इस सर्दी पाएं ट्रेंडी लुक इन Bomber Jackets के साथ, हर आउटफिट बन जाएगा कमाल

विंटर सीजन में कॉलेज या ऑफिस के सेमी-फॉर्मल लुक के लिए आप बॉम्बर जैकेट पहन सकती हैं। काले, गुलाबी, ऑरेंज या मैरून रंग की जैकेट को आप डेनिम जीन्स या पैंट के साथ ट्राई कर सकती हैं। ये जैकेट्स काफी स्टाइलिश लगती हैं, साथ ही ठंड से बचाने में भी कारगर हैं।
सर्दियों के लिए बॉम्बर जैकेट्स
सर्दियों के लिए बॉम्बर जैकेट्स

आप सर्दियों के मौसम में स्टाइलिश लगने के साथ-साथ खुद को ठंड से भी बचा सकती हैं। आप जीन्स, पैंट या ट्राउजर के साथ बॉम्बर जैकेट को पेयर कर सकती हैं। इस तरह की जैकेट्स का लुक बहुत बढ़िया लगता है। यह पहनने पर आरामदायक भी लगती हैं और आप आसानी से अपने हाथों को मूव भी कर सकती हैं क्योंकि यह बहुत ज्यादा भारी नहीं होती हैं। हालांकि, हल्की होने के बावजूद भी यह गर्माहट पहुंचा सकती है। इन Bomber Jackets में आपको ट्रेंडी चिक लुक भी मिल सकता है। आप इसे कैजुअल या सेमी-फॉर्मल वियर के लिए चुन सकती हैं। जानकारी के लिए बता दें कि इसे फ्लाइट जैकेट भी कहा जाता है।

जागरण स्मार्ट चॉइस पर पढ़ें ऐसे ही और लेख।
सर्दियों में पहनने के लिए बॉम्बर जैकेट्स:-

जांचे गए विकल्पजांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

MAYKR Black Bomber Women Jacket

आप हल्की-फुल्की ठंड के लिए बॉम्बर जैकेट ले सकती हैं। इस तरह की जैकेट काफी स्टाइलिश लगती है। आप कैजुअल लुक या कॉलेज में पहनने के लिए काले रंग की बॉम्बर जैकेट ले सकती हैं। इसका कपड़ा बहुत ड्यूरेबल है यानी सालों-साल आप इस जैकेट को पहन सकती हैं। इसमें आगे की ओर जिपर लगा हुआ है ताकि आप आसानी से इसे पहन सकें। आप इसे रनिंग के लिए चुन सकती हैं या जिम में भी पहनकर जा सकती हैं। 

कैसे स्टाइल करें?

इस Jacket को आप ब्लू या ब्लैक जीन्स के साथ पेयर कर सकती हैं। नीचे आप स्पोर्ट्स शूज पहन सकती हैं।


01

Symbol Premium Women Travel Quilted Jacket

प्रीमियम और लाइटवेट जैकेट को आप ठंड में पहनने के लिए ले सकती हैं। यह जैकेट काफी मुलायम है। इसे पूरे दिन पहनने पर आपको भारीपन महसूस नहीं होगा। इसकी रागलन स्लीव्स में आप अपने हाथ को आसानी से मूव कर सकती हैं। इस Bomber Jacket का कपड़ा वाटर-रेपेलेंट है यानी पानी गिर जाए तो जैकेट पानी को सोखेगी नहीं। इसमें कई पॉकेट्स हैं, जिनमें आप ट्रैवल के दौरान छोटा-मोटा जरूरत का सामान जैसे लिप ग्लॉस, पर्स, कैश या मोबाइल आदि रख सकती हैं। 

कैसे स्टाइल करें?

नारंगी रंग की इस जैकेट को आप काले रंग के ट्राउजर या पैंट के साथ पहन सकती हैं। इसके अंदर आप हाई-नेक टॉप भी पहन सकती हैं।


02

हमारे मूल मूल्यहमारे मूल मूल्य

सटीक समीक्षाएं

हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

क्वालिटी और डील्स पर जोर

हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

BRINNS Women Bomber Fur Jacket

विंटर सीजन में स्टाइल के साथ-साथ ठंड से बचाव के लिए आप फर वाली बॉम्बर जैकेट ले सकती हैं। आपको यह जैकेट गोल्ड या बरगंडी कलर में मिल सकती है। S से लेकर 6XL तक के साइज में आप इस Women Jacket को ले सकती हैं। प्रीमियम और मुलायम फॉक्स फर से बनी इस जैकेट को आप क्यूट लुक के लिए चुन सकती हैं। आप ट्रैवलिंग के दौरान या कॉलेज में पहनने के लिए इसे ले सकती हैं।

कैसे स्टाइल करें?

आप ब्लैक स्लिम-फिट जीन्स के साथ इसे पेयर कर सकती हैं। आप चाहें तो नीचे पुल-ऑन स्टाइल वाले जूते या कम लेंथ वाले बूट्स पहन सकती हैं।


03

GLASGO WOMEN Casual Bomber Jacket

अगर आपको बेबी पिंक कलर बहुत भाता है तो आप हल्की और जिपर स्टाइल वाली जैकेट को ले सकती हैं। यह A-लाइन कोट स्टाइल वाली जैकेट आपको प्यारा लुक देने के साथ-साथ ठंड से भी बचाएगी। आपको सर्दियों में बहुत ज्यादा लेयर वाले कपड़े पहनना नहीं पसंद तो आप इस क्विल्टेड डिजाइन वाली जैकेट को चुन सकती हैं। इसे आप सेमी-फॉर्मल लुक के लिए भी ट्राई कर सकती हैं। आप इसे लगेज बैग में भी आसानी से फोल्ड करके रख सकती हैं।

कैसे स्टाइल करें?

आप सफेद रंग के टैंक टॉप और व्हाइट पैंट या जीन्स के साथ इसे कैरी कर सकती हैं। नीचे आप सफेद रंग के बूट्स पहन कर चिक लुक क्रिएट कर सकती हैं।


04

Red Tape Maroon Bomber Jacket for Women

आप बाइक या स्कूटी से ट्रैवल करती हैं तो सर्दियों में खुद को ठंड से बचाने के लिए हाई-नेकलाइन वाली Red Tape की यह Jacket ले सकती हैं। आपका गला ठंडी हवा से बचा रहेगा। ध्यान दें कि लंबे समय तक इसका इस्तेमाल करने के लिए इसे वॉशिंग मशीन में न धोएं। इसे ठंडे पानी में हाथ से धोएं और सीधी धूप में न सुखाएं।

कैसे स्टाइल करें?

आप इस मैरून रंग की जैकेट को डेनिम जीन्स, स्नीकर्स या जूते के साथ पहन सकती हैं।


05

स्टाइल स्ट्रीट पर पढ़ें इसी तरह के अन्य लेख। 

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • सर्दियों में स्टाइलिश लगने के लिए किस तरह की जैकेट लें?
    +
    आप सर्दियों में स्टाइलिश लगने के लिए Bomber Jacket पहन सकती हैं। बेबी पिंक, काले, नारंगी या मैरून रंग की जैकेट को आप जीन्स के साथ पेयर कर सकती हैं।
  • बॉम्बर जैकेट के साथ किस तरह के फुटवियर पहनें?
    +
    आप बॉम्बर जैकेट के साथ कम लाइट वाले बूट्स या पुल-ऑन स्टाइल वाले जूते पहन सकती हैं। आपको पैरों पर ज्यादा ठंड नहीं लगती है तो आप हील्स पहनने के बारे में भी सोच सकती हैं।
  • जैकेट को कैसे धोना चाहिए?
    +
    जैकेट्स को प्रोडक्ट डिटेल के हिसाब से ही धोना चाहिए यानी अगर हैंड वॉश ओनली लिखा है तो आप इसे ठंडे पानी में हाथ से ही धोएं। वहीं कई जैकेट्स को ड्राई-क्लीन कराना ही सही रहता है।
  • बाइक पर ठंड लगती है तो किस तरह की जैकेट लें?
    +
    आप बाइक से सफर करती हैं तो ठंड से बचाव के लिए हाई-नेक वाली बॉम्बर जैकेट चुन सकती हैं। इस तरह की जैकेट्स में आपका गला और बॉडी का ऊपरी हिस्सा ठंडी हवा से बचा रहेगा।