Instagram की Reels और सोशल मीडिया स्क्रॉल करते हुए कब घंटों बीत जाते हैं, पता ही नहीं चलता। लेकिन अगर आप स्क्रीन से थोड़ा ब्रेक लेकर ऐसी कहानियां पढ़ना चाहते हैं, जो रिश्तों, प्यार, परिवार और समाज को देखने का नजरिया बदल सकें, तो Hindi Litreature में कई दिलचस्प विकल्प हैं। दिव्य प्रकाश दुबे की अक्टूबर जंक्शन आज के युवाओं के रिश्तों और महत्वाकांक्षाओं से जुड़ती है, जबकि धर्मवीर भारती की गुनाहों का देवता प्यार और सामाजिक बंधनों की कहानी कहती है। मन्नू भंडारी की आपका बंटी, श्रीलाल शुक्ल की राग दरबारी और मुंशी प्रेमचंद की गोदान भी अलग-अलग अनुभव देती हैं। इन पांच किताबों में आपको समकालीन रिश्तों से लेकर भारतीय समाज की जटिलताओं तक, कई विषय पढ़ने को मिलेंगे।
जागरण स्मार्ट चॉइस पर पढ़ें ऐसे ही और लेख।
नीचे जानें इन पाचों बुक्स के बारे में विस्तार से और चुनें अपने हिसाब से।
October Junction
10 अक्टूबर 2010 को चित्रा और सुदीप की मुलाकात होती है। इसके बाद दोनों हर साल इसी तारीख को मिलते हैं, लेकिन साल में सिर्फ एक बार। उनकी जिंदगी में क्या चल रहा है और इन मुलाकातों के बीच कितना कुछ बदल जाता है, यही October Junction का अहम हिस्सा है। Divya Prakash Dubey का यह उपन्यास प्रेम और रिश्तों को एक अलग तरीके से सामने रखता है। इसमें सिर्फ दो लोगों के मिलने की कहानी नहीं, बल्कि उनके बीच बीतते समय, बदलती जिंदगी और उन बातों की भी जगह है जो हर मुलाकात में कही नहीं जा सकतीं।
01
Gunahon ka Devta
चंदर और सुधा एक-दूसरे के बेहद करीब हैं, लेकिन उनके रिश्ते के सामने परिवार और समाज की अपनी सीमाएं हैं। कहानी इलाहाबाद के शैक्षणिक माहौल में आगे बढ़ती है, जहां चंदर अपने गुरु की बेटी सुधा से प्रेम करने लगता है। दोनों के बीच लगाव होने के बावजूद चंदर के फैसले और सामाजिक मान्यताएं उनके रिश्ते को उलझा देती हैं। आगे चलकर बिंती और पम्मी जैसे किरदार भी कहानी के अलग-अलग पहलुओं को सामने लाते हैं। धर्मवीर भारती का यह उपन्यास Gunahon ka Devta प्रेम, त्याग, सामाजिक बंधनों और इंसान के अपने फैसलों के बीच पैदा होने वाली उलझनों की कहानी है।
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
Aapka Bunti
माता-पिता के अलग होने का असर एक बच्चे की जिंदगी पर किस तरह पड़ता है? मन्नू भंडारी का यह उपन्यास इसी सवाल को बंटी की नजर से सामने रखता है। उसके माता-पिता के रिश्ते में आई दूरी और फिर अलगाव के बाद उसकी दुनिया बदलने लगती है। बड़े लोग अपने फैसलों और नई जिंदगी में उलझे रहते हैं, लेकिन बंटी के लिए परिवार का बदलना समझना आसान नहीं होता। उसे अपने माता-पिता के बीच बंटे रिश्तों और बदली हुई परिस्थितियों के साथ जीना पड़ता है। कहानी में बच्चे की भावनाओं, असुरक्षा और परिवार के भीतर होने वाले बदलावों को खास जगह दी गई है।
03
Rag Darbari
शिवपालगंज नाम के गांव में राजनीति, शिक्षा और पंचायत की दुनिया किस तरह चलती है, इसकी तस्वीर इस व्यंग्यात्मक उपन्यास में मिलती है। Rag Darbari कहानी में रंगनाथ गांव आता है और वहां वैद्यजी सहित कई ऐसे किरदारों से उसका सामना होता है, जिनके अपने हित और तरीके हैं। पंचायत से लेकर कॉलेज तक, अलग-अलग संस्थाओं के जरिए गांव की सत्ता और खींचतान सामने आती है। यहां विकास की बातें भी होती हैं, लेकिन उनके पीछे निजी फायदे और आपसी जोड़तोड़ चलती रहती है। श्रीलाल शुक्ल ने ग्रामीण जीवन के बहाने राजनीति और सामाजिक व्यवस्था की कमियों को तीखे हास्य के साथ दिखाया है।
04
Godan
होरी का सपना है कि उसके घर में भी एक गाय हो, लेकिन गरीबी और कर्ज उसकी जिंदगी को लगातार मुश्किल बनाते रहते हैं। उसकी पत्नी धनिया परिवार को संभालने की कोशिश करती है, जबकि बेटा गोबर अपने फैसलों के कारण घर में नई परेशानियां खड़ी कर देता है। Godan की कहानी गांव के किसानों, मजदूरों, साहूकारों और जमींदारों की दुनिया को भी सामने लाती है। आगे चलकर ग्रामीण जीवन के साथ शहर के किरदारों की कहानियां भी इसमें जुड़ती हैं। प्रेमचंद का यह उपन्यास किसान परिवार की कहानी के जरिए कर्ज, सामाजिक भेदभाव और उस व्यवस्था को दिखाता है जिसमें मेहनत के बावजूद गरीबों के लिए आगे बढ़ना मुश्किल रहता है।
05
ऐसे ही और लेख पढ़ने के लिए देखें हाउस ऑफ बुक्स का पेज।
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।