Move to Jagran APP

04 जुलाई 2021 का राशिफल: सिंह राशि वालों को भाग्यवश सुखद समाचार मिलेगा, रुका हुआ कार्य संपन्न होगा

Horoscope Today पंडित के ए दूबे पद्मेश से जानते हैं 04 जुलाई 2021 का राशिफल। क्या कहते हैं आपके सितारे? पढ़ें आज का पंचांग। जानें आज किस राशि वालों को मिलने वाली है सफलता और किसे रहना होगा सतर्क।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Sun, 04 Jul 2021 06:54 AM (IST)Updated: Sun, 04 Jul 2021 06:54 AM (IST)
04 जुलाई 2021 का राशिफल: सिंह राशि वालों को भाग्यवश सुखद समाचार मिलेगा, रुका हुआ कार्य संपन्न होगा

Horoscope Today: 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

loksabha election banner

आज का पंचांग

दिन: रविवार, आषाढ़ मास, कृष्ण पक्ष, दशमी का राशिफल।

आज का राहुकाल: शाम 04:30 बजे से 06:00 बजे तक।

आज का दिशाशूल: पश्चिम।

आज की भद्रा: प्रात: 06:42 बजे से शाम 07:55 बजे तक।

राशिफल

मेष: पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। चल या अचल संपत्ति में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। नए संबंध बनेंगे।

वृष: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। अधीनस्थ कर्मचारी, मित्र या भाई के कारण तनाव मिलेगा। स्वास्थ्य क प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। संयम से काम लें।

मिथुन: आर्थिक योजना फलीभूत होगी। शासन सत्ता से सहयोग मिलेगा। रिश्तों में निकटता आएगी। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

कर्क: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। उच्च अधिकारी का सहयोग मिलेगा। स्थानांतण या व्यावसायिक मामलों में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का सहयोग एवं सान्निध्य मिलेगा।

सिंह: भाग्यवश सुखद समाचार मिलेगा। रुका हुआ कार्य संपन्न होगा। पारिवारिक योजना फलीभूत होगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। रचनात्मक प्रयासों में सफलता मिलेगी।

कन्या: शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। किया गया पुरुषार्थ फालदायी होगा।

तुला: जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। व्यावसयिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी।

वृश्चिक: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। संतान के कारण तनाव मिल सकता है। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। जीविका के क्षेत्र में प्रयास सफल होगा।

धनु: शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। नए संबंध बनेंगे।

मकर: सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। रचनात्मक प्रयासों में सफलता मिलेगी।

कुंभ: जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। रिश्तों में मजबूती आएगी। शासन सत्ता से सहयोग मिल सकता है। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

मीन: किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। दायित्व की पूर्ति होगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.