Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    धनु राशि राशिफल 2019 : करियर, नौकरी, व्यापार, शिक्षा, सेहत, यात्रा, प्रेम और विवाह

    By Molly SethEdited By:
    Updated: Fri, 28 Dec 2018 01:41 PM (IST)

    धनु राशि राशिफल भविष्यवाणी 2019 जानिए वर्ष 2019 में शिक्षा और ज्ञान, करियर एवं व्यवसाय, प्रेम और सम्बंध, विवाह व सन्तान, धन एवं संपत्ति से सम्बंधित सभी संभावनाओ के बारे में विस्तृत रूप से jagran.com पर

    धनु राशि राशिफल 2019 : करियर, नौकरी, व्यापार, शिक्षा, सेहत, यात्रा, प्रेम और विवाह

    चंद्र राशि के अनुसार धनु राशि वालों के नाम के पहले अक्षर 

    चंद्र राशि के अनुसार, धनु राशि वालों के नाम निम्नलिखित अक्षरों से प्रारंभ होते हैं। ये, यो, भा, भी, भु, धा, फ, ड, और भे। ज्यादातर लोग अपने राशि या जन्म पत्रिका के नाम को दैनिक जीवन में प्रयोग नहीं करते। ऐसे में अगर आपका जन्म नाम और प्रयोग किया जाने वाला नाम अलग अलग अक्षरों से प्रारंभ होता है तो यहां पर दी गई राशि को अपने पुकारे जाने वाले नाम के पहले अक्षर से पहचानें। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जुलाई के बाद स्वास्थ्य समस्या आ सकती है  

    स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से यह वर्ष आपके लिए मिश्रित फलदायक रहेगा। जुलाई तक आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, किंतु जुलाई के बाद अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता में कुछ कमी का अनुभव कर सकते हैं। मौसमी बीमारियां आपको अधिक पीड़ा दे सकती हैं। इस वर्ष रक्तचाप, ब्लड प्रेशर, हृदय रोग, छाती में दर्द, पैरों में दर्द और चर्म रोग इत्यादि से कष्ट मिल सकता है। 

    व्यापार में नए साझेदार से धोखा मिल सकता है, सचेत रहें 

    2019 में आपकी आजीविका के क्षेत्र में परेशानी हो सकती है। अधिकारी वर्ग से सामंजस्य का अभाव रहेगा। स्थानांतरण से भी आपको पीड़ा का अनुभव होगा। राज्य पक्ष से अनावश्यक भय हो सकता है। व्यापारी कार्यों के लिए यह वर्ष अनुकूल सिद्ध होगा। पूर्व की योजनाओं में यद्यपि अपेक्षित लाभ प्राप्त होता रहेगा, किंतु नवीन साझेदारी का विचार बन रहा है तो इस वर्ष आपको धोखा मिलेगा। विभागीय कार्यों से जुड़े व्यापारियों का कर्मचारियों से विवाद एवं र्व्यथ के चक्कर और आग लगने की आशंका बन रही है। पूर्व की योजनाओं में यद्यपि अपेक्षित लाभ प्राप्त होता रहेगा, किंतु नवीन साझेदारी का विचार बन रहा है तो इस वर्ष आपको धोखा मिलेगा।

    जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा, लेकिन संतान से विवाद संभव

    इस वर्ष भाई-बहनों से अपेक्षित सहयोग एवं समन्वय का अभाव रह सकता है। पारिवारिक विवाद के कारण कोर्ट-कचहरी का चक्कर लगने की आशंका है। दाम्पत्य सुख की दृष्टि से यह वर्ष सामान्य व्यतीत होगा। जीवनसाथी से पर्याप्त सहयोग मिलेगा, किंतु आप को वाणी एवं व्यवहार पर संयम रखना होगा। संतान पक्ष से कुछ विरोध एवं तनाव रह सकता है, अथवा संतान की किसी समस्या को लेकर आप चिंतित रह सकते हैं। गुरु आपकी राशि से 12वीं है अतः संतान से विवाद अथवा संतान से पृथक होने का कष्ट हो सकता है। आपके पूर्व से संबंध रखता कोई मामला है तो वो इस वर्ष उभर सकता है। इस वर्ष पारिवारिक सुख में उतार-चढ़ाव आ सकता है। कुटुंब जनों से विवाद भी संभव है। 


    वाहन के प्रयोग में सावधानी रखें, दुर्घटना का योग

    वाहन के प्रयोग में तेजी से सावधानी रखें। इस वर्ष दुर्घटना से चोट लगने की आशंका है। अगर आप मादक पदार्थों का सेवन करने के अभ्यस्त हैं तो आपको वाहन के प्रयोग में सावधानी रखनी चाहिए। आप अपने व्यसनों के शिकार हो सकते हैं। अतः आपको अपनी संपत्ति पर भी विशेष ध्यान देना चाहिए और अपनी सुरक्षा पर भी विशेष ध्यान देना चाहिए। 

    अपमान और झूठे आरोप लगने की आशंका

    ग्रह स्थिति आपके आर्थिक पक्ष के अनुकूल नहीं है, जिसके चलते व्यर्थ की यात्रा तथा यात्रा में कष्ट और अनावश्यक धन व्यय हो सकता है। अपमान, झूठे आरोप और कोर्ट कचहरी के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं।

    -ज्योतिषचार्य पंडित दीपक पांडे

    comedy show banner
    comedy show banner