₹5,999 तक में आधुनिक तकनीकों वाले Projectors, घर बैठे देंगे सिनेमा हॉल जैसा अनुभव!

आप परिवार के साथ अच्छा टाइम बिताने के लिए होम प्रोजेक्टर ले सकते हैं ताकि आप आराम से बैठकर पसंदीदा मूवी या सीरीज देख सकें। अमेजन पर 5,999 रुपये तक की रेंज में आपको अच्छे प्रोजेक्टर मॉडल्स मिल सकते हैं, जिनकी मदद से आप अपने मनोरंजन के अनुभव को बेहतर बना सकते हैं।
घर के लिए बढ़िया प्रोजेक्टर्स
घर के लिए बढ़िया प्रोजेक्टर्स

₹5,999 तक में आपको  घर के लिए बढ़िया प्रोजेक्टर्स मिल सकते हैं, जिनकी मदद से आप अपने लिविंग रूम को थिएटर में बदल सकते हैं। आप घर बैठे सिनेमा हॉल जैसा अनुभव ले सकते हैं। इसके लिए आप मिनी या पोर्टेबल प्रोजेक्टर का चयन कर सकते हैं। अच्छे Projector का चुनाव करते समय आप उसकी कनेक्टिविटी की तकनीक, डिस्प्ले रिजॉल्यूशन, अधिकतम इमेज साइज, ऑटो-कीस्टोन और ल्युमेन्स आदि पर गौर कर सकते हैं। यहां हम आपको तमाम आधुनिक तकनीकों से लैस प्रोजेक्टर्स के बारे में जानकारी दे रहे हैं।

जागरण स्मार्ट चॉइस पर पढ़ें ऐसे ही और लेख।

₹5,999 तक में घर के लिए बढ़िया प्रोजेक्टर्स:-

जांचे गए विकल्पजांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

ENKART Mini Projector, Portable Projector with WiFi and Bluetooth

आप लिविंग रूम में लगाने के लिए मिनी प्रोजेक्टर लेना चाहते हैं तो इस पोर्टेबल प्रोजेक्टर को लेने के बारे में सोच सकते हैं। यह 4K वीडियो प्लेबैक को भी सपोर्ट करता है। इसमें लगे बढ़िया क्वालिटी के ऑप्टिकल लेंस एकदम स्पष्ट दृश्य दिखाने में सक्षम हैं। इस पर स्क्रैच भी नहीं लगता है। साथ ही इसे आसानी से साफ भी किया जा सकता है। अगर आप दमदार आवाज के साथ मूवी या सीरीज देखना चाहते हैं तो इसका चयन कर सकते हैं। आप इसे साउंडबार से भी कनेक्ट कर सकते हैं। इसमें मौजूद डायनेमिक स्टारी स्काई मोड की मदद से आप ऊपर की ओर असल तारों वाले आसमान जैसा विजुअल दिखा सकते हैं। इसे आप बच्चों के बेडरूम में भी लगा सकते हैं और सोते समय इसके 9 एनिमेटेड स्काई सीन्स को लगा सकते हैं।

स्पेसिफिकेशन्स

  • ब्रांड- ENKART
  • कनेक्टिविटी की तकनीक- ब्लूटूथ, HDMI, USB, Wi-Fi
  • डिस्प्ले रिजॉल्यूशन- 1280 x 720
  • माउंटिंग का प्रकार- ट्राईपॉड माउंट
  • अधिकतम इमेज साइज- 200 इंच

खूबियां

  • डिजिटल कीस्टोन करेक्शन
  • इन-बिल्ट ऐप्स

कमी

  • लेख लिखते समय तक यूजर्स द्वारा कोई कमी नहीं बताई गई है। 
01

HILEXI Portable Mini Projector, 4K 1080P Full HD Projector

आप मूवी पार्टी के लिए बिल्ट-इन स्पीकर वाला वायरलेस स्मार्ट प्रोजेक्टर ले सकते हैं। आपको पारंपरिक तरीके से इसमें HDMI केबल भी नहीं लगानी पड़ेगी क्योंकि इसे आप वाई-फाई की मदद से ऑपरेट कर सकते हैं। इसका ट्रांसमिशन रेट भी अच्छा-खासा है। बता दें कि इसका कनेक्शन करने में मात्र 5 सेकंड लगते हैं। आप ब्लूटूथ की मदद से इसे स्पीकर्स या हेडफोन से भी कनेक्ट कर सकते हैं। आप दीवार या छत पर भी प्रोजेक्शन कर सकते हैं। इसके अधिकतम थ्रो डिस्टेंस 130 फीट है। आप इसे टीवी, लैपटॉप, टैब या फोन से भी कनेक्ट कर सकते हैं। आप इस पर आसानी से यूट्यूब, नेटफ्लिक्स या प्राइम वीडियो जैसे OTT प्लेटफॉर्म्स चला सकते हैं।

स्पेसिफिकेशन्स

  • ब्रांड- HILEXI
  • कनेक्टिविटी की तकनीक- ब्लूटूथ, HDMI, USB, Wi-Fi, 3.5mm जैक
  • डिस्प्ले रिजॉल्यूशन- 1280 x 720
  • माउंटिंग का प्रकार- टेबलटॉप माउंट
  • अधिकतम इमेज साइज- 130 इंच

खूबियां

  • पोर्टेबल
  • बिल्ट-इन वाई-फाई

कमी

  • एचडीएमआई केबल साथ में नहीं मिलती है।
02

हमारे मूल मूल्यहमारे मूल मूल्य

सटीक समीक्षाएं

हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

क्वालिटी और डील्स पर जोर

हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

Generic Smart Projector Max 440 LED Portable Projector

क्लियर और शार्प विजुअल्स के लिए आप अपने लिविंग रूम या कम रोशनी वाले कमरे में 720p HD रिजॉल्यूशन वाले होम प्रोजेक्टर को लगा सकते हैं। इसके 1800 ल्युमेन्स की मदद से आपको ब्राइट इमेज दिखाई देगी। इसका वजन ज्यादा नहीं है और डिजाइन भी काफी कॉम्पैक्ट है यानी आप इसे आसानी से एक जगह से दूसरी जगह पर ले जा सकते हैं। इसमें ऑटो-फोकस कीस्टोन फीचर भी मौजूद है यानी दृश्य को यह अपने आप एडजस्ट करने में सक्षम है। इसे आप लैपटॉप से भी कनेक्ट कर सकते हैं। आप किसी भी डायरेक्शन में स्क्रीन को प्रोजेक्ट कर सकते हैं क्योंकि इसे 180 डिग्री तक घुमाया जा सकता है।

स्पेसिफिकेशन्स

  • ब्रांड- Generic
  • डिस्प्ले रिजॉल्यूशन- 1280 x 720
  • माउंटिंग का प्रकार- टेबलटॉप माउंट
  • वॉटेज- 100 W

खूबियां

  • लाइटवेट
  • वायरलेस कनेक्टिविटी

कमी

  • साउंड क्वालिटी खास नहीं है।
03

WZATCO Yuva Go Smart Projector for Room

घर पर ट्यूशन पढ़ाते हैं और छात्रों को स्लाइड्स या वीडियो की मदद से टॉपिक समझाना चाहते हैं तो इस स्मार्ट प्रोजेक्टर का चुनाव कर सकते हैं। इसमें शक्तिशाली LED लाइट सोर्स लगा हुआ है, जो कि 50 हजार घंटे तक काम कर सकता है। यह 4K वीडियो फॉर्मेट को भी सपोर्ट करता है। साथ ही इसका कॉन्ट्रास्ट रेशियो भी बढ़िया है, जो कि 5000:1 है। यह कई दूसरे प्रोजेक्टर मॉडल्स के मुकाबले तीन गुना ज्यादा स्पष्ट विजुअल और ब्राइटनेस देने में कारगर है। इसकी कलर एक्यूरेसी भी बहुत बढ़िया है। जानकारी के लिए बता दें कि इसमें Amologic चिप T950S और एंड्रॉयड 14 ऑपरेटिंग सिस्टम भी मौजूद हैं, जो आपको मनोरंजन के समय अतिरिक्त डिवाइस को कनेक्ट करने के झंझट से बचा सकता है। इसकी 210 इंच की बड़ी स्क्रीन आपके ड्राइंग रूम को सिनेमा हॉल में बदल सकता है।

स्पेसिफिकेशन्स

  • ब्रांड- WZATCO
  • कनेक्टिविटी की तकनीक- Wi-Fi
  • डिस्प्ले रिजॉल्यूशन- 1280 x 720
  • माउंटिंग का प्रकार- टेबलटॉप माउंट
  • अधिकतम इमेज साइज- 200 इंच

खूबियां

  • 180 डिग्री रोटेटेबल डिजाइन 
  • 4 प्वाइंट करेक्शन

कमी

  • किनारों पर इमेज धुंधली दिख सकती है।
04

Portronics Beem 440 Smart Projector with 720p HD Resolution

आप स्मार्ट LED प्रोजेक्टर लेना चाहते हैं तो भारत में डिजिटल और पोर्टेबल कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स मार्केट में अपनी खास जगह बनाने वाले Portronics ब्रांड पर भरोसा कर सकते हैं। 2000 ल्युमेन्स और 720p HD नेटिव रिजॉल्यूशन वाले इस प्रोजेक्टर पर मूवी देखने या गेम खेलने में मजा आएगा। इसके एंड्रॉयड 11 आधारित ऑपरेटिंग सिस्टम की मदद से आप स्ट्रीमिंग सर्विस का लुत्फ उठा सकते हैं। यानी नेटफ्लिक्स और प्राइम वीडियो जैसे ओटीटी प्लेटफॉर्म्स को ऑपरेट कर सकते हैं। इसकी खास बात यह है कि यह प्रोजेक्ट स्मार्ट तरीके से इमेज को अलाइन कर सकता है ताकि विजुअल कटे-फटे न और धुंधला भी न हो। साथ ही इसका प्रोजेक्शन आंखों को हानिकारक ब्लू लाइट से भी बचाता है, जिसके कारण आंखों पर कम जोर पड़ता है।

स्पेसिफिकेशन्स

  • ब्रांड- Portronics
  • कनेक्टिविटी की तकनीक- Wi-Fi
  • डिस्प्ले रिजॉल्यूशन- 1280 x 720
  • माउंटिंग का प्रकार- टेबलटॉप माउंट
  • अधिकतम इमेज साइज- 150 इंच

खूबियां

  • वायरलेस स्क्रीन मिररिंग 
  • 16:9 आसपेक्ट रेशियो

कमी

  • बेहतर साउंड के लिए अतिरिक्त स्पीकर्स की जरूरत पड़ेगी।
05

घर के लिए बढ़िया प्रोजेक्टर मॉडल्स:-

कौन से ब्रांड के प्रोजेक्टर मॉडल का अधिकतम इमेज साइज कितना है, कितना ल्युमेन्स मौजूद है, साथ ही क्या खास फीचर है, ये नीचे दी गई तालिका की मदद से जानें

प्रोजेक्टर मॉडल्स

अधिकतम इमेज साइज

ल्युमेन्स

खास फीचर

ENKART Mini Portable Projector with WiFi and Bluetooth

200 इंच

500

4K वीडियो प्लेबैक

HILEXI Portable Mini Projector, 4K 1080P Full HD Projector

130 इंच

NA

बिल्ट-इन स्पीकर

Generic Smart Projector Max 440 LED Portable Projector

100+ इंच

1,800

720p HD रिजॉल्यूशन

WZATCO Yuva Go Smart Projector for Room

200 इंच

9,000

Amologic चिप T950S

Portronics Beem 440 Smart Projector with 720p HD Resolution

150 इंच

2,200

एंड्रॉयड 11 आधारित ऑपरेटिंग सिस्टम

नोट: लेख लिखते समय इन प्रोजेक्टर मॉडल्स की कीमत ₹5,999 से कम थी, लेकिन इनकी MRP ज्यादा है जिसके चलते सभी डिस्काउंट और ऑफर्स अमेजन परिवर्तन के अधीन हैं, जिनकी हमारे द्वारा कोई जिम्मेदारी नहीं ली जाती है। पाठकों से हम अनुरोध करते हैं कि सभी ऑफर्स को अमेजन की वेबसाइट या ऐप्लिकेशन पर जांच लेने के बाद शॉपिंग करें।

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • घर के लिए कौन से ब्रांड का प्रोजेक्टर अच्छा रहेगा?
    +
    आप अपने घर के लिए अच्छा प्रोजेक्टर लेना चाहते हैं तो Portronics और WZATCO जैसे ब्रांड्स का चयन कर सकते हैं। इन कंपनियों के प्रोजेक्टर्स आधुनिक तकनीकों से लैस हैं और पोर्टेबल भी होते हैं।
  • अच्छे प्रोजेक्टर का चुनाव कैसे करते हैं?
    +
    प्रोजेक्टर में कनेक्टिविटी की तकनीक कैसी है, डिस्प्ले रिजॉल्यूशन कितना है, साथ ही अधिकतम इमेज साइज कितना है, ये सब जानने के अलावा आप ऑटो-कीस्टोन जैसे फीचर्स देख सकते हैं।
  • बच्चों के कमरे में स्टारी स्काई के लिए कौन सा प्रोजेक्टर सही रहेगा?
    +
    आप बच्चों के कमरे में ENKART का मिनी प्रोजेक्टर लगा सकते हैं जिसमें एनिमेटेड स्टारी स्काई मोड्स मौजूद हैं। यह अनुभव बच्चों को बहुत अच्छा लगेगा।
  • लिविंग रूम के लिए कितने रुपये में बढ़िया होम प्रोजेक्टर मिल सकता है?
    +
    आपको ₹5,999 तक में लिविंग रूम के लिए बढ़िया होम प्रोजेक्टर मिल सकता है, जिसकी मदद से आप घर पर ही थिएटर जैसा अनुभव ले सकते हैं। हालांकि, कुछ की कीमत अधिक भी हो सकती है।