विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Surya Grahan 2024: सूर्य ग्रहण के दौरान ये 3 राशिया रहें सतर्क, क्या आपकी राशि भी है इसमें शामिल?

By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
Published: Thu, 28 Mar 2024 05:48 PM (IST)Updated: Mon, 08 Apr 2024 11:51 AM (IST)

ज्योतिष गणना के अनुसार 08 अप्रैल को चैत्र अमावस्या है। इस दिन साल का पहला सूर्य ग्रहण (Surya Grahan 2024) ...और पढ़ें

Surya Grahan 2024: 8 अप्रैल को लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण
Surya Grahan 2024: 8 अप्रैल को लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण

HighLights

  1. हर माह कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि के अगले दिन अमावस्या मनाई जाती है।
  2. ज्योतिषियों की मानें तो वर्तमान समय में राहु और सूर्य दोनों मीन राशि में विराजमान हैं।
  3. सूर्य ग्रहण के दौरान पृथ्वी पर राहु-केतु का प्रभाव बढ़ जाता है।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Surya Grahan 2024: अमावस्या तिथि का सनातन धर्म में बेहद खास महत्व है। प्रत्येक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि के अगले दिन अमावस्या का पर्व मनाया जाता है। साथ ही इस दिन साल का पहला सूर्य ग्रहण भी लगने वाला है। ग्रहण के समय पृथ्वी पर राहु और केतु का असर बढ़ जाता है। ज्योतिषियों के अनुसार, यह सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा। इसलिए सूतक भी मान्य नहीं होगा। इसके बावजूद 3 राशियों को ग्रहण के समय सावधान रहना होगा। चलिए जानते हैं इन 3 राशियों के बारे में।

यह भी पढ़ें: साल 2024 में कब-कब लगेंगे ग्रहण? यहां नोट करें तारीख और सूतक का समय


मेष राशि

आत्मा के कारक सूर्य देव मेष राशि में उच्च होते हैं। अतः मेष राशि वालों को हमेशा सूर्य देव शुभ फल देते हैं। हालांकि, राहु के साथ सूर्य देव का शत्रुवत संबंध है। इसके लिए मेष राशि के जातकों को सूर्य ग्रहण के दौरान सावधान रहना होगा। इस दिन कोई भी शुभ कार्य का श्रीगणेश न करें। साथ ही निवेश करने से बचें। अशुभ स्थानों पर जाने से परहेज करें।

सिंह राशि

सिंह राशि के राशि स्वामी सूर्य देव हैं। अतः सिंह राशि के जातकों को भी सूर्य ग्रहण के दिन सावधानी बरतने की आवश्यकता है। इस दिन सिंह राशि के जातक अपने क्रोध पर कंट्रोल कर रखें। वहीं, यात्रा करने से भी परहेज करें। ग्रहण के समय महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें। ऐसा करने से राहु-केतु के अशुभ प्रभाव समाप्त हो जाएंगे।

मीन राशि

ज्योतिषियों की मानें तो वर्तमान समय में राहु और सूर्य दोनों मीन राशि में विराजमान हैं। अतः मीन राशि के जातकों को चैत्र अमावस्या के दिन विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। मीन राशि के जातक ग्रहण के समय कोई भी शुभ कार्य न करें, और न ही निवेश करें।

यह भी पढ़ें: Vivah Muhurat 2024: साल 2024 में 61 दिन बजेगी शहनाई, नोट करें विवाह मुहूर्त, तिथि एवं नक्षत्र संयोग

डिसक्लेमर: इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।