लॉन्ग वीकेंड आने वाला है और ऐसे में कई लोग अपने शहर से दूर घूमने का प्लान बनाने लगे होंगे। चाहे आप शिमला, मनाली जैसे हिल स्टेशन जाने का सोच रहे हैं या देश से बाहर की यात्रा करने की सोच रहे हैं, लंबी दूरी की यात्रा के लिए एक बढ़िया सूटकेस काफी सही माना जाता है। लेकिन अगर आप सूटकेस लेने में ही सारा निवेश नहीं करना चाहते हैं तो यहां आपको ₹7,000 के अंदर American Tourister ब्रांड के Suitcase के विकल्प दिए गए हैं जो अलग-अलग साइज़ में उपलब्ध हैं। इन्हें आप अपनी जरूरत के अनुसार चुन सकते हैं। ये काफी हल्के डिजाइन में बने होते हैं और इनमें मौजूद पहियों और हैंडल की वजह से एयरपोर्ट से लेकर रेलवे स्टेशन तक इसे खींचना आसान हो जाता है। कुछ मॉडल में TSA लॉक और बेहतर व्यवस्था के लिए अलग-अलग कंपार्टमेंट भी मिल जाएंगे जो आपकी यात्रा के लिए काफी सुविधाजनक होंगे।
देखें 5 बढ़िया विकल्प यहां -
American Tourister Phillyplus 82 CM Large with TSA Lock & 8 Wheels Soft Polyester Check-in Suitcase
लंबी यात्रा के लिए इसे लेना कैसे सही है?
- 82 सेमी की साइज और लगभग 116.5 लीटर क्षमता के साथ इसमें भारी कपड़े, जूते, जैकेट और यात्रा का सामान आसानी से आ जाएंगे। अगर आप लंबी छुट्टियों पर जा रहे हैं या परिवार या पार्टनर के साथ सामान शेयर कर रहे हैं, तो अमेरिकन टूरिस्टर का यह बैग लेना सही रहेगा।
- सूटकेस भारी होने के बाद भी इसमें मौजूद 8 पहियों के कारण एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन या होटल की लॉबी में आसानी से इसे लेकर जा सकते हैं।
- अंतरराष्ट्रीय या लंबी घरेलू यात्राओं के दौरान सुरक्षा बेहद जरूरी होती है। इसमें इन-बिल्ट TSA लॉक दिया गया है, जिससे एयरपोर्ट पर सिक्योरिटी चेकिंग के समय बैग का लॉक बिना टूटे आसानी से चेक किया जा सकता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- आउटर मटेरियल - पॉलिस्टर
- पैटर्न - फ्लोरल
- पहियों की संख्या - 8
- लॉक टाइप - कॉम्बिनेशन लॉक
- प्रोडक्ट डाईमेंशन - 52L x 34W x 82H सेमी
खासियत
कमी
01
American Tourister Ivy 2.0|Large Size Check-in Spinner Trolley Bag
लंबी यात्रा के लिए इसे लेना कैसे सही है?
- ABS प्लास्टिक की तुलना में पॉलीप्रोपाइलीन मटेरियल अधिक फ्लैक्सिबल और मजबूत होता है, जिससे इस बैग के क्रैक होने या टूटने का खतरा बहुत कम रहेगा। लंबी यात्राओं में एयरपोर्ट्स पर लगेज की काफी रफ हैंडलिंग होती है जिसकी वजह से इसे चुना जा सकता है।
- सिंगल व्हील्स के मुकाबले इस Trolley Bag में 8-व्हील्स दिए गए हैं जिससे भारी वजन को बेहतर तरीके से बैलेंस किया जा सकता है। एयरपोर्ट टर्मिनल, ढलान या असमान सतहों पर इसे खींचना या धक्का देना काफी आसान हो जाएगा।
- सामान को सुरक्षित रखने के लिए इसमें 3-डिजिट कॉम्बिनेशन लॉक दिया गया है, जिससे लंबी दूरी के सफर या कनेक्टिंग फ्लाइट्स के दौरान चोरी का डर नहीं होगा।
स्पेसिफिकेशन्स
- आउटर मटेरियल - पॉलीप्रोपाइलीन
- पैटर्न - सॉलिड
- पहियों की संख्या - 8
- लॉक टाइप - कॉम्बिनेशन लॉक
- प्रोडक्ट डाईमेंशन - 138.4L x 87.6W x 201H सेमी
खासियत
- स्क्रैच-रजिस्टेंट
- 3 साल की ग्लोबल वारंटी
कमी
- इसमें TSA लॉक नहीं दिया गया है और साधारण लॉक भी सही से काम करने में दिक्कत दे सकता है।
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
American Tourister Elbrus+ Large 79 CM with TSA Lock & 8 Wheels Suitcase
लंबी यात्रा के लिए इसे लेना कैसे सही है?
- 10 से 15 दिनों के यात्रा का प्लान बना रहे हैं तो 10 लीटर की क्षमता वाले इस बैग को चुना जा सकता है जिसमें कपड़े, जूते और जरूरी सामान एक ही बैग में आसानी से पैक हो जाएंगे। 79 सेमी साइज के बावजूद इसका खाली वजन लगभग 3.73 किलोग्राम है जो इसे हल्का बना रहे हैं।
- इसका शेल पॉलिएस्टर और कपड़े या सस्ते प्लास्टिक की तुलना में बहुत अधिक टिकाऊ है क्योंकि यह पॉलीकार्बोनेट से बना हुआ है। इससे एयरपोर्ट पर लगेज हैंडलिंग के दौरान पड़ने वाले झटकों और दबाव को यह आसानी से झेल सकता है।
- इस American Tourister के बैग के अंदर दो मुख्य कम्पार्टमेंट्स, ज़िपर डिवाइडर और क्रॉस-स्ट्रैप्स दिए गए हैं। जिसकी मदद से लंबी यात्रा के दौरान गंदे और साफ कपड़े अलग रखने में आसानी होगी।
स्पेसिफिकेशन्स
- आउटर मटेरियल - पॉलीकार्बोनेट
- पैटर्न - फ्लोरल
- पहियों की संख्या - 8
- लॉक टाइप - कॉम्बिनेशन लॉक
- प्रोडक्ट डाईमेंशन - 54L x 33W x 79H सेमी
खासियत
कमी
- इसके जिपर क्लोजर में दिक्कत आ सकती है।
03
American Tourister Cleva S | Luggage Trolley Bag
लंबी यात्रा के लिए इसे लेना कैसे सही है?
- ग्रे और लाइम रंग में आने वाला यह बैग 77 सेमी के साइज़ में आता है जो लार्ज साइज़ कहा जाता है। इसमें आप एक ही बैग में जूते कपड़ों से लेकर अन्य जरूरी सामानों और कागजात को आसानी से रख सकते हैं। चाहे 1-2 हफ्तों के लिए ही घूमने क्यों न जा रहे हो, सारा सामान इसमें आराम से आ जाएगा।
- अक्सर यात्रा के दौरान एयरपोर्ट्स पर बैग की उठा-पटक वाली स्थिति हो जाती है। लेकिन इस Luggage Bag का पॉलीप्रोपलीन मटेरियल हल्का होने के साथ-साथ अत्यधिक टिकाऊ और फ्लेक्सिबल होता है, जिससे दबाव पड़ने पर भी बैग के टूटने का जोखिम बहुत कम होगा।
- अंतरराष्ट्रीय यात्राओं खासकर अमेरिका, यूरोप या गल्फ देशों के लिए TSA लॉक काफी जरूरी माना जाता है। इसकी मदद से सुरक्षा जांच के समय एयरपोर्ट सिक्योरिटी अधिकारी बिना लॉक तोड़े मास्टर की से आपका बैग चेक कर सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
- आउटर मटेरियल - पॉलीप्रोपाइलीन
- स्टाइल - क्लासिक
- पहियों की संख्या - 8
- लॉक टाइप - कॉम्बिनेशन लॉक
- प्रोडक्ट डाईमेंशन - 50L x 32W x 77H सेमी
खासियत
- माउंटेड TSA लॉक
- आधुनिक डिजाइन
कमी
- इसकी क्वालिटी में कमी महसूस हो सकती है।
04
American Tourister Robotech Sport|Large Size Check-in Spinner Trolley Bag
लंबी यात्रा के लिए इसे लेना कैसे सही है?
- इसमें 4 सिंगल व्हील्स के बजाय 8 स्पिनर डबल-व्हील्स दिए गए हैं। जब आपके सूटकेस में 20-25 किलोग्राम तक सामान भरा होगा, तो ये 8 पहिए एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन या सड़क पर वजन को बराबर बांट सकते हैं और बिना किसी जोर के आसानी से आप इसे खींच सकते हैं।
- आपको बता दें, इसके बाहरी शैल पर एक विशेष टेक्सचर दिया गया है, जिससे सफर के दौरान घिसने या छोटे-मोटे स्क्रेच पड़ने पर भी बैग का लुक खराब नहीं होगा और खरोंच-रोधी होने की वजह से यह लंबे समय तक नया जैसा बना रहेगा।
- अमेरिकन टूरिस्टर इस बैग पर 3 साल की ग्लोबल वारंटी देता है। अगर यात्रा के दौरान किसी भी देश में पहिए या ज़िपर में मैन्युफैक्चरिंग दिक्कत आती है, तो आप इसे उनके सर्विस सेंटर पर क्लेम कर सकते हैं और आप चाहे कहीं भी रहे आपका बैग सही हो सकता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- आउटर मटेरियल - पॉलीकार्बोनेट
- पैटर्न - सॉलिड
- पहियों की संख्या - 8
- लॉक टाइप - कॉम्बिनेशन लॉक
- प्रोडक्ट डाईमेंशन - 51.5L x 33W x 77H सेमी
खासियत
- इन-बिल्ट TSA लॉक
- पॉलीकार्बोनेट
कमी
- इसका आउटर शेल खराब होने का डर रहता है।
05
इन्हें भी पढ़ें
जागरण स्मार्ट चॉइस पर अन्य प्रोडक्ट के बारे में पढ़ें।
नोट - लेख लिखते समय सारे सूटकेस की कीमत ₹7,000 के अंदर मौजूद है। लेकिन अमेजन की कीमत परिवर्तन के अधीन है। इसलिए बाद में इसकी कीमत में उतार-चढ़ाव होने पर हमारी कोई जिम्मेदारी नहीं है। ग्राहकों से अनुरोध है कोई भी सूटकेस लेने से पहले असली कीमत अमेजन पर चेक कर लें।
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।