परिवार के साथ अच्छा समय बीते तो मूड भी अच्छा रहता है। दिनभर की थकान के बाद फैमिली के साथ मूवी हॉल जाकर फिल्म नहीं देख पाते तो क्यों न घर पर ही थिएटर जैसा अनुभव लेने के बारे में सोचा जाए। ऐसे में आप भारतीय ग्राहकों द्वारा बढ़िया रेटिंग और रिव्यू वाले E GATE Projector को चुन सकते हैं। जिसपर आप OTT प्लेटफॉर्म पर आई नई फिल्में या सीरीज देख सकते हैं। फिर न आपको कहीं बाहर जाने की जरूरत है और न ही मन मसोस कर रहना पड़ेगा। आप अपनी सहूलियत के हिसाब से जब चाहें अपनी पसंदीदा वीडियो देख सकते हैं।
जागरण स्मार्ट चॉइस पर पढ़ें ऐसे ही और लेख।
E Gate Zen 12X | Official Google TV & Netflix | 100% Dust Proof
अपने लिविंग रूम या मास्टर बेडरूम में बढ़िया सा टीवी प्रोजेक्टर लगाने का ख्याल आपके मन में आता है तो आप E GATE ब्रांड के सबसे आधुनिक गूगल टीवी प्रोजेक्टर का चयन कर सकते हैं। इसके 1200 ISO Lumens की मदद से अंधेरे कमरे में या जहां हल्की-फुल्की रोशनी आती हो, वहां प्रोजेक्टर अच्छे से विजुअल्स दिखाने में कारगर है। साथ ही इसमें नेटिव 1080p क्लैरिटी भी है। यानी वीडियो न स्ट्रेच हुई दिखाई देगी और न ही कम्प्रेस होगी।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- E GATE
- मॉडल का नाम- Duster 12X
- कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी- Wi-Fi
- डिस्प्ले रिजॉल्यूशन- 1920 x 1080
- माउंटिंग का प्रकार- टेबलटॉप माउंट
खूबियां
- इसे WideVine L1 सर्टिफिकेट मिला हुआ है जो कि गूगल के डिजिटल राइट्स मैनेजमेंट का सबसे बड़ा सिक्योरिटी लेवल है। यह सुनिश्चित करता है कि डिवाइस वीडियो को फुल HD, HDR या 4K में दिखा पाए।
- इसमें नेटफ्लिक्स और प्राइम जैसे ऐप्स पहले से ही मौजूद हैं। जानकारी के लिए बता दें कि इसमें मूवी, लाइव और म्यूजिक के लिए 10 हजार से ज्यादा ऐप्स चलाई जा सकती हैं।
- आपका फिल्में देखने का अनुभव अच्छा रहे इसके लिए इसमें ऑटो फोकस और जूम स्क्रीन जैसे फीचर्स मौजूद हैं।
कमी
आवाज थोड़ी धीमी लग सकती है।
01
E GATE Atom 4X+ Fully Automatic Projector 4k Ultra HD
घर पर ही सिनेमा हॉल वाली फीलिंग चाहिए हो या गेमिंग लवर्स बड़ी स्क्रीन पर गेम खेलना चाहते हों, बड़ी स्क्रीन वाली टीवी के बगैर ही काम बन सकता है। आप रोटेट होने और फ्लेक्स एंगल डिजाइन वाले Projector For Home का चुनाव कर सकते हैं। जिसे आप अपनी सहूलियत के मुताबिक किसी भी दीवार और किसी भी एंगल पर प्रोजेक्ट कर सकते हैं। इसमें 1080p नेटिव 1080p, HDR और HLG वीडियो फॉर्मेट्स के साथ-साथ 400 ISO ल्युमेन्स जैसे फीचर्स मौजूद हैं। जो दीवार पर इतनी शानदार वीडियो दिखांएगे कि लगेगा मानो किसी सिनेमाघर में बैठ कर मूवी देख रहे हों। साथ ही इसमें HiSilicon V252 लगाया गया है, जो कि हाई-परफॉर्मेन्स वाला क्वाड-कोर प्रोसेसर है और इसकी मदद से प्रोजेक्टर लैग नहीं करेगा।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- E GATE
- मॉडल का नाम- Atom 4X+
- कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी- Wi-Fi
- डिस्प्ले रिजॉल्यूशन- 1920 x 1080
- माउंटिंग का प्रकार- टेबलटॉप माउंट
खूबियां
- अगर आपके माता-पिता को टीवी पर न्यूज चैनल्स देखना पसंद है तो यह प्रोजेक्टर इस लिहाज से भी सही है। लाइव-टीवी ऐप इसमें पहले से ही इंस्टॉल्ड है जिसमें फ्री में लगभग 100 टीवी के चैनल्स देखे जा सकते हैं। साथ ही इसमें यूट्यूब, प्राइम और नेटफ्लिक्स समेत 9 हजार से ज्यादा ऐप्स चलाए जा सकते हैं।
- E Gate के इस प्रोजेक्टर में AI-पावर्ड पिक्चर इंजन भी है, जो कि इमेज को अपनेआप ही सही कर देता है।
- इसे NASA ग्रेड लैंथेनाइड ग्लास के साथ डिजाइन किया गया है। यह एक खास प्रकार का ग्लास जिसमें बेहतरीन ल्यूमिनेसेंस गुण होते हैं। यह आपको स्क्रीनलेस प्रोजेक्शन का अनुभव देगा।
कमी
कभी कभी ऑटो-साइजिंग में दिक्कत आ सकती है।
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
E GATE ZEN 11X Google TV Official Native 1080P Projector 4K Ultra HD
होम सिनेमा और गेमिंग के अलावा प्रोजेक्टर्स बिजनेस से जुड़े काम के लिए भी सही होते हैं। अगर आपका अपना बिजनेस है और आप अपने ऑफिस में टीम के लिए प्रेजेंटेशन देने के लिहाज से प्रोजेक्टर लगवाने के बारे में विचार कर रहे हैं तो E GATE के प्रोजेक्टर का चयन कर सकते हैं। हल्की रोशनी वाले कमरे या मीटिंग रूम में इसका 1100 आईएसओ ल्युमेन्स और 1080P वाला फुल HD रिजॉल्यूशन PPT के लिहाज से एकदम बढ़िया है। बड़े कॉन्फ्रेंस हॉल के लिए भी ये अच्छा है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- E GATE
- मॉडल का नाम- Duster 11X
- कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी- HDMI
- डिस्प्ले रिजॉल्यूशन- 1920 x 1080
- माउंटिंग का प्रकार- सीलिंग माउंट
खूबियां
- इसमें वायरलेस कनेक्टिविटी के लिए डुअल बैंड मौजूद है। यानी आप Wi-Fi 6 और ब्लूटूथ 5.0 की मदद से बिना केबल के भी लैपटॉप से प्रोजेक्टर को कनेक्ट कर सकते हैं या स्क्रीन मिररिंग कर सकते हैं।
- इसके अलावा इसमें HDMI ऑडियो रिटर्न चैनल और गूगल टीवी क्रोमकास्ट भी है, जो लैपटॉप्स के अलावा PC और अन्य डिवाइस को भी कनेक्ट करने में मददगार है।
- आप इसमें प्रेजेंटेशन्स और फाइल्स सेव भी कर सकते हैं क्योंकि इसमें 64 GB स्टोरेज की सुविधा भी दी गई है।
कमी
इसमें लगे स्पीकर्स बहुस बेसिक हैं।
03
E GATE Zen 8X Google TV Official Projector 4k Ultra HD
होम थिएटर का एस्पीरिएंस लेने के लिए आप शानदार पिक्चर क्वालिटी और क्लीयर विजुअल्स देने वाले E GATE प्रोजेक्टर का चुनाव कर सकते हैं। इसका 8000:1 का कॉन्ट्रास्ट रेशियो, 800 ISO lumens की ब्राइटनेस आपके मनोरंजन के समय को बेहतर बनाकर मजे को दोगुना कर सकते हैं। इस 4K Projector पर आप अपना फेवरेट शो देख सकते हैं या फिर गेम भी खेल सकते हैं। काउच या सोफे पर आराम से बैठ कर वॉइस कमांड दे सकते हैं और रिलेक्स कर सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- E GATE
- मॉडल का नाम- Zen 8x
- कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी- HDMI
- डिस्प्ले रिजॉल्यूशन- 1920 x 1080
- माउंटिंग का प्रकार- टेबलटॉप माउंट
खूबियां
- अगर आप पहली बार प्रोजेक्टर का इस्तेमाल करने वाले हैं तो इसका सेटअप आसानी से कर पाएंगे। इसे ऑन करने के बाद एडजस्ट नहीं करना पड़ता है। ऑटो-फोकस और ऑटो-कीस्टोन करेक्शन अपनेआप हो जाता है।
- इसे किसी भी डिवाइस के साथ Wi-Fi 6 और ब्लूटूथ 5.2 के अलावा HDMI ARC और USB की मदद से कनेक्ट किया जा सकता है। गेमिंग कंसोल का कनेक्शन भी आसानी से हो सकता है।
- इसकी लैंप लाइफ 60 हजार घंटे से भी ज्यादा की है। यानी प्रोजेक्टर की सोर्स लाइट की ब्राइटनेस 50 प्रतिशत तक गिरने से पहले यह काफी लंबे समय तक काम करने में सक्षम है।
कमी
ज्यादा तेज वॉल्यूम पर आवाज फट सकती है।
04
E GATE Atom 2X+ Smart Projector 4k Ultra HD, 9000 Lumens
वर्किंग पेरेंट्स बच्चों को बाहर घुमाने नहीं ले जा पाते तो घर पर ही उनके साथ वीकेंड अच्छे से बिता सकते हैं। बच्चे की पसंद की एनिमेटेड फिल्म को बड़े पर्दे पर चला सकते हैं। यानी स्मार्ट प्रोजेक्टर पर वीडियो प्ले कर सकते हैं और सिनेमा हॉल जैसा अनुभव बच्चों को भी दे सकते हैं। E GATE के स्मार्ट प्रोजेक्टर की 4K अल्ट्रा HD वीडियो क्वालिटी के साथ फिल्म या सीरीज देखने में मजा आ जाएगा। इसमें नेटफ्लिक्स, Sony और प्राइम जैसे OTT ऐप्स प्रीलोडेड हैं। आपको अलग से टीवी स्टिक लेने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी। इसमें 100 से भी ज्यादा लाइव टीवी चैनल्स देख सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- E GATE
- मॉडल का नाम- Atom 2X+
- कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी- Wi-Fi, ब्लूटूथ, HDMI
- डिस्प्ले रिजॉल्यूशन- 1920 x 1080
खूबियां
- इसमें H713 चिप वाला क्वाड कोर प्रोसेसर लगा है, जो इसकी परफॉर्मेन्स को बेहतर बनाता है।
- इसमें मौजूद ऑटो की-स्टोन फीचर और प्रीसीजन फोकस व्हील की मदद से कोने पर भी विजुअल ब्लर नहीं होगा।
- अगर आपके घर में धूल बहुत आती है तो बता दें कि इसे खासतौर पर भारतीय घरों के लिहाज से डिजाइन किया गया है ताकि ये डस्ट-फ्री रह सके। साथ ही यह पॉकेट साइज्ड है, इसे कहीं भी लेकर जा सकते हैं।
कमी
साउंड आउटपुट खास नहीं है।
05
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।