Surya Grahan 2024: चैत्र अमावस्या को लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण, इन 2 राशियों की चमकेगी फूटी किस्मत
मिथुन राशि के स्वामी ग्रहों के राजकुमार बुध देव हैं और आराध्य भगवान गणेश हैं। इस राशि के जातकों पर गणेश जी कृपा बनी रहती है। सूर्य ग्रहण के दौरान राहु ...और पढ़ें

वार्षिक राशिफल 2026
जानें आपकी राशि के लिए कैसा रहेगा आने वाला नया साल।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Surya Grahan 2024: चैत्र अमावस्या के दिन साल का पहला सूर्य ग्रहण लगने वाला है। यह सूर्य ग्रहण देश की राजधानी दिल्ली समेत देश के अन्य हिस्सों में नहीं दिखाई देगा। इसके लिए सूतक मान्य नहीं होगा। हालांकि, ग्रहण के दौरान सनातन शास्त्रों द्वारा बताए गए नियमों का पालन अनिवार्य है। ज्योतिषियों की मानें तो सूर्य ग्रहण पड़ने से राशि चक्र की सभी राशियों पर शुभ और अशुभ प्रभाव पड़ेगा। इनमें तीन राशि के जातकों को सावधान रहना होगा। वहीं, दो राशि के जातकों को सर्वाधिक लाभ प्राप्त होगा। इन दो राशि के जातकों की फूटी किस्मत चमक उठेगी। आइए, इन 2 राशि के बारे में जानते हैं-
यह भी पढ़ें: साल 2024 में कब-कब लगेंगे ग्रहण? यहां नोट करें तारीख और सूतक का समय
मिथुन राशि
मिथुन राशि के स्वामी ग्रहों के राजकुमार बुध देव हैं और आराध्य भगवान गणेश हैं। इस राशि के जातकों पर गणेश जी की कृपा बनी रहती है। सूर्य ग्रहण के दौरान राहु मिथुन राशि के करियर और कारोबार भाव को देखंगे। इस भाव के स्वामी शनि देव हैं, जिनका सूर्य देव से शत्रुवत संबंध है। अतः राहु मिथुन राशि के जातकों पर विशेष कृपा बरसायेंगे। इससे मिथुन राशि के जातकों को नौकरी संबंधी बड़ी सूचना मिल सकती है। परीक्षा में उच्चतम अंक प्राप्त होंगे। कारोबार में भी मुनाफा होगा। सूर्य ग्रहण के दिन निवेश कर सकते हैं। इससे भी लाभ प्राप्त हो सकता है। हालांकि, निवेश से पहले अन्य भाव की ग्रह दशा ज्ञात कर लें।
धनु राशि
चैत्र अमावस्या तिथि पर धनु राशि के जातकों को भी लाभ प्राप्त होगा। इस राशि के स्वामी देवगुरु बृहस्पति और आराध्य जगत के पालनहार भगवान विष्णु हैं। वर्तमान समय में केतु कन्या राशि में विराजमान हैं और धनु राशि के करियर भाव में उपस्थित हैं। अतः धनु राशि के जातकों को भी करियर और कारोबार में विशेष फायदा होगा। अगर नौकरी की तलाश में हैं, तो जॉब मिल सकती है। प्रतियोगी परीक्षा में उत्तीर्ण हो सकते हैं। कारोबार में तेजी देखने को मिल सकता है। बिगड़े काम भी बनेंगे।
यह भी पढ़ें: साल 2024 में 61 दिन बजेगी शहनाई, नोट करें विवाह मुहूर्त, तिथि एवं नक्षत्र संयोग
डिसक्लेमर: इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।

.jpg)
.jpg)
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।