Sonia Gandhi की Belonging: A Journey of Love सिर्फ एक राजनीतिक सफर की कहानी नहीं है। 10 नवंबर 2026 को प्रकाशित इस संस्मरण में वह इटली में अपने बचपन, राजीव गांधी से मुलाकात, भारत में नए जीवन की शुरुआत, परिवार में हुए दुखद हादसों और राजनीति में अपनी भूमिका तक के अनुभव साझा करती हैं। अगर इस किताब के साथ आप दूसरी ऐसी रचनाएं भी पढ़ना चाहते हैं, जिनमें लोगों ने अपनी जिंदगी के अनदेखे पहलुओं को शब्द दिए हैं, तो भारतीय लेखकों और सार्वजनिक हस्तियों की ये पांच किताबें आपके लिए दिलचस्प हो सकती हैं। इनमें एक महिला कवि का निजी जीवन, एक कॉर्पोरेट लीडर का सफर, एक लेखक की बेबाक यादें और सामाजिक भेदभाव से जूझती महिला का अनुभव शामिल है।
जागरण स्मार्ट चॉइस पर पढ़ें ऐसे ही और लेख।
नीचे देखें वो 5 संस्मरण, जिन्हें पढ़कर आपको मिलेगी सोचने की एक नई दिशा।
My Story
कमला दास की My Story भारतीय साहित्य की चर्चित आत्मकथात्मक रचनाओं में से एक है। मूल रूप से मलयालम में Ente Katha नाम से प्रकाशित इस किताब में लेखिका अपने बचपन, शादीशुदा जीवन, प्रेम, निजी इच्छाओं और एक कवयित्री के रूप में अपनी पहचान बनाने के सफर को सामने रखती हैं। इसकी खासियत यह है कि कमला दास ने उन विषयों पर भी खुलकर लिखा, जिन पर उस दौर में सार्वजनिक रूप से बात करना आसान नहीं था। उन्होंने बाद में किताब के कुछ हिस्सों को काल्पनिक बताया था, इसलिए इसे पूरी तरह तथ्यात्मक जीवन-वृत्तांत के बजाय आत्मकथात्मक अनुभवों की रचना के रूप में पढ़ना बेहतर है।
01
My Life in Full: Work, Family, and our Future
अगर आप जानना चाहते हैं कि दुनिया की बड़ी कंपनियों में लिडरशीप की भूमिका निभाने के साथ परिवार और निजी जीवन को संभालना कैसा होता है, तो इंद्रा नूयी की My Life in Full पढ़ सकते हैं। PepsiCo की पूर्व CEO इस किताब में भारत में अपने बचपन और पढ़ाई से लेकर अमेरिका में शिक्षा, कॉर्पोरेट दुनिया में आगे बढ़ने और कंपनी के शीर्ष पद तक पहुंचने का अनुभव साझा करती हैं। वह यह भी बताती हैं कि एक डिमांडिंग कैरियर और परिवार की जिम्मेदारियों के बीच संतुलन बनाना कितना चुनौतीपूर्ण रहा। यह किताब सिर्फ उनकी पेशेवर उपलब्धियों पर नहीं, बल्कि उन रिश्तों और त्याग पर भी ध्यान देती है, जिन्होंने उनके सफर को आकार दिया।
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
Truth, Love & A Little Malice
Khushwant Singh की यह आत्मकथा उनके निजी जीवन के साथ-साथ आज के भारत के कई अहम दौरों की झलक भी देती है। विभाजन से पहले पंजाब में जन्मे लेखक ने आजादी, विभाजन, आपातकाल और ऑपरेशन ब्लू स्टार जैसी घटनाओं को अपने समय के अनुभवों के साथ दर्ज किया है। किताब में Pt. Jawaharlal Nehru और Indira Gandhi जैसी सार्वजनिक हस्तियों के साथ उनकी मुलाकातों का जिक्र भी मिलता है। इसके अलावा वह पत्रकार, लेखक, वकील और सांसद के रूप में अपने काम, शादीशुदा जिंदगी, दोस्ती और निजी कमजोरियों पर भी बेबाकी से लिखते हैं। उनकी साफगोई इस किताब को एक अलग तरह का निजी दस्तावेज बनाती है।
03
Wings of Fire: An Autobiography (New Expanded Edition)
डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की Wings of Fire उनके बचपन, शिक्षा और वैज्ञानिक बनने के सफर को दर्ज करती है। अरुण तिवारी के साथ लिखी गई इस आत्मकथा में रामेश्वरम में बिताए शुरुआती दिनों से लेकर भारत के अंतरिक्ष और मिसाइल प्रोग्राम्स में उनकी भूमिका तक का ब्यौरा मिलता है। किताब में कलाम के काम, उनके विचारों और उन लोगों का भी जिक्र है, जिनसे उन्हें सीखने का अवसर मिला। यह केवल एक वैज्ञानिक की उपलब्धियों का लेखा-जोखा नहीं है, बल्कि उस व्यक्ति के अनुभवों को समझने का जरिया है, जिसने साधारण शुरुआत से देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद तक का सफर तय किया।
04
The Weave of My Life: A Dalit Woman's Memoirs
उर्मिला पवार की The Weave of My Life एक दलित महिला के जीवन और सामाजिक अनुभवों को करीब से समझने का अवसर देती है। मूल रूप से मराठी में लिखी गई इस आत्मकथा का अंग्रेजी अनुवाद माया पंडित ने किया है। इसमें पवार अपने बचपन, परिवार, जातिगत भेदभाव और एक महिला के रूप में समाज में अपनी जगह बनाने के अनुभव दर्ज करती हैं। किताब में उनकी मां के बांस से चीजें बुनने के काम का भी खास महत्व है, जो उनके जीवन और पहचान से जुड़ा हुआ है। यह संस्मरण व्यक्तिगत यादों के जरिए जाति, लैंगिक असमानता और सामाजिक बदलाव जैसे बड़े मुद्दों को समझने का मौका देती है।
05
ऐसे ही और लेख पढ़ने के लिए देखें हाउस ऑफ बुक्स का पेज।
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।