घर पर होम थिएटर का सेटअप करना चाहते हैं? या फिर ऑफिस में मीटिंग या पीपीटी के लिए प्रोजेक्ट लगाने की जरूरत तो Lumio, Epson और जैसे बढ़िया ब्रांड्स के प्रोजेक्टर्स अमेजन पर मौजूद हैं, जिनका आप चयन कर सकते हैं। भारतीय कंपनी Lumio के प्रोजेक्टर्स गूगल टीवी सपोर्ट के साथ-साथ पोर्टेबल डिजाइन, बेहतरीन साउंड क्वालिटी और ऑटो-फोकस जैसे फीचर्स के लिए जाने जाते हैं। Epson के प्रोजेक्ट खास तीन चिप वाली LDC तकनीक के लिए मशहूर हैं, जो कि दृश्यों के वाइब्रेंट रंगों को दिखाने में माहिर है। वहीं Crossbeats की बात करें तो इसके प्रोजेक्टर्स कई दूसरे प्रोजेक्टर ब्रांड्स के मुकाबले किफायती माने जाते हैं और बढ़िया नेटिव रिजॉल्यूशन देने के पैमाने पर भी खरे उतरते हैं। हम यहां आपको इन तीनों ब्रांड्स के प्रोजेक्टर्स की स्पेसिफिकेशन्स और खूबियों से जुड़ी जानकारी दे रहे हैं।
जागरण स्मार्ट चॉइस पर पढ़ें ऐसे ही और लेख।
लुमियो, एप्सन और क्रॉसबीट्स ब्रांड के प्रोजेक्टर्स में से कौन सा है बेहतर?
Lumio Arc 7 2026 Portable Home Projector
घर बैठे बड़े पर्दे का मजा लेना चाहते हैं तो लुमियो का प्रोजेक्टर चुन सकते हैं। इसमें गूगल टीवी सपोर्ट के साथ-साथ कई बेहतरीन और आधुनिक फीचर्स मौजूद हैं। Lumio Arc 7 Projector को आप बड़े कमरे में भी लगा सकते हैं। यह 800 ISO ल्युमेंस वाला प्रोजेक्टर प्राकृतिक रोशनी में भी शानदार विजुल्स दिखाने में माहिर है। इस Projector For Home की मदद से आपको क्रिस्प और वाइब्रेट इमेज देखने को मिलेगी, जो कि मूवी, क्रिकेट-फुटबॉल मैच या गेमिंग के लिहाज से भी बढ़िया है। आप वॉइस कमांड देकर Gemini का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। इसमें ऑटो कीस्टोन और ऑटो फोकस जैसे स्मार्ट फीचर्स भी हैं। यानी पर्दे या दीवार पर फिल्म या सीरीज साफ और स्पष्ट दिखाई देगी। साथ ही दृश्य टेढ़ा-मेढ़ा नहीं होता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- Lumio
- कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी- ब्लूटूथ, HDMI, IR, USB, Wi-Fi
- डिस्प्ले रिजॉल्यूशन- 1920 x 1080
- डिस्प्ले का प्रकार- LED
- माउंटिंग का प्रकार- टेबलटॉप और सीलिंग
खूबियां
- इस स्मार्ट प्रोजेक्टर में ऑब्सटेकल अवॉइडेंस फीचर भी मौजूद है, जो कि बिल्ट-इन कैमरा और सेंसर्स की मदद से प्रोजेक्टर के सामने वाली चीजों को अपनेआप डिटेक्ट कर सकता है और उन्हें बाईपास करते हुए इमेज प्रोजेक्टशन का काम कर सकता है। इसमें 5,000,000:1 कॉन्ट्रास्ट रेशियो है, जो कि बहुत बढ़िया माना जाता है।
- इसमें मौजूद 16W के डॉल्बी साउंड वाले स्पीकर्स एकदम थिएटर जैसी दमदार आवाज देते हैं। ताकि बेस के साथ-साथ हर डायलॉग साफ-साफ सुनाई दे सके।
कमी
गेमिंग के लिए इसका रिफ्रेश रेट कम लग सकता है।
Epson EB-W55 Business Projector
होम थिएटर, बिजनेस और पढ़ाई के लिहाज से प्रोजेक्टर लेने के बारे में सोच रहे हैं तो 4000 ल्युमेंस और 16,000:1 कॉन्ट्रास्ट रेशियो वाले Epson EB-W55 Projector का चयन कर सकते हैं। जिन कमरों या कॉन्फ्रेंस हॉल में रोशनी ज्यादा रहती हो, वहां भी यह Epson Projector कारगर है। यह 3LCD तकनीक की मदद से बढ़िया डिटेल वाली वाइब्रेंट इमेज दिखाता है। यानी फिल्म देखनी हो या पीपीटी, विजुअल्स अच्छे से दिखेंगे। आप बिना कंप्यूटर के यानी पीसी-फ्री प्रेजेंटेशन देना चाहते हैं तो प्रोजेक्टर में पेन ड्राइव लगाकर स्टैंडअलोन शो चला सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- Epson
- कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी- HDMI, USB, Wi-Fi
- डिस्प्ले रिजॉल्यूशन- 1280 x 768
- डिस्प्ले का प्रकार- LCD
- माउंटिंग का प्रकार- टेबलटॉप
खूबियां
- पोर्टेबल डिजाइन में आने वाले इस प्रोजेक्टर का वजन महज 2.6 किलो है। यानी एक कॉन्फ्रेंस रूम से या घर के एक कमरे से दूसरे कमरे में प्रोजेक्टर को लेकर जाना आसान है। यूएसबी केबल की मदद से वीडियो और ऑडियो ट्रांस्फर कर सकते हैं।
- इसमें वायरलेस LAN सपोर्ट भी मौजूद है, जिसकी मदद से आप अपने स्मार्टफोन या टैबलेट के जरिए भी इमेज प्रोजेक्शन का काम कर सकते हैं। इसके अलावा जब प्रोजेक्टर की जरूरत न हो तब इसमें स्लाइडिंग लेंस कवर भी लगाया जा सकता है ताकि स्क्रीन को बंद किया जा सके। वहीं क्लीन अप के लिए आप इसे सीधा बंद कर सकते हैं।
कमी
इसमें फुल HD इमेज नहीं दिखती है।
Crossbeats Vista Projector 4K Ultra HD
पोर्टेबल प्रोजेक्टर्स की फेहरिस्त में एक नाम काफी लोकप्रिय है, जो है क्रॉसबीट्स का। इस ब्रांड के प्रोजेक्टर्स बिजनेस, गेमिंग, एजुकेशन और होम थिएटर के लिहाज से अच्छे माने जाते हैं। एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आने वाले Crossbeats Vista Projector के साथ आपको किसी अतिरिक्त स्ट्रीमिंग स्टिक की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसपर 10 हजार से ज्यादा ऐप्स और 800 से ज्यादा चैनल्स को चलाया जा सकता है। आप गूगल कास्ट की मदद से अपने एंड्रॉयड मोबाइल या iPhone के जरिए भी प्रोजेक्टर पर कंटेंट चला सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- CrossBeats
- कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी- ब्लूटूथ, HDMI, Wi-Fi 6, Aux और USB
- डिस्प्ले रिजॉल्यूशन- 1920 x 1080
- डिस्प्ले का प्रकार- LED
- माउंटिंग का प्रकार- टेबलटॉप
खूबियां
- 12,00 ANSI ल्युमेंस वाले इस प्रोजेक्टर में 4K विजुअल सपोर्ट के साथ-साथ AI-विजन फोकस, ऑटो 6D कीस्टोन, ऑटो स्क्रीन अलाइनमेंट और ऑटो ऑब्सटेकल अवॉइडेंस जैसे आधुनिक फीचर्स मौजूद हैं। यानी यह वीडियो या इमेज को खुद ही पर्दे या दीवार पर अच्छे से एडजस्ट कर सकता है। विजुअल धुंधला नहीं बल्कि क्रिस्टल क्लीयर और अल्ट्रा-शार्प डिटेल के साथ दिखाई देगा।
- इसमें डॉल्बी ऑडियो का फीचर आपको घर बैठे थिएटर जैसा अनुभव दे सकता है। इसमें 24W के डुअल स्पीकर्स लगे हैं। यानी आपको अलग से स्पीकर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
कमी
ज्यादा रोशनी में इमेज ढंग से नहीं दिखेगी।
Lumio Arc 5 Portable Home Projector
घर के लिए प्रोजेक्टर लेते समय बढ़िया साउंड-पिक्चर क्वालिटी, रिजॉल्यूशन और कनेक्टिविटी के विकल्पों पर ध्यान दिया जाता है, ऐसे में Lumio Arc 5 Projector हर पैमाने पर खरा उतरता है। इसमें 100 इंच की प्रोजेक्शन स्क्रीन मिलती है। साथ ही यह 200 ANSI ल्युमेंस की ब्राइटनेस और 1080p की फुल HD रिजॉल्यूशन देने में सक्षम है। इसे लिविंग रूम या बेडरूम में लगाया जा सकता है। आपको स्पोर्ट्स से जुड़ा कंटेंट देखना पसंद हो या OTT प्लेटफॉर्म पर बिंग वॉचिंग करनी हो, आप इस शानदार प्रोजेक्टर का चयन कर सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- Lumio
- कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी- ब्लूटूथ, HDMI, Wi-Fi, IR, 3.5mm जैक और USB
- डिस्प्ले रिजॉल्यूशन- 1920 x 1080
- डिस्प्ले का प्रकार- LCD
- माउंटिंग का प्रकार- टेबलटॉप
खूबियां
- इस Lumio Projector में सिग्नेचर स्मार्ट सेटअप तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। जिसकी मदद से अपनेआप ही विजुअल की कीस्टोन करनेक्शन हो जाती है यानी प्रोजेक्शन का लेआउट एकदम सही और सीधा दिखाई देता है। यानी अगर इमेज तिरछी है तो यह खुद उसे ठीक कर देता है। इसके अलावा इसकी डॉल्बी साउंड पूरे कमरे में दमदार आवाज पहुंचाती है।
- इसमें ऑफिशियल एंड्रॉयड 14 की मदद से गूगल टीवी, नेटफ्लिक्स, यूट्यूब, प्राइम वीडियो समेज 10 हजार से ज्यादा ऐप्स चल सकते हैं। इसके अलावा आप गूगल असिस्टेंट और गूगल कास्ट का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।
कमी
दिन के उजाले में ठीक से वीडियो नहीं दिखती है।
Epson EB-E12 HDMI Business Projector
सिनेमा हॉल जाने का समय नहीं मिलता है तो टीवी की जगह दीवार पर फिल्म देख सकते हैं, काउच या बेड पर बैठकर सिनेमाघर जैसा अनुभव होगा। ऐसे में आप Epson Projector को चुन सकते हैं, जिसका 3LCD डिस्प्ले प्रोजेक्ट किए गए रंगों को वाइब्रेंट और अच्छे तरीके से दिखाता है। इसकी 3600 ल्युमेंस की ब्राइटनेस ज्यादा रोशनी वाले कमरों के लिए भी अच्छी रहती है। ब्राइट कॉन्फ्रेंस हॉल में भी इसे लगाया जा सकता है। साथ ही इसका 15,000:1 का कॉन्ट्रास्ट रेशियो आपतो क्रिस्प फुटेज दिखाएगा।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- Epson
- कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी- ब्लूटूथ, HDMI, USB
- डिस्प्ले रिजॉल्यूशन- 1024 x 768
- डिस्प्ले का प्रकार- LCD
- माउंटिंग का प्रकार- टेबलटॉप
खूबियां
- हाई-कॉन्ट्रास्ट रेशियो वाले इस प्रोजेक्टर को लैपटॉप, स्मार्टफोन या गेमिंग कंसोल से आसानी से कनेक्ट किया जा सकता है। आप USB की मदद से कॉन्फ्रेंस या प्रेजेंटेशन के दौरान आसानी से वीडिया या ऑडियो को ट्रांस्फर कर सकते हैं। यह अल्ट्रा-पोर्टेबल है क्योंकि इसका वजन ज्यादा नहीं है।
- इसमें XGA रिजॉल्यूशन है, जो कि शार्प और डिटेलिंग वाली इमेज दिखाने में कारगर है। बिजनेस या प्रेजेंटेशन के लिहाज से यह बिल्कुल सही है।
कमी
बड़े कॉन्फ्रेंस हॉल में अलग से स्पीकर का इस्तेमाल करना पड़ सकता है।
Crossbeats Lumex Flix Projector
बड़े पर्दे पर 4K अल्ट्रा HD में वीडियो देखने और होम थिएटर का एस्पीरिएंस लेने के लिए आप Crossbeats Lumex Flix Projector को चुन सकते हैं। यह आपको शानदार पिक्चर क्वालिटी देगा और इसकी 16000 Lumens की ब्राइटनेस आपके मनोरंजन के समय को बेहतर बना सकते हैं। यह पोर्टेबल होम सिनेमा के लिए उपयोगी प्रोजेक्टर आपको 1080p का नेटिव डिस्प्ले रिजॉल्यूशन देता है, जो कि मूवी या सीरीज देखने के लिए बढ़िया है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- CrossBeats
- कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी- ब्लूटूथ, HDMI, USB और Wi-Fi
- डिस्प्ले रिजॉल्यूशन- 1920 x 1080
- डिस्प्ले का प्रकार- LED
- माउंटिंग का प्रकार- टेबलटॉप
खूबियां
- इसमें नेटफ्लिक्स की सीरीज या मूवी आराम से देख सकते हैं। वहीं अगर आप कोई ऐप, शो या फिल्म डाउनलोड करना चाहें, तो यह भी मुमकिन है। इसमें 10,000 से ज्यादा ऐप्स और 800 से ज्यादा मुफ्त चैनल्स हैं।
- इसमें बढ़िया क्वालिटी में पिक्चर दिखाई देगी। बता दें कि इसका कॉन्ट्रास्ट रेशियो 20000:1 का है। आप इस प्रोजेक्टर को किसी भी कमरे में लगा सकते हैं। आप चाहें तो खुले आसमान के नीचे मूवी नाइट के लिए बैकयार्ड में भी इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।
कमी
ब्लूटूथ कनेक्शन में दिक्कत आ सकती है।
