जो लोग अक्सर यात्रा करते हैं, उनके लिए एक अच्छा और मजबूत बैग सिर्फ सामान रखने का साधन नहीं होता, बल्कि सफर का एक भरोसेमंद साथी भी माना जाता है। खासकर बिजनेस ट्रिप्स के दौरान लोग ऐसा बैग ले जाना पसंद करते हैं जो स्टाइलिश होने के अलावा बार-बार इस्तेमाल के बावजूद आसानी से खराब न हो। VIP Bags काफी मजबूत और टिकाऊ क्वालिटी के साथ आते हैं जो आपकी यात्रा को सुखद बना सकते हैं। साथ ही, इनमें पर्याप्त जगह होने के साथ-साथ सामान को व्यवस्थित रखने के लिए अलग-अलग कम्पार्टमेंट भी मिलते हैं, जिसमें आप अपने कपड़ों को सलीके से रख सकते हैं। वहीं, कॉम्बिनेशन लॉक और पहियों की सुविधा की वजह से बेफिक्र होकर आप अपनी यात्रा कर सकते हैं।
देखें 5 विकल्प नीचे -
VIP Aristocrat Cabin 55 cm 8 Wheels Trolley Bags
सफर के लिए क्यों चुनें?
- अगर आपको भी बिजनेस के लिए अक्सर फ्लाइट से ट्रैवल करना पड़ता है तो 55 सेमी के आकार में आने वाला यह बैग आपके लिए बढ़िया चॉइस रहेगा क्योंकि इसे लगभग सभी एयरलाइंस में कैबिन लगेज के रूप में लेकर जा सकते हैं।
- साथ ही, इसमें दिए गए 8 पहियों की मदद से इसे एयरपोर्ट पर लेकर चलना आसान रहेगा।इसका ब्लू रंग काफी प्रोफेशनल लुक देता है जो बिजनेस मीटिंग्स के माहौल में आपके फॉर्मल कपड़ों के साथ भी खूब जंचेगा। वहीं, वॉटर रेसिस्टेंट होने की वजह से यह पानी की छींटों से सुरक्षित रहेगा।
स्पेसिफिकेशन्स
- क्षमता - 39 लीटर
- पॉकेट की संख्या - 3
- वजन - 3 किलोग्राम
- साइज़ - 55 सेमी
- लॉक टाइप - कॉम्बिनेशन लॉक
खूबियां
कमी
- अगर आप ज्यादा दिन के लिए ट्रिप पर जा रहे हैं तो यह बैग छोटी पड़ सकती है।
01
VIP Large Polypropylene (Pp) Quad Active Check-in 75 Cm 8 Spinner Wheels Hardshell Trolley Bag
सफर के लिए क्यों चुनें?
- एयरपोर्ट पर अक्सर चेक-इन के दौरान बैग को झटका लगना सामान्य बात है जिससे बैग के खराब होने का डर रहता है। लेकिन यह बैग हार्ड शेल के साथ और पॉलीप्रोपाइलीन मटेरियल से बना हुआ है जिससे इसके टूटने का खतरा बहुत कम होता है।
- अगर आपको एक हफ्ते के लिए किसी दूसरे शहर या विदेश यात्रा करना है तब भी यह Trolley Bag आपके काफी काम आएगा क्योंकि 75 सेमी का यह बैग लार्ज साइज़ में बना हुआ है जो 7 से 10+ दिनों की लंबी बिजनेस ट्रिप या छुट्टियों के कपड़े और अन्य जरूरी सामान को सुरक्षित रखने में मदद करेगा।
स्पेसिफिकेशन्स
- क्षमता - 90 लीटर
- साइज़ - चेक-इन| 76 सेमी| लार्ज
- वजन - 4 किलो 800 ग्राम
- प्रोडक्ट डाईमेंशन - 51L x 31W x 75H सेमी
- लॉक टाइप - कॉम्बिनेशन लॉक
खूबियां
- वॉटर रेसिस्टेंट
- 8 स्पिनर व्हील्स
कमी
- हार्ड-बॉडी बैग्स में बाहर कोई ज़िप या पॉकेट नहीं दिया गया है।
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
VIP Vero Cabin Trolley Bag, 57Cm
सफर के लिए क्यों चुनें?
- यात्रा के दौरान अब सामान चोरी होने का डर नहीं होगा क्योंकि इसमें मजबूत डबल ज़िपर दिया गया है, जिसे आसानी से खोला नहीं जा सकता। इससे आपकी जरूरी फाइलें और कीमती सामान सुरक्षित रहेंगे। वहीं, इसमें 4 की जगह 8 चारों तरफ घूमने वाले स्पिनर पहिए दिए गए हैं। जिसकी मदद से इस बैग को एयरपोर्ट, टाइल्स या उबड़-खाबड़ रास्तों पर भी आसानी से लेकर आ-जा सकते हैं।
- इसमें मौजूद इनबिल्ट TSA लॉक अंतर्राष्ट्रीय यात्राओं के दौरान सुरक्षा जांच को आसान बनाने में मदद करेंगे। साथ ही, फ्लश डिजाइन होने के कारण लॉक बाहर की तरफ उभरा नहीं रहता, जिससे यात्रा के दौरान इस पर चोट लगने या टूटने का डर कम होता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- क्षमता - 47.64 लीटर
- स्टाइल - वेरो रेंज
- वजन - 2 किलो 440 ग्राम
- प्रोडक्ट डाईमेंशन - 39L x 23W x 55H सेमी
- लॉक टाइप - कॉम्बिनेशन लॉक
खूबियां
- पॉलीकार्बोनेट हार्ड शेल बॉडी
- मेश पॉकेट्स और शू पाउच
कमी
- लंबी यात्रा के दौरान एक्सपैंडेबल ऑप्शन की कमी महसूस हो सकती है।
03
VIP Bastion Large Polycarbonate Hard Case 8-Wheel Trolley Bag
सफर के लिए क्यों चुनें?
- कभी-कभी जब लगातार सफर करना पड़ता है तो कई लोग ट्रेन में भी ट्रैवल करते हैं ऐसे में ट्रॉली बैग के टूटने का डर रहता है। यह बैग बैग पॉलीकार्बोनेट मटेरियल से बना है, जो हल्का होने के साथ-साथ काफी टिकाऊ और झटके और चोट सहने वाला है, जिससे इसके टूटने का डर कम होता है।
- इस Luggage Bag के अंदर फुल-फैब्रिक पैकिंग सिस्टम और जिपर डिवाइडर दिए गए हैं। बिजनेस ट्रिप के लिए सूट, फॉर्मल कपड़े और पर्सनल ट्रैवल के कपड़े अलग-अलग सलीके से रखने में मदद मिल सकती है। वहीं, VIP ब्रांड आपको इस पर 3 साल की ग्लोबल वारंटी भी दे रहा है, जिससे यात्रा के दौरान किसी भी मैन्युफैक्चरिंग डिफेक्ट पर आसानी से सर्विस या सपोर्ट मिल जाएगा।
स्पेसिफिकेशन्स
- क्षमता - 100 लीटर
- साइज - लार्ज | चेक-इन
- वजन - 4 किलो 200 ग्राम
- प्रोडक्ट डाईमेंशन - 50L x 34W x 74H सेमी
- लॉक टाइप - कॉम्बिनेशन लॉक
खूबियां
कमी
- पॉलीकार्बोनेट और लाइट कलर होने की वजह से इसपर अगर खरोंच लगता है तो वह आसानी से दिख जाएगा।
04
VIP Aristocrat Polyester Wheels Push Botton Duffle Trolley Bag
सफर के लिए क्यों चुनें?
- वीकेंड पर घूमने का प्लान बना रहे हैं तो भारी-भरकम ट्रॉली की जगह इस डफल स्टाइल वाले ट्रॉली बैग को चुनना बढ़िया रहेगा जिसमें 2 पहियों के साथ-साथ कंधों पर टांगने वाला स्ट्रैप भी दिया गया है जिसकी मदद से आप इसे आराम से टांग कर भी ले जा सकते हैं।
- पॉलीस्टर मटेरियल से बने होने की वजह से यह हल्का होने के साथ-साथ टिकाऊ भी है जिससे लंबे समय तक चलेगा। साथ ही, इसमें मुख्य बड़े कम्पार्टमेन्ट के अलावा बाहर की तरफ जिपर पॉकेट्स दिए गए हैं, जिनमें टिकट, पासपोर्ट, चार्जर और डॉक्युमेंट्स आसानी से रखे जा सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
- क्लोजर टाइप - पुश बटन
- साइज़ - 52 सेमी
- वजन - 3 किलोग्राम
- प्रोडक्ट डाईमेंशन - 20L x 15W x 52H सेमी
- स्टाइल - डफल
खूबियां
कमी
05
इन्हें भी पढ़ें
जागरण स्मार्ट चॉइस पर क्लिक करके अन्य प्रोडक्ट के बारे में पढ़ें।
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।