Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Weekly Vrat Tyohar 24 Feb To 02 March 2025: कब है विजया एकादशी और महाशिवरात्रि? जानें व्रत-त्योहार की डेट

    Updated: Sun, 23 Feb 2025 02:07 PM (IST)

    हिंदू कैलेंडर के अनुसार फाल्गुन माह आखिरी महीना होता है। पंचांग के अनुसार फाल्गुन माह की शुरुआत 13 फरवरी से हुई है। वहीं इस माह का समापन 13 मार्च को होगा। अब फरवरी के आखिरी सप्ताह की शुरुआत होने जा रही है। ऐसे में आइए जानते हैं कि फरवरी (Weekly Vrat Tyohar 2025) के इस सप्ताह में पड़ने व्रत-त्योहारों के बारे में।

    Hero Image
    Falgun Weekly Vrat Tyohar 2025 फरवरी माह के आखिरी सप्ताह के व्रत-त्योहार।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सनातन धर्म में फाल्गुन माह का विशेष महत्व है। इस माह में कई व्रत और पर्व मनाए जाते हैं। सभी व्रत और त्योहार का विशेष महत्व है। धार्मिक मान्यता है कि फाल्गुन माह के विजया एकादशी व्रत करने से साधक को शुभ फल की प्राप्ति होती है। साथ ही जीवन में खुशियों का आगमन होता है। अब फरवरी का आखिरी सप्ताह शुरू होने वाला है। इस सप्ताह में कई व्रत-पर्व हैं। जैसे-विजया एकादशी, प्रदोष व्रत और महाशिवरात्रि समेत आदि। ऐसे में आइए इस आर्टिकल में जानते हैं कि जानते हैं कि 24 फरवरी से 02 मार्च तक मनाए जाने वाले व्रत-त्योहारों (Weekly Vrat Tyohar 2025) की डेट और शुभ मुहूर्त के बारे में।  

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    विजया एकादशी 2025 डेट और शुभ मुहूर्त

    वैदिक पंचांग के अनुसार, फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि 23 फरवरी को दोपहर 01 बजकर 55 मिनट पर शुरू हो रही है और अगले दिन 24 फरवरी को दोपहर 01 बजकर 44 मिनट पर तिथि का समापन होगा। इस प्रकार विजया एकादशी 24 फरवरी को मनाई जाएगी।  

    यह भी पढ़ें: Vijaya Ekadashi 2025: विजया एकादशी पर इन चीजों से करें भगवान विष्णु का अभिषेक, आर्थिक तंगी से मिलेगी निजात

    प्रदोष व्रत 2025 डेट और शुभ मुहूर्त

    पंचांग के अनुसार, फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि की शुरुआत 25 फरवरी को दोपहर 12 बजकर 47 मिनट पर होगी और 26 फरवरी को सुबह 11 बजकर 08 मिनट पर समाप्त होगी। ऐसे में 25 फरवरी को प्रदोष व्रत किया जाएगा।  

    महाशिवरात्रि 2025 डेट और शुभ मुहूर्त

    पंचांग के अनुसार, फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि 26 फरवरी को सुबह 11 बजकर 08 मिनट पर शुरू होगी। वहीं, इस तिथि का समापन 27 फरवरी को सुबह 08 बजकर 54 मिनट पर होगा। इस प्रकार 26 फरवरी महाशिवरात्रि का व्रत किया जाएगा।

    फाल्गुन अमावस्या 2025 डेट और शुभ मुहूर्त

    वैदिक पंचांग के अनुसार, फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि 27 फरवरी को सुबह 08 बजकर 54 मिनट पर शुरू हो रही है और समापन 28 फरवरी को सुबह 06 बजकर 14 मिनट पर होगा। ऐसे में 27 फरवरी फाल्गुन अमावस्या मनाई जाएगी।  

    फुलेरा दूज 2025 शुभ मुहूर्त

    पंचांग के अनुसार, फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि 01 मार्च को 03 बजकर 16 मिनट पर शुरू होगी और तिथि का समापन 02 मार्च को देर रात 12 बजकर 09 मिनट पर होगा। उदया तिथि के अनुसार, 01 मार्च को फुलेरा दूज मनाई जाएगी।

    यह भी पढ़ें:  Phulera Dooj 2025 Date: फाल्गुन महीने में कब है फुलेरा दूज? जानें शुभ मुहूर्त एवं योग

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।