Move to Jagran APP

मीन राशि राशिफल 2019: करियर, नौकरी, व्यापार, शिक्षा, सेहत, यात्रा, प्रेम और विवाह

मीन राशि राशिफल भविष्यवाणी 2019 जानिए वर्ष 2019 में शिक्षा और ज्ञान, करियर एवं व्यवसाय, प्रेम और सम्बंध, विवाह व सन्तान, धन एवं संपत्ति से सम्बंधित सभी संभावनाओ के बारे में विस्तृत रूप से jagran.com पर

By Molly SethEdited By: Published: Mon, 24 Dec 2018 02:04 PM (IST)Updated: Mon, 31 Dec 2018 09:37 AM (IST)
मीन राशि राशिफल 2019: करियर, नौकरी, व्यापार, शिक्षा, सेहत, यात्रा, प्रेम और विवाह
मीन राशि राशिफल 2019: करियर, नौकरी, व्यापार, शिक्षा, सेहत, यात्रा, प्रेम और विवाह

चंद्र राशि के अनुसार मीन राशि वालों के नाम के पहले अक्षर 

loksabha election banner

चंद्र राशि के अनुसार, मीन राशि वालों के नाम निम्नलिखित अक्षरों से प्रारंभ होते हैं। दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, च, और ची। ज्यादातर लोग अपने राशि या जन्म पत्रिका के नाम को दैनिक जीवन में प्रयोग नहीं करते। ऐसे में अगर आपका जन्म नाम और प्रयोग किया जाने वाला नाम अलग अलग अक्षरों से प्रारंभ होता है तो यहां पर दी गई राशि को अपने पुकारे जाने वाले नाम के पहले अक्षर से पहचानें। 

सुख के लिए अनुकूल वर्ष, लेकिन शत्रुओं से सावधान 

मीन राशि इस वर्ष आपको कानूनी विवादों में नहीं पड़ना चाहिए। इस वर्ष आपके शत्रुओं की संख्या में वृद्धि होगी। गुप्त शत्रु भी आप को नुकसान पहुंचा सकते हैं। आप स्वयं अनावश्यक भय से पीड़ित रह सकते हैं, यदाकदा आपके स्वभाव में झुंझलाहट रह सकती है। सुख की दृष्टि से यह वर्ष अनुकूल रहेगा।

जुलाई बाद व्यापार में लाभ के अवसर 

व्यापारिक वर्ग के लिए यह वर्ष अच्छा व्यतीत होगा। कार्य में अपेक्षित सफलता मिलने का योग है। सरकारी विभाग से जुड़े व्यापारियों को अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। आपके कार्यों की गति धीमी रह सकती है, आपकी निर्णय क्षमता में कमी होने तथा स्वास्थ्य प्रभावित रहने से कार्य अवरुद्ध हो सकते हैं, किंतु जुलाई के बाद आपको लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। किसी लाभदायक योजना पर कार्य प्रारंभ होने से पूर्व की परेशानियों से मुक्ति मिल जाएगी।

नौकरी में प्रमोशन मिलेगा, कार्यों की प्रशंसा होगी

नौकरी वर्ग के लिए वर्ष शुभ और पदोन्नति कारक रहेगा। कार्यालय में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। अधिकारी वर्ग से संबंध में घनिष्ठता आएगी। विभागीय परीक्षा में आपको सफलता मिलने से हर्ष का अनुभव होगा।

जुलाई के बाद परेशानियों से मुक्ति, सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी

इस वर्ष आपकी मान-प्रतिष्ठा मिश्रित फलदायक रहेगी। जुलाई तक आपको सामाजिक प्रतिष्ठा में कमी का अनुभव हो सकता है और सामाजिक समारोह में आप स्वयं को अकेला अनुभव कर सकते हैं, पर इसके बाद का समय बेहतर होगा। अधिकार एवं प्रशंसा की प्राप्ति होगी। जुलाई के बाद समस्त परेशानियों से मुक्ति मिलेगी और सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कुछ अवसरों पर आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे समय में चिंताओं से बचें और विवाद में धैर्य और शांतिपूर्वक काम करें। किसी मुकदमे का निर्णय आपके विरुद्ध भी जा सकता है। 

 

संतान सुख मिलेगा, लेकिन अनुचित प्रेम संबंध से बचें

संतान सुख की दृष्टि से अभिलाषी दंपतियों को खुशी की प्राप्ति होगी। विवाह योग्य संतान का विवाह संबंध तय होने के योग बन रहे हैं। संतान की उन्नति से आपका मन हर्षित होगा। मार्च तक संतान के स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए। भाई-बहन एवं कुटुंब जन से सहयोग मिलेगा तथा युवा भाई का विवाह होने की संभावना है। परिवारिक सुख की दृष्टि से किन्ही कारणों से परिजनों से दूर रहने की स्थितियां बन सकती हैं। अनुचित प्रेम संबंधों के कारण आपकी पारिवारिक प्रतिष्ठा पर आंच आ सकती है। दाम्पत्य सुख की दृष्टि आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य प्रभावित रह सकता है।

आय बढ़ेगी, अचल संपत्ति का योग 

घर में भौतिक सुख उपयोग की वस्तुओं का आगमन होगा। आय में वृद्धि होनी चाहिए, साथ ही साथ धन संचय की प्रवृत्ति भी बढ़नी चाहिए। अचल संपत्ति से संबंधित योग बन रहे हैं। वाहन के साथ ही साथ घर में ऐश्वर्य दायक वस्तुओं का क्रय भी किया जा सकता है।  

-ज्योतिषचार्य पंडित दीपक पांडे


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.