फ्रेंड की शादी है? तो ₹1000 से भी कम कीमत वाले इन तोहफों को देखें एक नजर

फ्रेंड की शादी है और आप उसे एक स्पेशल गिफ्ट देना चाहते हैं, जो यादगार रहे और ₹1000 से कम कीमत की भी हो, तो यहां कुछ तोहफों के विकल्प दिए गए हैं, जिन्हें आप चाहे तो चुन सकते हैं। इन गिफ्ट्स को अमेजन पर यूजर्स ने काफी बढ़िया रेटिंग भी दी है।
फ्रेंड की शादी के लिए ₹1000 से भी कम के तोहफे

फ्रेंड की शादी बेहद खास होती है और इस खास दिन पर हर कोई चाहता है कि वो अपने दोस्त को कुछ ऐसा गिफ्ट दे जो यादगार रहे, लेकिन अगर आपका बजट कम है और आप ₹1000 के अंदर एक बढ़िया गिफ्ट देना चाहते हैं, तो यहां कुछ ऐसे ही विकल्प दिए गए हैं, जिन्हें आप अपने दोस्त को देने के लिए चुन सकते हैं। ये यूनिक गिफ्ट्स ना केवल आपके रिश्ते को मजबूत करेंगे, बल्कि यादगार भी रहेंगे। अच्छी बात यह है कि अमेजन पर मिल रहे ये गिफ्ट्स ₹1000 से भी कम कीमत के हैं, तो अगर आप भी अपने दोस्त की शादी को खास बनाना चाहते हैं और उसे एक ऐसा तोहफा देना चाहते हैं जो यादगार रहे, तो आइए इन विकल्पों पर एक नजर डालते हैं।

वहीं अगर आप गिफ्ट्स से जुड़े अन्य विकल्प भी देखना चाहते हैं, तो अपनों के लिए खास की कैटेगरी पर जाकर इनसे जुड़े लेख को भी पढ़ सकते हैं।

  • NYRWANA Coffee Mug, Marriage Gifts for Wedding

    आप अपने दोस्त को शादी में ये कॉफी मग गिफ्ट कर सकते हैं। कपल्स को गिफ्ट करने के लिए यह एक अच्छा विकल्प हो सकता है। इस बॉक्स में आपको दो मग मिलते हैं, जिसमें से एक पिंक कलर का है और इस पर Mrs लिखा हुआ है। वहीं, दूसरा मग ग्रे कलर का है, जिस पर Mr लिखा हुआ है। इस कॉफी मग के साथ दो गोल्डन कलर की चम्मच भी मिलती है और इस मग को कवर करने के लिए इसमें दो लीड भी दी जाती है। यह दोनों कॉफी मग हाई क्वालिटी सिरेमिक मटेरियल से बने हुए हैं, जो काफी मजबूत और टिकाऊ होते हैं। आप चाहे तो इसके अलावा Wedding Gift के लिए कस्टमाइज्ड मग भी गिफ्ट कर सकते हैं, जिस पर आप अपने दोस्त की फोटो या नाम प्रिंट करवा सकते हैं।

    01
  • VATSHVI 5 Pieces Floral Dinnerware Set, Ceramic Kitchen Dinner Set

    आप कुछ ऐसा भी गिफ्ट कर सकते हैं, जो शादीशुदा जिंदगी में काम आ सकता है। जैसे ये डिनर सेट गिफ्ट करने के लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है। यह हैंडमेट सिरेमिक डिनर सेट है यानी इस सेट को हाथों से सिरेमिक मटेरियल से बनाया गया है। सिरेमिक मटेरियल काफी मजबूत और टिकाऊ होता है। इस Dinner Set में आपको 5 चीजें मिलते हैं, जिसमें आपको 1 प्लेट, 2 कटोरी और 2 चॉप स्टिक मिलती है। यह माइक्रोवेव सेफ है यानी आप इन प्लेट्स और कटोरी का इस्तेमाल माइक्रोवेव में भी कर सकते हैं। इसका सिंपल लेकिन मॉडर्न डिजाइन इस डिनर सेट को आकर्षक बनाता है।

    02
  • RUSTIC RELICS Pure Copper Handcrafted Glasses Set with Gift Box Set

    अगर आप अपने दोस्त को कुछ ऐसा गिफ्ट देना चाहते हैं जो स्वस्थ्य के लिए अच्छा हो, तो आप यह कॉपर के गिलास का सेट गिफ्ट कर सकते हैं। कॉपर यानी तांबे की बोतल में पानी पीना हमारे स्वास्थ्य के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद होता है। तांबे के बर्तन में पानी पीने से पाचन बेहतर होता है और रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है। इस सेट में आपको 2 तांबे के ग्लास मिलते हैं। इन ग्लास पर काफी खूबसूरत प्रिंट का आर्ट भी बना हुआ है।

    03
  • NFI Essentials Makeup Organizer Box Double Layer PU Leather Vanity Case

    अगर आपकी फ्रेंड एक लड़की है, तो यह Cosmetic Box आप उन्हें गिफ्ट कर सकते हैं। जाहिर है लड़कियों को शादी के समय अपने मेकअप रखने के लिए एक स्टोरेज बॉक्स की जरूरत पड़ती है। ऐसे में यह स्टोरेज बॉक्स आपकी दोस्त के बहुत काम आ सकती है। इसमें स्किनकेयर, ज्वेलरी, लिपस्टिक और अन्य मेकअप का सामान रख सकते हैं। इस बॉक्स का डिजाइन भी काफी शानदार है, जिसे आप ड्रेसिंग टेबल के पास भी रख सकते हैं।

    04
  • Asha Enchant Decor Brass Duck Swan Pair Vastu Feng Shui Item

    हंसों का जोड़ा घर में रखना बहुत शुभ माना जाता है। ऐसे में आप अपने फ्रेंड को शादी में यह शोपीस गिफ्ट कर सकते हैं। टेबल टॉप पर रखने के लिए यह शोपीस एक अच्छा विकल्प हो सकता है। यह देखने में बेहद खूबसूरत लगता है। इसका गोल्डन फिनिश काफी क्लासी और एलिगेंट लुक देता है। यह शोपीस एल्युमिनियम मटेरियल से बना हुआ है, जो काफी मजबूत और टिकाऊ है। शादी में गिफ्ट करने के लिए यह एक यूनिक और यादगार गिफ्ट हो सकता है। टेबल टॉप के अलावा आप चाहे तो इस शोपीस को टीवी यूनिट, बेडरूम या लिविंग रूम में साइड टेबल पर भी रख सकते हैं। अच्छी बात यह है कि आपको यह किफायती दाम पर मिल भी जाएगा।

    05

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • क्या शादी में कस्टमाइज्ड गिफ्ट्स देना सही रहता है?
    +
    देखिए अगर आप किसी रिश्तेदार की शादी में जा रहे हैं, तो कस्टमाइज्ड गिफ्ट्स देना शायद सही नहीं रहेगा, लेकिन अगर आप अपने किसी खास दोस्त, बहन या बेस्टफ्रेंड की शादी में जा रहे हैं, तो कस्टमाइज्ड गिफ्ट्स देना एक बढ़िया विकल्प हो सकता है।
  • कम बजट में क्या अच्छा गिफ्ट मिल सकता है?
    +
    अगर आपका बजट कम है और आप कम बजट में एक बढ़िया और यादगार गिफ्ट देना चाहते हैं, तो आप फोटो फ्रेम या फिर होम डेकोर आइटम्स गिफ्ट कर सकते हैं। ये आपको किफायती दामों पर उपलब्ध होंगे।
  • लड़की बेस्टफ्रेंड को क्या गिफ्ट दे सकते हैं?
    +
    अगर आपकी बेस्टफ्रेंड एक लड़की है, तो आप ज्वेलरी, हैंडबैग, मेकअप किट, आदि गिफ्ट कर सकते हैं।