Move to Jagran APP

राशिफल 2019 : करियर, नौकरी, व्यापार, शिक्षा, सेहत, यात्रा, प्रेम और विवाह की दृष्टि से इन राशियों के लिए लकी साबित होगा ये साल

प्रेम में सफलता तो कहीं मायूसी एेसा ही रहेगा करियर का भी हाल साथ ही जानिए वर्ष 2019 में शिक्षा और ज्ञान, विवाह व सन्तान, धन एवं संपत्ति से सम्बंधित राशिफल भविष्यवाणी 2019 विस्तृत रूप से jagran.com पर

By Molly SethEdited By: Published: Sun, 23 Dec 2018 02:51 PM (IST)Updated: Wed, 16 Jan 2019 04:11 PM (IST)
राशिफल 2019 : करियर, नौकरी, व्यापार, शिक्षा, सेहत, यात्रा, प्रेम और विवाह की दृष्टि से इन राशियों के लिए लकी साबित होगा ये साल
राशिफल 2019 : करियर, नौकरी, व्यापार, शिक्षा, सेहत, यात्रा, प्रेम और विवाह की दृष्टि से इन राशियों के लिए लकी साबित होगा ये साल

मेष राशि वालों को मिलेगा नए मकान-वाहन का सुख, लेकिन बरतनी होंगी ये सावधानियां
मेष राश‍ि वालों के लिए ये वर्ष मिला जुला रहेगा कुछ खुशियां और कुछ परेशानियां लाएगा। नया वाहन खरीद सकते हैं, पर स्‍वास्‍थ्‍य चिंता का विषय रहेगा। दांपत्‍य जीवन में भी उतार चढ़ाव देखने को मिल सकता है। मान सम्‍मान बनाये रखने का प्रयास करें। ये राशि आपके प्रिय सितारे अजय देवगन की भी है, जिन्हें देख कर आप अंदाजा लगा सकते हैं मेष राशि वालों के जीवन का।
यहां पढ़ें मेष राशि का पूरा वार्षिक राशिफल 2019, जानें करियर, नौकरी, व्यापार, शिक्षा, सेहत, यात्रा, प्रेम और विवाह के बारे में

वृष राशि वालों का जीवन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा, कुछ बातों के प्रति रहना होगा सचेत
वृष राशि वालों के लिए स्वास्थ्य की दृष्‍टि से साल अच्छा, विद्यार्थियों के लिए भी ठीक। अविवाहितों के लिए विवाह योग और दांपत्‍य में सुख शंति रहेगी। व्यवहार एवं वाणी पर संयम रखें। साल 2018 में हाॅलिवुड एक्टर, सिंगर से शादी करने वाली प्रियंका चोपड़ा वृष राशि की ही हैं। 
यहां पढ़ें वृष राशि का पूरा वार्षिक राशिफल 2019, जानें करियर, नौकरी, व्यापार, शिक्षा, सेहत, यात्रा, प्रेम और विवाह के बारे में

मिथुन राशि वालों का भाग्य साथ देगा, प्रगति के पथ पर आगे बढ़ेंगे
मिथुन राशि वालों के लिए वर्ष के प्रारंभिक दिन अच्छे पर जुलाई के बाद कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। धैर्य के साथ प्रगति के पथ पर कदम बढ़ायें। अगस्त के बाद पदोन्नति, उच्च अधिकारी से प्रशंसा, और उचित स्थान पर स्थानांतरण जैसी सफलता प्राप्त हो सकती है। आप चंचल चुलबुली पर कमाल की एक्ट्रेस काजोल के साथ अपनी राशि साझा करते हैं। 
यहां पढ़ें मिथुन राशि का पूरा वार्षिक राशिफल 2019, जानें करियर, नौकरी, व्यापार, शिक्षा, सेहत, यात्रा, प्रेम और विवाह के बारे में

कर्क राशि वालों को खर्च पर कंट्रोल जरूरी, संतान प्राप्ति के योग, लेकिन नौकरी में सावधानी जरूरी 
कर्क राशि वालों को कुछ स्वास्थ्य संबंधी चिंताएं इस वर्ष परेशान करेंगी। अनावश्यक खर्च बढ़ाने से संचित धन कमहो सकता है अत सावधान रहें। ग्रह कलेश की संभावना है स्‍वंय पर और वाणी पर संयम रखें तो उत्‍तम होगा। ऊर्जा से भरपूर और अपने अनोखे फैशन सेंस के लिए चर्चित रणबीर सिंह है कर्क राशि वाले। 
यहां पढ़ें कर्क राशि का पूरा वार्षिक राशिफल 2019, जानें करियर, नौकरी, व्यापार, शिक्षा, सेहत, यात्रा, प्रेम और विवाह के बारे में

loksabha election banner

सिंह राशि वाले मकान खरीद सकते हैं, धन, पद एवं प्रतिष्ठा बढ़ेगी, शत्रु भयभीत रहेंगे  
सिंह राशि वाले जन्‍मजात नेतृत्‍व कुशल और निडर होते हैं उनका यही गुण इस साल निखर कर सामने आयेगा और उनसे शत्रु भयभीत रहेंगे।  अपने इस स्‍वभाव पर जीवनसाथी से व्यवहार करते संयम रखें, अन्यथा विवाद हो सकता है। साथ ही इस वर्ष आपको उनके स्वास्थ्य का भी ध्यान रखना होगा। अपने से ज्यादा इन दिनों बेटे तैमूर के स्टारडम का मजा ले रहे सैफ अली खान की राशि भी है सिंह। 
यहां पढ़ें सिंह राशि का पूरा वार्षिक राशिफल 2019, जानें करियर, नौकरी, व्यापार, शिक्षा, सेहत, यात्रा, प्रेम और विवाह के बारे में

कन्या राशि वालों के लिए बिजनेस में जबर्दस्त धन लाभ की संभावना, जीवनसाथी का स्वास्थ्य चिंताजनक रहेगा 
कन्‍या राशि वालों के लिए परिवार और दांपत्‍य दोनों जगह सामान्‍य रिश्‍ते रहेंगे। हांलाक‍ि व्‍यवसाय और नौकरी में सफलता के जबरदस्‍त आसार हैं। विद्यार्थियों के लिए भी साल सामान्‍यत अच्‍छा रहेगा बस मेहनत में कमी नहीं आने देनी होगी। युवा दिलों की धड़कन कहे जाने वाले फिल्हाल बाॅलीवुड के मोस्ट एलिजबिल बैचलर रणबीर कपूर की राशि है कन्या। 
यहां पढ़ें कन्या राशि का पूरा वार्षिक राशिफल 2019, जानें करियर, नौकरी, व्यापार, शिक्षा, सेहत, यात्रा, प्रेम और विवाह के बारे में

तुला राशि वालों की अचल संपत्ति और बैंक बैलेंस बढ़ेगा, कोर्ट-कचहरी के चक्करों से मुक्ति मिलेगी 
यद‍ि संतान सुख की दृष्टि से देखें तो तुला राशि वालों के लिए ये साल बहुत अच्‍छा है। उनकी धन संपत्ति में भी वृद्धि होगी। दांपत्‍य जीवन में कुछ तनाव की आशंका है, यदि समझदारी का परिचय देंगे तो वो गंभीर नहीं होगी। बाॅलीवुड के शहनशाह अमिताभ बच्चन, और हाल में ही अपने बाजीराॅव की हमेशा के लिए बन चुकी मस्तानी दीपिका पादुकोण दोनों ही हैं तुला राशि वाले। 
यहां पढ़ें तुला राशि का पूरा वार्षिक राशिफल 2019, जानें करियर, नौकरी, व्यापार, शिक्षा, सेहत, यात्रा, प्रेम और विवाह के बारे में

वृश्चिक राशि वालों के चल संपत्ति में वृद्धि होगी, स्वास्थ्य और कर्ज चिंता का कारण बन सकते हैं 
इस वर्ष वृश्चिक राशि वालों की शारीरिक और आर्थिक सेहत वैसे तो अच्‍छी रहेगी, पर दोनों को ही मौसम और आकस्मि‍क परिस्थितियों में बिगड़ने से बचाना होगा। वहीं बाॅलीवुड के किंग खान जो जीरो भी बनने को हो गए तैयार यानि शाहरुख खान हैं वृश्चिक राशि के सितारे। 
यहां पढ़ें वृश्चिक राशि का पूरा वार्षिक राशिफल 2019, जानें करियर, नौकरी, व्यापार, शिक्षा, सेहत, यात्रा, प्रेम और विवाह के बारे में

धनु राशि वालों को व्यापार में नए साझेदार से सचेत रहना होगा, वाहन के प्रयोग में सावधानी रखें  
धनु राशि वालों इस वर्ष आपकी सर्तकता और पूर्वअनुमान की कुश्‍लता की परीक्षा होगी। यदि सही तरीके से इसका प्रयोग करेंगे तो व्‍यापार भी सुरक्षिति रहेगा और चोट चपेट से भी बचें रहेंगे, अन्‍यथा कठिनाई हो सकती है। राजनीतिक परिवार से आकर बाॅलिवुड में जगह बनाने वाले अपनी काॅमेडी फिल्मों के लिए फेमस रितेश देशमुख की राशि है धनु। 
यहां पढ़ें धनु राशि का पूरा वार्षिक राशिफल 2019, जानें करियर, नौकरी, व्यापार, शिक्षा, सेहत, यात्रा, प्रेम और विवाह के बारे में

मकर राशि वाले व्यापार में सोच-विचार कर फैसला लें, अचल संपत्ति से संबंधित विवाद हो सकता है
मकर राशि वालों को भी इस वर्ष समझदारी से काम करना होगा वरना संपत्ति के विवाद में उलझ सकते हैं। पिता और छोटे भाईयों से भी सावधानी पूर्वक व्‍यवहार करें। अपनी मर्दाना खूबसूरती और अंदाज से फैंस के दिल राज करने वाले जादू रितिक रोशन, और दबंग सलमान खान की राशि मकर है। 
यहां पढ़ें मकर राशि का पूरा वार्षिक राशिफल 2019, जानें करियर, नौकरी, व्यापार, शिक्षा, सेहत, यात्रा, प्रेम और विवाह के बारे में

कुंभ राशि वालों के लिए प्रमोशन का योग, मकान-वाहन खरीद सकते हैं
कुंभ राशि वालों के लिए आर्थिक सुख की दृष्टि से यह वर्ष अच्‍छा रहेगा। आय में वृद्धि, धन संचय और अचल संपत्ति प्राप्‍त होने के योग बन रहे हैं। वाहन लेने की भी संभावना है। शहुनशाह के शहजादे और बाॅलिवुड के गुरू अभिषेक बच्चन की राशि कुंभ है। 
यहां पढ़ें कुंभ राशि का पूरा वार्षिक राशिफल 2019, जानें करियर, नौकरी, व्यापार, शिक्षा, सेहत, यात्रा, प्रेम और विवाह के बारे में

मीन राशि वालों को व्यापार में लाभ के अच्छे अवसर, लेकिन अनुचित प्रेम संबंध से बचना होगा

मीन राशि के जो लोग व्यापार से जुड़े हैं उनके लिए तो ये साल काफी अच्‍छा दिखाई दे रहा है, पर रोजमर्रा के जीवन में सावधान रहना होगा। विशेष रूप से प्रेम संबंधों को लेकर सावधानी बरतें। मासूम मगर टैलेंटेड आलिया भट्ट और मिस्टर परफेक्ट कहे जाने वाले आमिर खान की राशि मीन है। 
यहां पढ़ें मीन राशि का पूरा वार्षिक राशिफल 2019, जानें करियर, नौकरी, व्यापार, शिक्षा, सेहत, यात्रा, प्रेम और विवाह के बारे में

-ज्योतिषचार्य पंडित दीपक पांडे


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.