प्यारी बहना कों ट्रेंडी सिल्वर ज्वेलरी देकर Bhai Dooj 2025 को बनाएं यादगार

Bhai Dooj का त्योहार भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक है। इस खास मौके पर अपनी बहन को सिल्वर की ट्रेंडी ज्वेलरी उपहार में देकर आप उसे खुश कर सकते हैं। यहां कुछ बेहतरीन विकल्प दिए गए हैं।
भाई दूज पर तोहफे में देने के लिए ट्रेंडी सिल्वर ज्वेलरी

भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक माना जाने वाला भाई दूज का त्योहार इस साल 23 अक्टूबर 2025 को मनाया जाना है। अक्सर इस दिन, भाई अपनी बहन को प्रेम और आशीर्वाद के तौर पर उपहार देते हैं। अगर आप इस बार भाई दूज के मौके पर अपनी बहन को कुछ खास और यादगार तोहफा देना चाहते हैं, तो ट्रेंडी सिल्वर ज्वेलरी अच्छी हो सकती है। यह आपकी बहन को खुश कर सकती है और साथ ही उनके लिए उपयोगी भी हो सकती है। हम आपकी लिए ट्रेंडी सिल्वर ज्वेलरी लेकर आए हैं, जो Bhai Dooj पर बहन को उपहार में दी जा सकती हैं। इनमें आपको कान की बालियों से लेकर सुंदर नेकलेस, ब्रेसलेट, पायल और अंगूठी तक मिल जाएगी। ऐसे में आप अपनी बहन की पसंद या जरूरत के अनुसार उन्हें एक सुंदर ज्वेलरी गिफ्ट कर सकते हैं। इनके ट्रेंडी विकल्पों पर आप नीचे एक नजर डाल सकते हैं-

अपनों के लिए खास कैटेगरी तोहफों से जुड़ी ऐसी ही तमाम जानकारी लाती रहती है, आप उसे एक बार चेक कर सकते हैं।

  • GIVA 925 Silver Purple Heart Pendant with Link Chain

    यह GIVA ब्रांड का सुंदर नेकपीस है, जिसे बहन को गिफ्ट किया जा सकता है। इसे 925 स्टर्लिंग सिल्वर मटेरियल के साथ तैयार किया गया है, जिसका रंग और चमक लंबे समय तक बरकरार रहते हैं। इसमें लिंक टाइप की चेन दी गई है, जिसे आसानी से छोटा-बड़ा करके भी पहना जा सकता है। वहीं, इसका दिल के आकार वाला सुंदर पेंडेंट इसे और भी आकर्षक बनाता है। पेंडेंट का रंग बैंगनी है, जो दूर से चमकता है और आकर्षक लगता है। इस चेन की लंबाई 44 सेमी + 5 सेमी एडजस्टेबल है। इसके पेंडेंट में लगा कलर्ड स्टोन इसे साधारण नेकपीस से अलग बनाता है, जो Bhai Dooj 2025 पर आपकी बहन को खुश कर सकता है।

    01
  • CLARA Pure 925 Sterling Silver Luca Adjustable Ring Gift for Women

    एक सुंदर सी अंगूठी किसी भी महिला को खुश कर सकती है। ऐसे में आप इस बार भाई दूज के मौके पर अपनी बहन को CLara ब्रांड की यह खूबसूरत सिल्वर रिंग गिफ्ट में दे सकते हैं। यह एडजस्टेबल बैंड के साथ आती है, जिस वजह से साइज की भी कोई चिंता नहीं करनी है। वहीं, इसमें आपको मल्टीपल डिजाइन ऑप्शन भी मिल जाएंगें, जिसे आप बहन की पसंद को ध्यान में रखते हुए चुन सकते हैं। यह अंगूठी 925 स्टर्लिंग सिल्वर से बनी है, जिसका स्टैंप भी इसपर लगा है। इसमें लगा स्विस जिर्कोनिया डायमंड किसी असली हीरे की तरह की चमकदार और आकर्षक होता है, जो अंगूठी की शोभा बढ़ा रहा है। इसमें दाग-धब्बों को रोकने के लिए एंटी टार्निश ई कोटिंग भी की गई है।

    02
  • HIGHSPARK 925 Silver Solitaire Earrings for Women

    अक्सर हर लड़की कानों में अलग-अलग तरह के झुमके और बालियां पहनना पसंद करती है। इसलिए, 925 स्टर्लिंग सिल्वर से बने ये ईयररिंग्स आप अपनी बहन को उपहार के तौर पर दे सकते हैं। यह 5, 6, 7 और 8MM तक के साइज में उपलब्ध है, जिसे आप अपने अनुसार चुन सकते हैं। इसमें लगा चमचमाता हुआ जिर्कोन डायमंड इसे खूबसूरत और आकर्षक बनाता है। इन ईयररिंग्स को आपकी बहन रोजमर्रा से लेकर किसी खास मौके पर भी पहन सकती हैं। आपको इनमें सिल्वर के साथ ही गोल्डन रंग का विकल्प भी मिल जाएगा। स्टड स्टाइल वाले इन ईयररिंग्स में सुरक्षित पेंच भी दिया गया है, जिसे कसकर इन्हें कानों में सिक्योर किया जा सकता है।

    03
  • LeCalla 925 Sterling Silver BIS Hallmarked Italian Byzantine Sliding Bolo Bracelet

    यह स्टाइलिश सिल्वर ब्रेसलेट आपकी बहन को पसंद आ सकता है। इसे वो रोजमर्रा में अपने ऑफिस, कॉलेज से लेकर पार्टी या फिर किसी स्पेशल मौके पर भी पहन सकती हैं। इसे बनाने में 925 स्टर्लिंग सिल्वर का इस्तेमाल हुआ है, जिस वजह से इसका रंग व चमक दोनों लंबे समय तक नए जैसे बने रह सकते हैं। यह ब्रेसलेट ट्रेंडी बोहो स्टाइल में आता है। इसका एलिगेंट लुक और गुच्छेदार डिजाइन इसे एक आकर्षक रूप देते हैं। इसे पूरी तरह से एडजस्टेबल डिजाइन में बनाया गया है, ताकि यह अलग-अलग साइज की कलाई पर आराम से फिट हो सके। 11 इंच वाले इस ब्रेसलेट का सिल्वर रंग कई आउटफिट्स के साथ मैच हो सकता है।

    04
  • pooja jewellery Elegant Sterling Silver Orignal Plain Payal for Women

    भाई दूज पर अपनी बहन को आप ये सुंदर पायलें तोहफे में दे सकते हैं। स्टर्लिंग सिल्वर मटेरियल से बनी ये पायलें एडजस्टेबल डिजाइन में आती हैं, जो कि आराम से हर ऐड़ी पर फिट हो सकती हैं। इन्हें निकल और लेड फ्री तरीके से बनाया गया है, जिस वजह से ये त्वचा के लिए सुरक्षित हो सकती हैं। ये S हुक के साथ आती हैं, जिसे चेन में फंसाकर आसानी से बंद किया जा सकता है। इनका स्नेकबाल वाला डिजाइन सिंपल और एलिगेंट है। इनमें हुक के पास घुंघरू भी लगे हुए हैं, जो कि पहनकर चलने वाला एक बेहतरीन आवाज करेंगे। इन पायल का चिकना, सादा डिजाइन सिंपल और एलिगेंट लुक प्रदान कर सकता है, जो रोजमर्रा या विशेष अवसरों के लिए एकदम उपयुक्त है।

    05

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • भाई दूज पर बहन को क्या उपहार देना चाहिए?
    +
    भाई दूज पर आप अपनी बहन को उसकी पसंद का कोई भी उपहार दे सकते हैं, जैसे कि कपड़े, आभूषण, या कोई उपयोगी वस्तु।
  • भाई दूज पर उपहार देने के लिए चांदी के आभूषणों के क्या विकल्प हैं?
    +
    चांदी के आभूषणों में पायल, अंगूठी, हार, झुमके और कंगन जैसे कई विकल्प उपलब्ध हैं।
  • क्या चांदी के गहने सभी उम्र की महिलाओं के लिए उपयुक्त हैं?
    +
    हां, चांदी के गहने विभिन्न डिजाइनों में उपलब्ध होते हैं जो अधिकतर हर उम्र की महिलाओं को सूट करते हैं।