कारोबार में चाहते हैं तरक्की, तो Som Pradosh Vrat के दिन शिवलिंग पर चढ़ाएं ये चीजें
प्रदोष व्रत (Som Pradosh Vrat 2025) के दिन संध्याकाल में भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा करने का विधान है। साथ ही विधिपूर्वक व्रत किया जाता है। अगर आप इस दिन महादेव को प्रसन्न करना चाहते हैं तो पूजा के दौरान विशेष चीजों का द्वारा शिवलिंग का अभिषेक जरूर करें।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वैदिक पंचांग के अनुसार, हर माह के कृष्ण और शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर प्रदोष व्रत किया जाता है। इस दिन भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा-अर्चना करने का विधान है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस दिन महादेव की पूजा और व्रत (Som Pradosh Vrat 2025) करने से साधक के जीवन में आ रहे सभी संकट दूर होते हैं। साथ ही महादेव की कृपा से जीवन में खुशियों का आगमन होता है।
ऐसा माना जाता है कि प्रदोष व्रत के दिन शिवलिंग पर विशेष चीजों को अर्पित करने से शिव जी प्रसन्न होते हैं। प्रभु की कृपा से रुके हुए काम पूरे होते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि प्रदोष व्रत के दिन शिवलिंग पर किन चीजों को अर्पित करना चाहिए।
(Pic Credit- Freepik)
प्रदोष व्रत 2025 डेट और टाइम (Pradosh Vrat 2025 Date And Time)
वैदिक पंचांग के अनुसार, आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि की शुरुआत 23 जून को देर रात 01 बजकर 21 मिनट पर होगी। वहीं, इस तिथि का समापन 23 जून को रात 10 बजकर 09 मिनट पर होगी। ऐसे में 23 जून को सोम प्रदोष व्रत किया जाएगा। इस दिन महादेव की पूजा करने का शुभ मुहूर्त शाम 07 बजकर 22 मिनट से लेकर 09 बजकर 23 मिनट तक है। इस दौरान किसी भी समय पूजा-अर्चना कर सकते हैं।
सुख-समृद्धि में होगी वृद्धि
प्रदोष व्रत के दिन तांबे के लोटे से शिवलिंग पर जल चढ़ाएं। इस दौरान 'ओम नमः शिवाय' मंत्र का जप करें। ऐसा माना जाता है कि इस उपाय को करने से साधक को पूजा का पूर्ण फल प्राप्त होता है। साथ ही शिव जी की कृपा से सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है।
यह भी पढ़ें: June Pradosh Vrat 2025: कब है जून महीने का अंतिम प्रदोष व्रत? जानें डेट, महत्व और मुहूर्त
खूब बढ़ेगा कारोबार
अगर आप जीवन में सुख-शांति का आगमन चाहते हैं, तो प्रदोष व्रत के दिन शिवलिंग का दूध, दही, शहद और बेलपत्र से अभिषेक करें। इसके बाद देसी घी का दीपक जलाकर आरती करें। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस उपाय को करने से साधक की सभी मुरादें पूरी होती है और कारोबार में वृद्धि होती है।
किसी चीज की नहीं होगी कमी
इसके अलावा शिवलिंग पर अक्षत और शमी के फूल अर्पित करना शुभ माना जाता है। इससे धन से जुड़ी समस्या से छुटकारा मिलता है। साथ ही जीवन में कभी भी अन्न-धन की कभी कमी नहीं होती है।
यह भी पढ़ें: June Pradosh Vrat 2025: प्रदोष व्रत पर करें इन मंत्रों का जप, भगवान शिव की कृपा से मिलेगी सुख-समृद्धि
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।