अगर Manav Kaul की ये 5 किताबें नहीं पढ़ीं, तो हिंदी साहित्य का असली नशा अधूरा है।

मानव कौल कहानियों और उपन्यासों में रिश्तों, यादों, बचपन और जिंदगी के अनकहे पहलुओं की झलक मिलती है। उनकी 5 चर्चित किताबों के जरिए जानिए उनकी लेखनी का अंदाज और हर किताब किस तरह के पाठक को पसंद आ सकती है।
हिंदी का जादू समझने के लिए मानव कौल की 5 किताबें
हिंदी का जादू समझने के लिए मानव कौल की 5 किताबें

कुछ किताबें कहानी खत्म होने के बाद भी हमारे भीतर चलती रहती हैं। Manav Kaul की लेखनी में रिश्तों की उलझनें, बचपन की यादें, अकेलापन और जिंदगी को समझने की कोशिश अक्सर ऐसे ही अंदाज में सामने आती है। बॉलीवुड एक्टर और थिएटर आर्टिस्ट के रूप में पहचान बनाने वाले मानव कौल ने Hindi Literature में भी अपनी अलग जगह बनाई है। उनकी किताबें ठीक तुम्हारे पीछे और प्रेम कबूतर को पाठकों के बीच खास पहचान मिली है। वहीं अंतिमा, तितली और शर्ट का तीसरा बटन जैसी रचनाएं जीवन, रिश्तों और इंसानी मन के अलग-अलग पहलुओं को छूती हैं। अगर आप ऐसी हिंदी किताबें पढ़ना चाहते हैं जो सिर्फ कहानी न सुनाएं, बल्कि आपको कुछ देर ठहरकर सोचने पर भी मजबूर करें, तो मानव कौल की ये पांच चर्चित किताबें आपके लिए अच्छी शुरुआत हो सकती हैं।

जागरण स्मार्ट चॉइस पर पढ़ें ऐसे ही और लेख।

नीचे देखें मानव कॉल की 5 बेहतरीन किताबें।

जांचे गए विकल्पजांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

Coffee Ke Cup Mein Chaay

कभी-कभी किसी जगह पर लौटना सिर्फ सफर नहीं, अपने अतीत से दोबारा मिलने जैसा होता है। मानव कौल के इस उपन्यास कॉफी के कप में चाय का मुख्य किरदार एक लेखक है, जिसकी यात्राओं और लेखन ने उसे अपने करीबियों से दूर रखा है। पिता की मृत्यु के कई साल बाद एक घटना उसे पुरानी यादों की ओर वापस ले जाती है। मुंबई से कश्मीर और यूरोप तक फैली कहानी में परिवार, अकेलेपन और उन रिश्तों की बातें सामने आती हैं, जिन्हें समय के साथ पीछे छोड़ दिया गया था। यादों के बीच आगे बढ़ता यह सफर अपने अतीत और अपनों को समझने की कोशिश भी है।

01

Bahut Door, Kitna Door Hota Hai ,

किसी नई जगह पर पहुंचने से ज्यादा दिलचस्प कभी-कभी वहां तक पहुंचने का सफर होता है। Bahut Door, Kitna Door Hota Hai नाम से यह यात्रा-वृत्तांत अलग-अलग जगहों के अनुभवों के साथ लेखक की यादों और निजी विचारों के बारे में बात करता है। यहां यात्रा का मतलब सिर्फ रास्ते, पहाड़ या नए शहर देखना नहीं है, बल्कि उन छोटी घटनाओं और मुलाकातों को समझना भी है जो सफर के दौरान मन में रह जाती हैं। किताब में बाहर की दुनिया को देखने के साथ अपने भीतर झांकने की कोशिश भी दिखाई देती है। यात्रा और व्यक्तिगत अनुभवों को साथ पढ़ना पसंद करने वालों के लिए यह एक अलग तरह का वृत्तांत है।

02

हमारे मूल मूल्यहमारे मूल मूल्य

सटीक समीक्षाएं

हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

क्वालिटी और डील्स पर जोर

हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

Rooh (PB)

कश्मीर की यादें, बचपन की दोस्ती और अपने घर से बिछड़ने का दर्द इस कहानी के अहम हिस्से हैं। शुरुआत न्यूयॉर्क के एक बार में होती है, जहां रूह नाम की महिला लेखक को कश्मीर लौटने की बात कहती है। यह मुलाकात उसे अपने अतीत की ओर ले जाती है, जहां पुराने घर, बचपन के दोस्त और परिवार से जुड़ी यादें फिर सामने आने लगती हैं। कहानी में दो लड़कों के बड़े होने, अपने ही देश में बाहरी होने और एक पिता के इस बदली हुई दुनिया को स्वीकार न कर पाने की बातें भी शामिल हैं। वर्तमान और अतीत के बीच चलती यह कथा कश्मीर से जुड़े निजी अनुभवों को सामने रखती है।

03

Theek Tumhare Peechhe - Hindi

रिश्तों में जो कहा जाता है, क्या उसका मतलब हमेशा वही होता है जो सामने वाला समझता है? इस कहानी-संग्रह में अलग-अलग किरदारों की जिंदगी के जरिए इसी तरह की उलझनें सामने आती हैं। कहीं एक स्वतंत्र विचारों वाली लड़की और उससे प्रेम करने वाले युवक के बीच सोच का फर्क दिखाई देता है, तो कहीं पुराना रिश्ता दोबारा सामने आने पर प्यार और नाराजगी के बीच चुनाव करना पड़ता है। कहानियां रोजमर्रा की मुलाकातों और बातचीत से आगे बढ़ती हैं, लेकिन उनके पीछे किरदारों की अपनी इच्छाएं और असमंजस मौजूद रहते हैं। 

04

Shirt Ka Teesra Button

छठी कक्षा में पढ़ने वाले राजिल की दुनिया में दोस्ती, स्कूल, परिवार और बड़े होने से जुड़े सवाल एक साथ चलते हैं। उसके दोस्त राधे और छोटी भी कहानी का अहम हिस्सा हैं। शुरुआत में बच्चों की शरारतों और दोस्ती जैसी लगने वाली घटनाएं धीरे-धीरे घरों के भीतर छिपी परेशानियों और सामाजिक बंदिशों को सामने लाती हैं। राजिल जब किसी मुश्किल या डर का सामना नहीं कर पाता, तो उसकी नजर अक्सर अपनी कमीज के तीसरे बटन पर टिक जाती है। इसी छोटे से व्यवहार के जरिए कहानी बचपन की झिझक, डर और आसपास की दुनिया को समझने की कोशिश दिखाती है। 

05

ऐसे ही और लेख पढ़ने के लिए देखें हाउस ऑफ बुक्स का पेज।

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • मानव कौल की सबसे चर्चित किताबें कौन-सी हैं?
    +
    ठीक तुम्हारे पीछे, प्रेम कबूतर, चलता-फिरता प्रेत, अंतिमा और शर्ट का तीसरा बटन उनकी चर्चित रचनाओं में शामिल हैं।
  • क्या मानव कौल की किताबें पहली बार हिंदी साहित्य पढ़ने वालों के लिए सही हैं?
    +
    हां, अगर आपको रिश्तों, भावनाओं और जिंदगी के छोटे अनुभवों पर आधारित कहानियां पसंद हैं, तो उनकी किताबों से शुरुआत कर सकते हैं। उनकी शैली व्यक्तिगत और अंदर तक उतर जाने वाली हो सकती है।
  • ठीक तुम्हारे पीछे किस तरह की किताब है?
    +
    यह मानव कौल का कहानी-संग्रह है। प्रकाशक के अनुसार, इस किताब और प्रेम कबूतर को पाठकों के बीच खास लोकप्रियता मिली है।
  • क्या मानव कौल ने उपन्यास भी लिखे हैं?
    +
    हां, अंतिमा और शर्ट का तीसरा बटन उनके उपन्यासों में शामिल हैं। शर्ट का तीसरा बटन का अंग्रेजी अनुवाद A Temple of No Gods नाम से प्रकाशित हुआ है।
  • मानव कौल की किताबें किस तरह के पाठकों को पसंद आ सकती हैं?
    +
    उनकी किताबें उन पाठकों को पसंद आ सकती हैं जिन्हें रिश्तों, आत्मचिंतन, यादों और इंसानी भावनाओं पर आधारित साहित्य पढ़ना अच्छा लगता है।