Move to Jagran APP

सिंह राशि राशिफल 2019 : करियर, नौकरी, व्यापार, शिक्षा, सेहत, यात्रा, प्रेम और विवाह

सिंह राशि राशिफल भविष्यवाणी 2019 जानिए वर्ष 2019 में शिक्षा और ज्ञान, करियर एवं व्यवसाय, प्रेम और सम्बंध, विवाह व सन्तान, धन एवं संपत्ति से सम्बंधित सभी संभावनाओ के बारे में विस्तृत रूप से jagran.com पर

By Molly SethEdited By: Published: Sun, 23 Dec 2018 03:07 PM (IST)Updated: Sat, 29 Dec 2018 10:30 AM (IST)
सिंह राशि राशिफल 2019 : करियर, नौकरी, व्यापार, शिक्षा, सेहत, यात्रा, प्रेम और विवाह
सिंह राशि राशिफल 2019 : करियर, नौकरी, व्यापार, शिक्षा, सेहत, यात्रा, प्रेम और विवाह

चंद्र राशि के अनुसार सिंह राशि वालों के नाम के पहले अक्षर

loksabha election banner

चंद्र राशि के अनुसार, सिंह राशि वालों के नाम निम्नलिखित अक्षरों से प्रारंभ होते हैं। मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, और टे। ज्यादातर लोग अपने राशि या जन्म पत्रिका के नाम को दैनिक जीवन में प्रयोग नहीं करते।एेसे में अगर आपका जन्म नाम आैर प्रयोग किया जाने वाला नाम अलग अलग अक्षरों से प्रारंभ होता है तो यहां पर दी गर्इ राशि को अपने पुकारे जाने वाले नाम के पहले अक्षर से पहचानें।

खट्टा-मीठा रहेगा साल, जुलाई के बाद आएगा परिवर्तन  

आपके लिए यह वर्ष स्वास्थ्य एवं बाकी स्थिति की दृष्टि से औसतन मध्यम फलदायक रहेगा। कुछ जगह आप ऊंचाई की ओर बढ़ते नजर आएंगे, तो कहीं—कहीं उतार की ओर भी जाएंगे। उसी के चलते मन में उत्साह एवं आलस्य का भाव विद्यमान रह सकता है। वर्ष के प्रारंभ में आपका आत्मविश्वास कमजोर रह सकता है कार्यों में अवरोध उत्पन्न होने से आपको चिंता का अनुभव होगा, परंतु जुलाई के बाद स्थितियों में परिवर्तन आता नजर आएगा। 

दाम्पत्य जीवन और स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत   

इस वर्ष आप आलस्य, अति निद्रा और चक्कर आना आदि रोगों से पीड़ित हो सकते हैं। दाम्पत्य सुख की दृष्टि से जीवनसाथी का स्वास्थ्य एवं आत्मविश्वास प्रभावित रह सकता है। यदा-कदा जीवनसाथी से व्यवहार करते समय वाणी पर संयम रखें, अन्यथा विवाद उभरने की आशंका है। इस वर्ष आपको जीवनसाथी के स्वास्थ्य का भी ध्यान रखना चाहिए, अन्यथा कोई पुराना रोग उभर सकता है। गर्भपात आदि कारणों से संतान हानि के योग हैं। संतान के अभिलाषी दंपतियों को विशेष अनुकूलता मिलने की संभावना कम है। 

अचल संपत्ति का सुख संभव 

इस वर्ष भवन आदि क्रय करने के योग बन रहे हैं, साथ-साथ नवंबर के आसपास अचानक अचल संपत्ति का सुख प्राप्त होगा। घर में भौतिक सुखों की वस्तुओं का आगमन होगा। परंतु सावधान रहें, भवन आदि खरीदने के लिए कर्ज़ लेना पड़ सकता है। कहीं से अटका हुआ धन प्राप्त होगा।

जुलाई के बाद पदोन्नति का अवसर, लेकिन धोखे से बचें

नौकरी वर्ग के लिए आपकी कार्यप्रणाली की प्रशंसा होगी, यदा-कदा लाभ के अवसर भी प्राप्त होंगे। जुलाई के बाद आपको पदोन्नति के अवसर प्राप्त होंगे, लाभदायक यात्राएं भी संभव हैं। नौकरी में इस वर्ष आपको धन, पद एवं प्रतिष्ठा का लाभ प्राप्त हो सकता है। अधिकारी एवं सहकर्मी आपके कार्यों से प्रभावित हुए बिना नहीं रह पाएंगे। महत्वपूर्ण दस्तावेजों को सावधानीपूर्वक रखें, अन्यथा धोखा हो सकता है। व्यापारिक वर्ग के लिए यह वर्ष नवीन योजनाएं बनाने का है, किंतु योजनाओं को क्रियान्वित करने में संदेह है। सरकारी टेंडर शादी के पास होने से आपके लाभ का नवीन मार्ग खुलेगा, किंतु साझेदारी एवं अधीनस्थ हो के रिश्ते सामान्य बनाए रखना होगा, अन्यथा लाभ प्रभावित हो सकता है।

मान-सम्मान में वृद्धि, शत्रु भयभीत रहेंगे 

इस वर्ष मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी, किसी प्रभावशाली व्यक्ति के संपर्क से आगे का रास्ता खुलेगा। परिवार एवं समाज में आपके कार्यों एवं नीतियों की प्रशंसा होगी। राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े व्यक्तियों के लिए यह समय अच्छा व्यतीत होना चाहिए। इस वर्ष आपके शत्रु आपसे भयभीत रहेंगे। गुप्त शत्रु एवं पीछे से वार करने वाले लोगों से सावधान रहें, वैसे आपके साहस एवं पराक्रम को देखते हुए आपके शत्रु आप से दूर भागते नजर आएंगे। शत्रु के प्रति आपका पलड़ा भारी रहेगा। 10 अगस्त को प्रसन्नचित रहेंगे। लंबे समय से जिस प्रतिष्ठा की आप प्रतीक्षा कर रहे थे, वह इस वर्ष मिलने की संभावना है। आपको सामाजिक समारोह एवं अन्य राजनीतिक कार्यक्रमों में भाग लेने का अवसर प्राप्त होंगे। समाज में आपकी प्रशंसा होगी, वरिष्ठ परिजनों से अपेक्षित सहयोग एवं सम्मान प्राप्त होगा। दिसंबर के आसपास वाणी पर सावधानीपूर्वक व्यवहार करना चाहिए। 

 पारिवारिक सुख मिलेगा, विद्यार्थी वर्ग के लिए फलदायक वर्ष

सितंबर के बाद संतान सुख के संबंध में आपको राहत मिल सकती है। पारिवारिक सुख की दृष्टि से यह वर्ष आपके लिए अच्छा व्यतीत होगा। परिजनों से कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा अथवा विवाह योग्य संतान का विवाह संबंध होने से आपको हर्ष का अनुभव होगा। पारिवारिक सुख एवं साहित्य की ओर आपका झुकाव होगा। विद्यार्थी वर्ग के लिए वर्ष विस्तृत फलदायक रहेगा, अपनी नीतियों एवं बौद्धिक क्षमताओं को बनाए रखने का प्रयास करना होगा। 

-ज्योतिषचार्य पंडित दीपक पांडे


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.