Shardiya Navratri 2025 में कन्या पूजन पर इन गिफ्ट्स से करें बच्चियों को खुश

क्या आपको भी तय नहीं कर पा रहे हैं कि शारदीय नवरात्रि 2025 में कान्या पूजन के लिए क्या तोहफा लेना चाहिए? तो यहां हम आपको 5 गिफ्ट सेट्स के विकल्पों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आप कान्या पूजन के दौरान छोटी-छोटी बच्चियों को दे सकते हैं।
शारदीय नवरात्रि 2025

शारदीय नवरात्रि 2025 में नौ दिनों तक माता दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा की जाती है और अंतिम दिनों में कन्या पूजन का आयोजन किया जाता है, लेकिन इस दौरान सबसे बड़ी मुश्किल यही होती है कि कन्या पूजन के बाद बच्चियों को क्या तोहफा दिया जाए जो उन्हें पसंद आए? तो आपकी इस समस्या का हल आज आपको यहां मिल सकता है, क्योंकि यहां हम अमेजन पर उपलब्ध कन्या पूजन के लिए गिफ्ट सेट्स के कुछ विकल्प आपको दिखाने जा रहे हैं। खास बात यह है कि ये तोहफे आपको किफायती कीमत पर मिल जाएंगे, जिससे आप बजट के अंदर एक साथ 10 से 11 पीस खरीद सकते हैं। वहीं ये उपहार बच्चों को काफी पसंद भी आएंगे और उनके काम भी आएंगे। तो आइए आपको इन कन्या पूजन गिफ्ट सेट्स के बारे में आपको नीचे विस्तार से जानकारी देते हैं।

वहीं अगर आपको किसी अन्य अवसर के लिए गिफ्ट लेना हो, तो आप अपनों के लिए खास की कैटेगरी पर जाकर और भी गिफ्ट ऑप्शंस देख सकते हैं और अपने लिए एक सही विकल्प चुन सकते हैं।

  • SILLYME 22pcs Spinograph Art Design Ruler Scale Set for Kids

    यह एक क्रिएटिव आर्ट किट है, जिसे खासतौर पर 6 से 12 साल के बच्चों के लिए बनाया गया है। नवरात्रि 2025 कन्या पूजन पर गिफ्ट करने के लिए यह एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है। यह 22 पीस का सेट है और एक सेट में स्केल, पेन, मार्कर और पेंसिल होते हैं। इसका उपयोग करना बहुत आसान होता है। यह सामग्री मजबूत और टिकाऊ होने के साथ-साथ चाइल्ड-फ्रेंडली भी होती हैं। स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए यह एक बेहतरीन तोहफा साबित हो सकता है।

    01
  • PARTEET 6 Pcs Soft School Pencil Pouch Stationary Case Box

    कन्या पूजन में बच्चों को तोहफे में देने के लिए यह एक बहुत शानदार विकल्प है। इस पैक में 6 रंग-बिरंगे पेंसिल पाउच मिलते हैं, जो मल्टीकलर और आकर्षक डिजाइन में आते हैं, जो हर बच्चे को पसंद आ सकते हैं। यह पाउच हल्के लेकिन टिकाऊ मटीरियल से बने होते हैं, जो आसानी से फटते नहीं और बच्चों के डेली यूज के लिए अच्छे होते हैं। बच्चे इन्हें अपने पेंसिल, पेन, इरेज़र, शार्पनर, क्रेयॉन्स और छोटी स्टेशनरी आइटम्स रखने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। इसकी सॉफ्ट बॉडी और स्मूद जिप इसे इस्तेमाल करने में आसान बनाती है। इसमें आपको 6 पाउच मिलते हैं।

    02
  • SILLYME 12pcs of Unicorn Stationery Set for Navratri gifts for kanya

    यह कन्या पूजन में देने के लिए एक परफेक्ट विकल्प हो सकता है। इस पैक में कुल 12 स्टेशनरी आइटम्स शामिल होते हैं, जिनमें यूनिकॉर्न थीम वाले पेंसिल, स्केल, रबर और अन्य जरूरी स्टेशनरी एक्सेसरीज शामिल होते हैं। यह पूरा सेट रंग-बिरंगा और आकर्षक डिजाइन में आता है, जो बच्चों को बेहद पसंद आता है। स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए तो यह बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है। 12 का पैक होने के कारण इसे एक साथ कई बच्चों को बांटा जा सकता है। वहीं यह एक बजट-फ्रेंडली ऑप्शन भी है, जिसे आप आसानी से चुन सकते हैं।

    03
  • BB set of 12 gujrati print colourful bags for kanya pujan gift

    यह एक खूबसूरत और पारंपरिक गिफ्ट पैक है, जो खासतौर पर कन्या पूजन गिफ्ट्स के लिए डिज़ाइन किया गया है। इस सेट में 12 छोटे-छोटे पर्स शामिल हैं, जिन पर आकर्षक गुजराती प्रिंट का काम किया हुआ है। इन बैग में छोटे सामान जैसे पेन, पेंसिल, चॉकलेट्स, या अन्य कोई छोटा सामान रखा जा सकता है। यह हल्के लेकिन टिकाऊ फैब्रिक से बने होते हैं, जिससे यह लंबे समय तक खराब नहीं होते हैं। वहीं इनका कॉम्पैक्ट साइज बच्चों के लिए बिल्कुल सही रहता है। आप कन्या पूजन के दौरान खाना खिलाने के बाद बच्चियों के यह तोहफा दे सकते हैं।

    04
  • Returngifts Girls Pack Of 10 Popit Sling Bags For Kanjak Kanya Pujan

    यह छोटे बच्चों के लिए एक बेहद मजेदार और ट्रेंडी गिफ्ट सेट है, जिसे आप कन्या पूजन में दे सकते हैं। इस पैक में कुल 10 पॉप-इट डिज़ाइन वाले स्लिंग बैग्स आते हैं, जो आजकल बच्चों के बीच काफी लोकप्रिय हैं। इन बैग्स की सबसे खास बात यह है कि ये सिर्फ एक बैग ही नहीं बल्कि बच्चों के लिए पॉप-इट टॉय की तरह भी काम करते हैं, जिसे खेलने में काफी मजा आता है। बच्चे इसमें अपने छोटे-छोटे सामान जैसे चॉकलेट्स, खिलौने, पेंसिल या कॉइंस रख सकते हैं। वहीं इसका एडजस्टेबल स्लिंग स्ट्रैप बच्चों के लिए इसे कैरी करने में आसान बनाता है।

    05

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • कन्या पूजन कब किया जाता है?
    +
    कन्या पूजन नवरात्रि के अष्टमी या नवमी के दिन किया जाता है।
  • कन्या पूजन में क्या भोजन कराना चाहिए?
    +
    कन्या पूजन में पूरी, काला चना और हलवा खिलाया जाता है। इसके अलावा फल और मिठाई भी दिए जाते हैं।
  • कन्या पूजन में क्या सावधानियां रखनी चाहिए?
    +
    कन्याओं को पूरे आदर और प्रेम से बैठाकर खिलाना चाहिए। वहीं भोजन साफ-सुथरे बर्तन में ही परोसना चाहिए।