Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कर्क राशि राशिफल 2019 : करियर, नौकरी, व्यापार, शिक्षा, सेहत, यात्रा, प्रेम और विवाह

    By Molly SethEdited By:
    Updated: Sat, 29 Dec 2018 10:30 AM (IST)

    कर्क राशि राशिफल भविष्यवाणी 2019 जानिए वर्ष 2019 में शिक्षा और ज्ञान, करियर एवं व्यवसाय, प्रेम और सम्बंध, विवाह व सन्तान, धन एवं संपत्ति से सम्बंधित सभी संभावनाओ के बारे में विस्तृत रूप से jagran.com पर

    कर्क राशि राशिफल 2019 : करियर, नौकरी, व्यापार, शिक्षा, सेहत, यात्रा, प्रेम और विवाह

    चंद्र राशि के अनुसार कर्क राशि वालों के नाम के पहले अक्षर 

    चंद्र राशि के अनुसार, कर्क राशि वालों के नाम निम्नलिखित अक्षरों से प्रारंभ होते हैं। ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, और डो। ज्यादातर लोग अपने राशि या जन्म पत्रिका के नाम को दैनिक जीवन में प्रयोग नहीं करते। एेसे में अगर आपका जन्म नाम आैर प्रयोग किया जाने वाला नाम अलग अलग अक्षरों से प्रारंभ होता है तो यहां पर दी गर्इ राशि को अपने पुकारे जाने वाले नाम के पहले अक्षर से पहचानें। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    धैर्य और संयम से समस्याओं का सामना करें 

    कर्क राशि वालों के लिए ये वर्ष धैर्य और सयंम का अर्थ समझाने वाला रहेगा। कुछ चिंताएं रहेंगी पर सयंम से उनका सामना करेंगे तो स्थितियां काबू में आ जाएंगी। कुछ स्वास्थ्य और परिवार संबंधी चिंताएं इस वर्ष रहेंगी। जो समय के साथ सामान्य होंगी, अत: उनसे घबराएं नहीं। 

    स्वास्थ्य को लेकर रहना होगा सजग 

    इस वर्ष स्वयं के साथ-साथ जीवनसाथी एवं परिवार के स्वास्थ्य से संबंधित चिंताएं आपको पीड़ित कर सकती हैं। इस वर्ष रक्तचाप, उदर विकार, अस्थियों से संबंधित रोग ओर तनाव संबंधी रोग, जिनका मूल कारण किसी अन्य का काम ना करना अथवा अवरोध उत्पन्न हो जाना हो सकता है, परेशानी का विषय बन सकते हैं। अतः आपको स्वास्थ्य संबंधी मामलों में लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए। चिकित्सक से नियमित जांच कराते रहें। 

     

    सोच-समझ कर करें खर्च 

    इस वर्ष अनावश्यक खर्च बढ़ाने से संचित धन कमी होगी, इसलिए इसे आपको धैर्यपूर्वक निपटना चाहिए। व्यापारिक दृष्टिकोण से यह वर्ष सावधानीपूर्वक व्यतीत करना चाहिए, अकारण ही घाटा लग सकता है। इस वर्ष अचल संपत्ति में खरीद-फरोख्त के योग बन रहे हैं, लेकिन इससे अधिक लाभ प्राप्ति के योग नहीं है। अच्छा होगा की धन निवेश में सावधानी रखें। 

    संतान प्राप्ति के योग 

    इस वर्ष गृह कलेश की संभावना ज्यादा रहेगी, पारिवारिक माहौल तनावपूर्ण रह सकता है। बेहतर होगा आप वाणी पर संयम रखें और दूसरों के साथ धैर्यपूर्वक व्यवहार करें। इस वर्ष संतान सुख की संभावना है। उनकी उन्नति एवं प्रगति के समाचार प्राप्त होंगे, विवाह योग्य संतान के विवाह की योजनाएं क्रियान्वित होंगी। जो व्यक्ति संतान के अभिलाषी हैं उन्हें संतान प्राप्त होगी। माता—पिता से संबध चिंताजनक होंगे, वहीं दूसरी तरफ घर में मांगलिक कार्य होने का भी अवसर है। 

    -ज्योतिषचार्य पंडित दीपक पांडे

    comedy show banner
    comedy show banner