Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मकर राशि राशिफल 2019 : करियर, नौकरी, व्यापार, शिक्षा, सेहत, यात्रा, प्रेम और विवाह

    By Molly SethEdited By:
    Updated: Mon, 31 Dec 2018 09:39 AM (IST)

    मकर राशि राशिफल भविष्यवाणी 2019 जानिए वर्ष 2019 में शिक्षा और ज्ञान, करियर एवं व्यवसाय, प्रेम और सम्बंध, विवाह व सन्तान, धन एवं संपत्ति से सम्बंधित सभी संभावनाओ के बारे में विस्तृत रूप से jagran.com पर

    मकर राशि राशिफल 2019 : करियर, नौकरी, व्यापार, शिक्षा, सेहत, यात्रा, प्रेम और विवाह

    चंद्र राशि के अनुसार मकर राशि वालों के नाम के पहले अक्षर 

    चंद्र राशि के अनुसार, मकर राशि वालों के नाम निम्नलिखित अक्षरों से प्रारंभ होते हैं। भो, जा, जी, जू, खी, खू, खो, गा, और गी। ज्यादातर लोग अपने राशि या जन्म पत्रिका के नाम को दैनिक जीवन में प्रयोग नहीं करते। ऐसे में अगर आपका जन्म नाम और प्रयोग किया जाने वाला नाम अलग अलग अक्षरों से प्रारंभ होता है तो यहां पर दी गई राशि को अपने पुकारे जाने वाले नाम के पहले अक्षर से पहचानें।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहना होगा

    मकर राशि वालों को इस वर्ष मानसिक सुदृढ़ता का परिचय देना हितकर रहेगा। अगस्त के बाद दुर्घटना की आशंका रहेगी इसलिए वाहन चलाते, यात्रा करते एवं शारीरिक परिश्रम करते समय सावधानी रखना चाहिए, अन्यथा आप दुर्घटना का शिकार हो सकते हैं। उदर विकार या किसी अंग के कार्य करने में अवरोध उत्पन्न हो जाना एवं मस्तिष्क संबंधी रोग की समस्या हो सकती है। मस्तिष्क संबंधी रोग, जांघों से संबंधित चुरु आपको पीड़ा दे सकते हैं। यदि आप इन रोगों से पहले से ही पीड़ित हैं तो इन रोगों के उपचार में किसी प्रकार की लापरवाही ना बरतें। उदर एवं उससे नीचे के अंगों के रोग, अस्थियों से संबंधित रोग, छाती से संबंधित रोग, नाक, कान एवं गले से संबंधित रोग आदि आपको हो सकते हैं।  

    गृह क्लेश जैसी स्थितियां उत्पन्न हो सकती हैं, संयम रखना होगा

    जीवनसाथी, माता एवं संतान संबंधित चिंताओं में कमी आएगी, किंतु पिता एवं छोटे भाई-बहन से संबंधित समस्याएं उभर कर सामने आ सकती हैं। दाम्पत्य सुख की दृष्टि से यह वर्ष शुभाशुभ है। जीवनसाथी का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। साथ ही साथ कुछ समय के लिए जीवनसाथी से दूरी की आशंका भी है। छोटी-बड़ी बातों पर जीवनसाथी से मतभेद हो सकता है। वाणी एवं व्यवहार पर संयम रखना चाहिए, यह आपके लिए हितकारी रहेगा। यह वर्ष विद्यार्थियों के लिए शुभ सिद्ध हो सकता है। धैर्य के साथ पहले से चले आ रहे कार्यों को पूर्ण करने का प्रयास करना चाहिए और इस वर्ष नए अध्ययन क्षेत्र में कार्य करें तो अच्छा रहेगा। संतान की भी चिंताएं बनी रहेंगी, गृह क्लेश जैसी स्थितियां उत्पन्न हो सकती है और पिता से मतभेद भी उत्पन्न हो सकते हैं। 

    व्यापार में सोच-विचार कर फैसले करने होंगे

    नौकरी वालों के लिए वर्ष शुभाशुभ फलदायक रहेगा। इस वर्ष वरिष्ठ अधिकारियों से एवं सहकर्मियों से पर्याप्त सहयोग ना मिल पाने के कारण मानसिक तनाव रह सकता है और कार्यालय का वातावरण बोझिल लगने लगेगा। व्यापारी वर्ग के लिए पहले से चले आ रहे व्यापार को सुचारू रूप से चलाए रखने का प्रयास करना ही उचित होगा। जोखिम में धन निवेश से बचना चाहिए। व्यापार से संबंधित निर्णय लेते समय पूर्ण सोचविचार कर निर्णय लेना चाहिए, अन्यथा आर्थिक हानि हो सकती है। उधार देते समय भी विशेष सावधानी रखनी चाहिए। कर्मचारी वर्ग से आपको परेशानी हो सकती है। 

    अचल संपत्ति से संबंधित विवाद हो सकते हैं, सतर्कता आवश्यक 

    यह वर्ष संपत्ति के लिए सामान्यतः अनुकूल है, इस वर्ष आपकी आय में वृद्धि होगी, किंतु अचल संपत्ति से संबंधित विवाद भी उत्पन्न हो सकते हैं। अगस्त के बाद अचल संपत्ति के संबंध में घाटा भी लग सकता है। अतः भूमि, भवन आदि पर निवेश करने के समय सतर्कता आवश्यक है। पैसों की अधिकता एवं आकस्मिक देनदारी के लगातार आते रहने से आर्थिक स्थिति प्रभावित हो सकती है।

    -ज्योतिषचार्य पंडित दीपक पांडे