Youtube वीडियो पर इन Mic के साथ आएगी क्रिस्टल क्लियर आवाज

आपका या घर के किसी सदस्य का यूड्यूब पर वीडियो बना कर डालने का मन है तो आप मोबाइल से ही अच्छे वीडियो या पॉडकास्ट रिकॉर्ड कर सकते हैं। इसके लिए आपके पास अच्छी क्वालिटी का माइक होना बहुत जरूरी है, जो बैकग्राउंड की आवाज को खत्म या कम कर सके ताकि आपको बेहतर ऑडियो मिल पाए।
यूट्यूब वीडियो के लिए माइक
यूट्यूब वीडियो के लिए माइक

क्या आप देश की क्रिएटिव इकोनॉमी में अपना योगदान देना चाहते हैं और अपना यूट्यूब चैनल शुरू करने का प्लान बना रहे हैं तो एक अच्छा माइक आपके पास होना चाहिए। वीडियो ब्लॉगिंग करने के लिए या यूट्यूब के वीडियो में आवाज साफ और अच्छी आए, इसके लिए आप क्लिप-ऑन माइक या Lavalier Microphone का चुनाव कर सकते हैं। अमेजन पर कई सारे विकल्प मौजूद हैं। अगर आप ऐसे इलाके में रहते हैं, जहां बैकग्राउंड की आवाज आने का चांस ज्यादा रहता है तो आप नॉइस कैंसिलेशन फीचर वाले माइक का चुनाव भी कर सकते हैं।

जागरण स्मार्ट चॉइस पर पढ़ें ऐसे ही और लेख।

जांचे गए विकल्पजांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • GADGETSWEAR Dual Wireless Lavalier Microphone Q8 for YouTube

    अगर आप बड़े-बड़े यूट्यूबर्स से प्रेरणा लेकर अपना खुद का यूट्यूब चैनल खोलने के बारे में सोच रहे हैं या इंस्टाग्राम पर रील्स बनाना चाहते हैं ताकि आपका टैलेंट दुनिया देख सके तो आपके पास एक Lavalier माइक्रोफोन होना चाहिए। ऐसे में आप GADGETSWEAR के वायरलेस माइक का चयन कर सकते हैं। यह व्लॉगिंग के लिए सही विकल्प साबित हो सकता है। अगर आप चाहते हैं कि आपके वीडियो में एकदम साफ और स्पष्ट आवाज आए तो इस माइक्रोफोन का ओमनीडायरेक्शनल पोलर पैटर्न आपके काम आ सकता है। इसका वजन महज 150 ग्राम है, यानी आप इसे आसानी से लेकर घूम सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- GADGETSWEAR
    • मॉडल का नाम- Q08
    • कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी- वायरलेस
    • कनेक्टर का प्रकार- USB Type-C

    खूबियां

    • इस माइक का 20Hz से 20kHz तक का फ्रिक्वेंसी रिस्पॉन्स, 38dB की सेंस्टिविटी और 78dB का सिग्नल-टू-नॉइस रेशियो एकदम क्रिस्टल क्लीयर आवाज देने में कारगर है।
    • एंड्रॉयड और IOS के साथ आसानी से कनेक्ट किया जा सकता है।

    कमी

    अमेजन यूजर्स ने अभी तक इस प्रोडक्ट से जुड़ी कोई शिकायत नहीं की है।


    01
  • EMBOX Wireless Microphone for YouTube

    अगर आप स्ट्रीट फूड या ट्रैवलिंग से जुड़े वीडियो बनाने वाले हैं और इसके लिए आपको ऐसा माइक चाहिए जो गैर-जरूरी आवाजों को कैप्चर न करे और आपके वीडियो में फालतू का शोर-शराबा न जाए तो आप नॉइस कैंसिलेशन वाले वायरलेस माइक्रोफोन का चयन कर सकते हैं। EMBOX का ओमनीडायरेक्शनल लैपल माइक यूट्यूब वीडियो, पॉडकास्ट, रील्स, लाइव स्ट्रीमिंग आदि के लिए ही बनाया गया है। आवाज तो एकदम बढ़िया आएगी साथ ही इसकी बैटरी 5 घंटे तक चलेगी। इसमें Reverb मोड का फीचर भी मौजूद है, जो कि एक ऑडियो इफेक्ट है, इसकी मदद से आवाज सपाट नहीं लगती है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- EMBOX
    • मॉडल का नाम- EMBOX M1-Round-Black
    • कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी- RF
    • कनेक्टर का प्रकार- लाइटनिंग, USB Type-C

    खूबियां

    • इसमें 2.4GHz का वायरलेस ट्रांसमिशन फीचर मौजूद है जो 20 मीटर तक की रेंज के लिए एकदम सही है। यानी रिसीवर से इतनी दूरी पर भी अच्छे से काम कर सकता है। ऐसे में अगर चलते-चलते भी वीडियो रिकॉर्डिंग करें तो कनेक्शन स्टेबल रहेगा।
    • माइक पूरा चार्ज करने के बाद 4-5 घंटे तक आराम से चल सकता है।

    कमी

    लेख लिखने के समय तक ग्राहकों द्वारा कोई शिकायत दर्ज नहीं की गई है।


    02
  • हमारे मूल मूल्यहमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • Portronics Dash 7 Ai Omnidirectional Type C Wireless Microphone

    हर बार स्टूडियो जाकर पॉडकास्ट रिकॉर्ड करना आपकी जेब पर भारी पड़ सकता है। ऐसे में आप अपने फोन से ही ऑडियो-वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं। इसके लिए आपके पास अच्छा माइक होना चाहिए। Portronics ब्रांड के माइक में बैकग्राउंड नॉइस कम करने के लिए AI-पावर्ड फीचर है, जो अपने आप ही शोर को फिल्टर कर देता है ताकि आपको एकदम प्रोफेशनल साउंड क्वालिटी मिले। स्टूडियो जैसी आवाज के लिए इसमें एक चिप लगाई गई है, जो कि आसपास की, हवा की और भीड़ की आवाज के बीच भी आपकी आवाज को स्पष्टता से रिकॉर्ड करने में मददगार है। 

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- Portronics
    • मॉडल का नाम- Dash 7 Ai
    • कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी- वायरलेस
    • कनेक्टर का प्रकार- USB टाइप-C

    खूबियां

    • यह माइक हर दिशा से आवाज आने के बावजूद भी स्पीकर की आवाज को कैप्चर कर सकता है। 
    • माइक पर लगा हाई-क्वालिटी वाला स्पंज पॉपिंग साउंड को नहीं आने देता है।

    कमी

    इस माइक में रिकॉर्ड की गई आवाज गूंज सकती है।


    03
  • LEKATO Wireless Microphone with AI Noise Cancellation

    बच्चों को ऑनलाइन पढ़ाना चाहते हैं और इस काम के लिए यूट्यूब चैनल खोलने की चाहत रखते हैं तो आपके पास फोन के अलावा अच्छे माइक का होना बेहद जरूरी है। आपके लाइव लेक्चर के दौरान साफ और स्पष्ट आवाज देने में कारगर साबित होगा। इसे आप आसानी से अपने कॉलर पर लगा सकते हैं और बेफिक्र होकर पढ़ा सकते हैं। इसमें नॉइस कैंसिलेशन का फीचर भी है। इसे iPhone के साथ भी कनेक्ट कर सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- LEKATO
    • मॉडल का नाम- LWM03
    • कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी- वायरलेस
    • कनेक्टर का प्रकार- लाइटनिंग, USB Type-C

    खूबियां

    • रिकॉर्डिंग के दौरान गाड़ियों के हॉर्न या आसपास का शोर बहुत आता है तो इस माइक का DSP नॉइस कैंसिलेशन माइक आपकी इस दिक्कत को दूर कर सकता है।
    • 20 मीटर की रेंज तक इसका वायरलेस फीचर अच्छे से काम कर सकता है। यानी आप ब्लैकबोर्ड के आगे खड़े होकर पढ़ाएंगे और फोन को वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए दूर रखेंगे, तब भी आपके स्टूडेंट्स को लाइव के दौरान आपकी आवाज अच्छे से सुनाई देगी।

    कमी

    बाकी प्रोडक्ट्स के मुकाबले इसका प्राइस थोड़ा ज्यादा लग सकता है।



    04
  • UTECTION by VOOK Wireless Mic with Noise Cancellation

    पुराना माइक खराब हो गया है? ट्रैवलिंग वीडियो बनाने के लिए अच्छा माइक्रोफोन चाहिए, तो आप UTECTION by VOOK के वायरलेस माइक का चयन कर सकते हैं। इसकी साउंड कैप्चर करने की क्षमता बहुत अच्छी है, साथ ही बैटरी बैकअप भी लाजवाब है। आप रोड ट्रिप पर या लंबे वेकेशन पर इसे ले जा सकते हैं, इसे बार-बार चार्ज करने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी क्योंकि इसकी बैटरी लाइफ 48 घंटे तक की है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- UTECTION
    • कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी- वायरलेस
    • कनेक्टर का प्रकार- लाइटनिंग, USB Type-C

    खूबियां

    • क्रिस्टल क्लीयर साउंड और दमदार रिकॉर्डिंग के लिए आप इस माइक का चयन कर सकते हैं। 
    • यह काफी हल्का है। आप इसे ट्रैवलिंग करते समय आराम से अपने बैग या पॉकेट में रख सकते हैं। 
    • यह OTG यानी ऑन-द-गो फंक्शन को भी सपोर्ट करता है, जिसकी मदद से ये iPhone के अलावा iPads या एंड्रॉयड आदि से आसानी से कनेक्ट हो सकता है।
    • खुले मैदान में इसकी ट्रांसमिशन रेंज 65 फीट तक की है। यानी लॉन्ग शॉट के दौरान ये आपकी ऑडियो आसानी से कैप्चर कर सकता है।

    कमी

    माइक पर बार-बार धूल जम सकती है।



    05

माइक के मॉडल्स

खास फीचर

iPhone से कनेक्ट कर सकते हैं?

फॉर्म फैक्टर

GADGETSWEAR Dual Wireless Lavalier Microphone Q8

स्मार्ट कंट्रोल नॉइस कैंसिलेशन

हां

क्लिप ऑन

EMBOX Wireless Microphone

DSP चिप

हां

लैवेलियर

Portronics Dash 7 Ai Omnidirectional Wireless Microphone

साउंड-पिक्चर सिंक्रोनाइजेशन

हां

लैवेलियर

LEKATO Wireless Microphone 

म्यूट फंक्शन

हां

लैवेलियर

UTECTION by VOOK Wireless Mic 

Hi-Fi ऑडियो

हां

लैवेलियर

 

इसी तरह के लेख पढ़ने के लिए गैजेट गली पर क्लिक करें।

इन्हें भी पढ़ें:-

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • नए यूट्यूब चैनल के लिए कौन से ब्रांड्स के माइक ले सकते हैं?
    +
    आप नया यूट्यूब चैनल खोल रहे हैं तो GADGETSWEAR और EMBOX के अलावा Portronics, LEKATO और UTECTION जैसे ब्रांड्स के माइक का चयन कर सकते हैं। इनकी ऑडियो क्वालिटी अच्छी है।
  • वीडियो रिकॉर्ड करते समय बैकग्राउंड की आवाज भी आए तो क्या करें?
    +
    बैकग्राउंड की आवाज रिकॉर्डिंग में न आए, इसके लिए आप नॉइस कैंसिलेशन फीचर वाले माइक का चुनाव कर सकते हैं। माइक लगा कर आप बोलेंगे तो सिर्फ आपकी ही वॉइस कैप्चर करेगा और पीछे से आ रही फालतू की आवाजें नहीं रिकॉर्ड होंगी।
  • ट्रैवलिंग व्लॉग बनाने के लिए किस तरह का माइक सही रहता है?
    +
    ट्रैवलिंग व्लॉग बनाने के लिए आप नॉइस कैंसिलेशन वाला वायरलेस माइक ले सकते हैं। जिसे आप अपने कॉलर पर लगा सकते हैं और आसानी से रिकॉर्डिंग कर सकते हैं।
  • इंटरव्यू या पॉडकास्ट के लिए किस तरह के माइक का इस्तेमाल ठीक रहता है?
    +
    आप पारंपरिक माइक नहीं लेना चाहते हैं तो डुअल माइक फीचर वाला वायरलेस लेपल या क्लिप-ऑन माइक ले सकते हैं। आवाज भी अच्छी आएगी, साथ ही वीडियो में क्लिन लुक भी आएगा।