हो सकती है।

मोटोरोला जेड2 प्लस के फीचर्स:

इस फोन में 6.01 इंच का एफएचडी+ सुपर एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है जिसका पिक्सल रेजोल्यूशन 2160X1080 है। इसकी स्क्रीन पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास की प्रोटेक्शन दी गई है। यह फोन 1.8 गीगाहर्ट्ज ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर और 4 जीबी रैम से लैस है। इस फोन को 32 जीबी और 64 जीबी वैरिएंट के साथ लॉन्च किया गया है। दोनों ही वैरिएंट ड्यूल सिम सपोर्ट करते हैँ। साथ ही फोन में माइक्रोएसडी कार्ड का भी सपोर्ट दिया गया है। यह फोन एंड्रॉयड 8.1 पर काम करता है।

कैमरा और बैटरी:

फोटोग्राफी के लिए फोन में 12 और 5 मेगापिक्सल का ड्यूल रियर कैमरा दिया गया है। साथ ही 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी मौजूद है। इसका रियर कैमरा एफ/1.7 लेंस, 1.4 माइक्रोन और बोकेह फीचर्स से लैस है। फोन को पावर देने के लिए इसमें 3000 एमएएच की बैटरी दी गई है। कंपनी ने दावा किया है कि आधे घंटे की चार्जिंग में यह फोन आधे दिन तक चल सकता है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, एनएफसी, ब्लूटूथ 5.0 जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

अब बात करते हैं वनप्लस 5 की:

इसमें 5.5 इंच का फुल एचडी ऑप्टिक एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है। इस पर 2.5डी कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास की प्रोटेक्शन भी दी गई है। यह फोन 2.45 गीगाहर्ट्ज ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर और 6/8 जीबी रैम से लैस है। इसमें 64/128 जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के सहारे बढ़ाया नहीं जा सकता है। यह फोन एंड्रायड 7.1.1 नॉगट पर काम करता है जिसपर ऑक्सीजन ओएस की स्कीन दी गई है। फोन को पावर देने के लिए इसमें 3300 एमएएच की बैटरी दी गई है। इसकी बैटरी डैश चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

यह भी पढ़ें:

80 मीटर गहरे पानी में भी काम करेगा लेनोवो का Watch X, Fitbit Versa से होगा मुकाबला

आसुस ने दो नए गेमिंग लैपटॉप किए लॉन्च, शाओमी और डेल से होगा मुकाबला

Intel की इस नई तकनीक से 28 घंटे तक लगातार चलेगी आपके लैपटॉप की बैटरी