Bhai Dooj 2025: बहन के लिए यादगार तोहफे जो दिल छू लें

Bhai Dooj एक ऐसा त्योहार है जो भाई और बहन के बीच के अटूट बंधन का प्रतीक है। 2025 में, अपनी बहन को एक खास Gifts देकर इस बंधन को और मजबूत करें। हम आपको अनोखे गिफ्ट आइडियाज देंगे जो आपकी बहन को खुश कर देंगे।
भाई दूज 2025 पर बहन को दें प्यार भरा तोहफा

भाई दूज का त्योहार भाई-बहन के अटूट और प्यार भरे रिश्ते को दर्शाता है। जहां, एक तरफ इस दिन हर बहन अपने भाई की लंबी उम्र की कामना के साथ उसका तिलक करती है। तो वहीं, भाई अपना प्यार जताने के लिए बहन को तोहफे देता है। ऐसे में अगर इस साल Bhai Dooj 2025 के मौके पर आप भी अपनी बहन को कुछ अनोखा और यादगार गिफ्ट देना चाहते हैं, तो यहां दिए गए विकल्प आपके काम आ सकते हैं। हम आपके लिए, कुछ शानदार और महिलाओं के काम आने वाले गिफ्ट आइडियाज लेकर आए हैं। ये सभी तोहफे आपको अमेजन पर आसानी से मिल जाएंगे। आप इन्हें अपनी बहन की पसंद या जरूरत के हिसाब से चुनकर उन्हें त्योहार पर खुश कर सकते हैं। तोहफों से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए आप अपनों के लिए खास कैटेगरी को देख सकते हैं।

तो चलिए भाई दूज के लिए Gifts For Sisters पर एक नजर डाल लेते हैं-

  • Titan Raga Viva Analog Rose Gold Dial Women's Watch

    एक अच्छी घड़ी किसी भी महिला के लुक को कंपलीट कर सकती है। ऐसे में आप 2025 में भाई दूज के मौके पर अपनी बहन को यह सुंदर Titan Raga घड़ी गिफ्ट में दे सकते हैं। यह आकर्षक रोज़ गोल्ड रंग में आती है और इसका डायल गोल आकार का है। मेटल से बनी इस घड़ी में एनालॉग डिस्प्ले और क्वार्ट्ज मूवमेंट मिलता है, जो सटीक समय दिखाता है। इसका केस ब्रास मटेरियल से बना है और इसका डायमीटर 28 मिमी है। यह 30 मीटर तक की गहराई में पानी से भी सुरक्षित रह सकती है। अगर आप तोहफे में यह टाइटन वॉच देते हैं, तो यह आपकी बहन के कई मौकों पर काम आ सकती है।

    01
  • Miraggio Dakota Solid Structured Tote Bag For Women

    बैग के बिना तो किसी भी महिला का काम नहीं चलता है। हमारे कपड़ों में अक्सर जेब नहीं होती है, और इस वजह से अपनी जरूरत का सामान साथ में कैरी करने के लिए हमें बैग तो लगता ही है। ऐसे में आप अपनी बहन को Miraggio का यह सुंदर टोट बैग तोहफे में दे सकते हैं। अगर आप 2025 Bhai Dooj पर तोहफे में बैग देते हैं, तो यह उनके कॉलेज, ऑफिस जगहों पर काफी काम आ सकता है। यह टोट बैग आइवरी, ब्लैक और टेन तीन रंगों में उपलब्ध है। इसे प्रीमियम क्वालिटी के नकली चमड़े से बनाया गया है, जो असली के जैसा ही मजबूत साबित हो सकता है। बैग में जिपर क्लोजर के साथ आपको तीन अलग-अलग जेब मिलती हैं, जिसमें सामान को आराम से रखा जा सकता है।

    02
  • GIVA 925 Silver Anushka Sharma Rose Gold Drop Wreath Pendant Set

    GIVA का यह ज्वेलरी सेट आपकी बहन को काफी खुश कर सकता है। फिर चाहें त्योहार हो, पार्टी हो या फिर कोई अन्य खास मौका, यह सेट उनके काफी काम आएगा। इस सेट में एक खूबसूरत नेकपीस के साथ ही ईयररिंग्स भी मिलते हैं। Bhai Dooj के लिए यह एक यादगार Gift हो सकता है। इसमें मिलने वाली चेन और ईयरपीस को 925 सिल्वर मटेरियल से बनाया गया है, जिसकी चमक लंबे समय तक बनी रह सकती है। इसके सफेद नग और रोज़ गोल्ड रंग दोनों देखने में बेहद खूबसूरत लगते हैं। इसमें मिलने वाले गोल ईयररिंग्स आकर्षक फ्लोरल डिजाइन में आते हैं। वहीं, इसकी चेन में आपको सुंदर फूलों वाली डिजाइन का पेंडेंट मिलता है।

    03
  • Guess Dare Floral Fruity Liquid Eau De Toilette

    परफ्यूम महिला हो या पुरूष दोनों के लिए ही एक जरूरी चीज है। यह ना सिर्फ आपका आत्मविश्वास बढ़ाता है, बल्कि आपको दिनभर तरोताजा एहसास देने का भी काम करता है। ऐसे में आप अपनी बहन को एक थॉटफुल गिफ्ट के तौर पर परफ्यूम दे सकते हैं। यह लग्जरी परफ्यूम GUESS ब्रांड का है, जो आपकी बहन के लिए रोजमर्रा से लेकर खास मौकों पर काफी उपयोगी हो सकता है। फ्लोरल वुडी मस्क की खुशबू में आने वाला यह परफ्यूम एक तरोताजा और बेहतरीन खुशबू दे सकता है। इसकी मात्रा 100 मिली है। यह आकर्षक पैकेजिंग में आता है, जो तोहफे में देने के लिए बेहतरीन हो सकता है।

    04
  • RENEE Date Look Makeup Kit Combo

    मेकअप किसी भी महिला के जीवन का अक्सर अभिन्न अंग होता है। फिर चाहें कोई खास मौका हो या फिर रोजमर्रा की लाइफ थोड़ा-बहुत मेकअप करना अक्सर हर महिला को पसंद होता है। ऐसे में अगर आपकी बहन को भी मेकअप करना पसंद है, तो आप उसे RENNE की यह किट भाई दूज गिफ्ट के तौर पर दे सकते हैं। इस किट में आईशैडो, ब्लश पैलेट, लिपस्टिक, काजल और लिप ग्लॉस मिलता है। ये सभी चीजें हल्के से लेकर बोल्ड मेकअप तक में काम आ सकती हैं। इसमें मिलने वाले सभी मेकअप प्रोडक्ट्स को अच्छी क्वालिटी के इंग्रीडिएंट्स के साथ तैयार किया गया है, जो कि त्वचा पर लंबे समय तक टिके रह सकते हैं।

    05

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • इस साल भाई दूज कब है?
    +
    Bhai Dooj का शुभ मुहूर्त​​ पंचांग के अनुसार इस साल कार्तिक मास के शुक्लपक्ष की द्वितीया 22 अक्टूबर 2025 को रात्रि के समय 08:16 बजे से प्रारंभ होकर 23 अक्टूबर 2025 को रात्रि के 10:46 बजे तक रहेगी।
  • भाई दूज क्यों मनाया जाता है?
    +
    भाई दूज भाई-बहन के अटूट रिश्ते को मजबूत बनाने का पर्व है, जिसकी शुरुआत यमराज और यमुना की पौराणिक कथा से होती है, जब यमराज ने यमुना के घर जाकर भोजन किया और लंबी उम्र व सुख-समृद्धि का वरदान दिया।
  • भाई दूज पर बहन को क्या गिफ्ट देना चाहिए?
    +
    भाई दूज पर बहन को गिफ्ट देते समय, उनकी पसंद-नापसंद, रुचियों और जरूरतों का ध्यान रखना चाहिए। आप उन्हें कपड़े, गहने, एक्सेसरीज, किताबें, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स, या कोई अनुभव जैसे स्पा ट्रीटमेंट या मूवी टिकट दे सकते हैं।