भारत में मिलने वाले ये BenQ मॉनिटर गेमिंग, काम और रोजाना इस्तेमाल के लिए रहेंगे बढ़िया

BenQ मॉनिटर अपनी बेहतरीन डिस्प्ले क्वालिटी, आई-केयर टेक्नोलॉजी और शानदार गेमिंग प्रदर्शन के लिए जाने जाते हैं। हम अमेजन पर भारत में उपलब्ध सर्वश्रेष्ठ BenQ मॉनिटरों की बात करेंगे, चाहे आप एक हार्डकोर गेमर हों, एक पेशेवर ग्राफिक डिजाइनर, या केवल घर के उपयोग के लिए एक विश्वसनीय डिस्प्ले चाहते हों। आइए जानें कि कौन सा मॉडल आपकी आवश्यकताओं और बजट के लिए सबसे उपयुक्त है।
BenQ मॉनिटर के बढ़िया मॉडल्स
BenQ मॉनिटर के बढ़िया मॉडल्स

क्या आप भारत में अपने लिए सर्वश्रेष्ठ BenQ मॉनिटर की तलाश में हैं? सही मॉनिटर चुनना आपके गेमिंग अनुभव, प्रोडक्टिविटी और आंखों के स्वास्थ्य पर गहरा प्रभाव डाल सकता है। इस गाइड में, हमने Amazon पर भारत में उपलब्ध शीर्ष BenQ मॉनिटरों का विश्लेषण किया है, ताकि आप अपनी आवश्यकताओं और बजट के अनुसार सबसे अच्छा निर्णय ले सकें। हालांकी, सही BenQ Monitor का चुनाव आपकी व्यक्तिगत जरूरतों पर निर्भर करता है। हमने विभिन्न कारकों का विश्लेषण किया है जैसे मॉनिटर का साइज, रिजॉल्यूशन (Full HD, 2K, 4K), पैनल टाइप (IPS, VA, TN), रिफ्रेश रेट, रिस्पांस टाइम, कनेक्टिविटी विकल्प (HDMI, DisplayPort, USB-C), एर्गोनोमिक एडजस्टेबिलिटी और बजट। इन्हें ही ध्यान में रखते हुए आप अपने लिए एक सही मॉडल का चयन कर सकते हैं।

जांचे गए विकल्पजांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • BenQ MA320U, 32Inch (68.58 cm), 4K IPS 3840x2160, 60Hz, Monitor for Mac

    32 इंच का यह मॉनिटर 4K UHD रिजॉल्यूशन के साथ गेमिंग, काम और मनोरंजन के दौरान शानदार क्वालिटी के विजुअल्स देता है, जिससे फटे हुए पिक्सल नहीं देखने पड़ते। इसमें मिलने वाला 60Hz रीफ्रेश रेट पिक्चर की स्मूद तरीके से पेश करता है, ताकी झिलमिलाहट और धुंधलापन आपका अनुभव खराब ना करे। इसका 95% P3 सपोर्ट Mac के रंगों को मैच करने के लिए तैयार किया गया है, जिस वजह से लैपटॉप से दूसरी स्क्रीन के लिए इसे जोड़ने पर पिक्चर क्वालिटी से समझौता नहीं करना पड़ता है। यह बिना किसी रूकवाट के बेहतर प्रदर्शन देने के लिए 5ms रिस्पॉन्स टाइम के साथ काम करता है। वहीं, नैनो मैट कोटिंग इमेज की क्वालिटी से समझौता किए बिना रिफ्लेक्शन को कम करती है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • मॉडल नंबर- MA320U
    • कुल यूएसबी पोर्ट- 4
    • डिस्प्ले टाइप- एलईडी
    • व्यूइंग एंगल- 178 डिग्री
    • कंट्रास्ट रैशियो- 1300:1
    • स्क्रीन फिनिश- मैट
    • इमेज ब्राइटनेस- 600 Candela

    खूबियां

    • मल्टी-विंडो यूज़
    • हाइट एडजस्टमेंट
    • स्क्रीन टिल्टिंग की सुविधा
    • आई केयर टेक्नोलॉजी

    कमी

    • 16A पावर केबल से जुड़ी समस्या।
    01
  • BenQ MOBIUZ EX251 24.5 FHD 220Hz Gaming Monitor

    हाई-एंड गेमिंग के दौरान बिना किसी रूकावट और लैगिंग के बेहतरीन अनुभव देने के लिए यह मॉनिटर 1ms GTG रिस्पॉन्स टाइम और 220Hz रीफ्रेश रेट के साथ काम करता है। इसका कटिंग-ऐज डिजाइन देखने में शानदार लगता है, गेमिंग कंसोल के साथ बेहतरीन तरीके से मैच होता है और साथ ही देखने का अनुभव भी बेहतर करता है। BenQ के इस गेमिंग मॉनिटर में 178 डिग्री का वाइड व्यूइंग एंगल मिलता है, ताकी स्क्रीन पर किसी भी तरफ से देखने पर साफ और स्पष्ट विजुअल्स मिलें। यह FHD 1080p रिजॉल्यूशन वाला मॉनिटर है, जो गेमिंग पिक्चर को स्पष्टता और गहराई के साथ पेश करता है। वहीं, 99% sRGB कलर सपोर्ट गेम के दौरान हर एक पिक्चर को उसके असली रंगों में दिखाता है, जिससे आपको फील्ड में होने का असली जैसा अनुभव मिलता है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • मॉडल नंबर- EX251
    • आकार- फ्लैट
    • माउंटिंग टाइप- वॉल और टेबल
    • स्क्रीन फिनिश- मैट
    • डिस्प्ले टेक्नोलॉजी- IPS, LCD
    • कलर गैमट- 0.99
    • ऐस्पैक्ट रैशियो- 16:9

    खूबियां

    • कलर शटल सॉफ्टवेयर
    • AMZ फ्रीसिंक टेक्नोलॉजी
    • HDR10 सपोर्ट
    • 350 निट्स ब्राइटनेस

    कमी

    • इसमें केवल टिल्ट एडजस्टमेंट की सुविधा है।
    02
  • हमारे मूल मूल्यहमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • BenQ EW270Q 27" (68.58 cm) 2K QHD 200Hz IPS Monitor For Gaming

    इस मॉनिटर का रिजॉल्यूशन 2K QHD 2560x1440 है, जो कि शार्प और डिटेल्ड पिक्चर क्वालिटी के लिए जाना जाता है। गेमिंग से लेकर फिल्में देखने तक में इसका 200Hz रीफ्रेश रेट स्मूद स्पीड बनाकर रखता है, ताकी पिक्चर बिना अटके और धुंधली पड़े स्क्रीन पर दिखाई दें। BenQ का यह Gaming Monitor हाई पिक्सल कंट्रास्ट के जरिए इंटेलिजेंट तरीके से कंटेंट के हिसाब से कंट्रास्ट को एडजस्ट करता है, वो भी पिक्चर के बाकी हिस्सों को खराब किए बिना। इसमें 5W X2 बिल्ट-इन स्पीकर भी दिए गए हैं, जिनके साथ आपको एक परफेक्ट ऑडियो-विजुअल गेमिंग अनुभव मिलता है। इसका IPS पैनल शानदार रंग और पिक्चर क्वालिटी देने का काम करता है, जिससे गेम खेलने का मजा और भी बढ़ जाता है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • मॉडल नंबर- 9H.LP7LA.TBA
    • हार्डवेयर कनेक्टिविटी- HDMI, यूएसबी टाइप-सी
    • रिस्पॉन्स टाइम- 1 मिलीसेकेंड
    • नेटिव रिजॉल्यूशन- 2560 x 1440
    • स्क्रीन साइज- 27 इंच
    • व्यूइंग एंगल- 178 डिग्री
    • रीफ्रेश रेट- 200 Hz

    खूबियां

    • AMD फ्रीसिंक प्रीमियम
    • इंटेलिजेंट HDRi सपोर्ट
    • डिस्प्ले पाइलट 2
    • आई केयर टेक्नोलॉजी

    कमी

    • हाइट एडजस्टमेंट की सुविधा ना होना।
    03
  • BenQ GW2790Q, 27 Inch (68.58 cm), IPS, 2K QHD 2560x1440, 100Hz, Wall Mountable Monitor

    बेनक्यू के इस 27 इंच मॉनिटर में चमकदार रंगों से भरे विजुअल्स देने के लिए 99% sRGB कलर सपोर्ट मिलता है और साथ ही इसकी ब्राइटनेस 350 निट्स रहने वाली है। इसमें कोडिंग, ईपेपर और Mbook मोड के साथ अल्ट्रा-स्लिम बैजल मिलते हैं, जिससे पूरी स्क्रीन पर शानदार विजुअल्स दिखाई देते हैं। यह 100Hz रीफ्रेश रेट और 5 मिलीसेकेंड रिस्पॉन्स टाइम के साथ बिना किसी लैगिंग के चलता है, जिससे काम हो या मनोरंजन दोनों बिना किसी रूकावट के पूरे होते हैं। इसके 178 डिग्री के वाइड व्यूइंग एंगल की वजह से स्क्रीन पर किसी भी तरफ से देखने बिना किसी धुंधलेपन के स्पष्ट पिक्चर दिखाई देती हैं। वहीं, 2 HDMI और 1 डिस्प्ले पोर्ट मिलने की वजह अन्य स्क्रीन को मॉनिटर से जोड़ना आसान रहता है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • मॉडल नंबर- GW2790Q
    • माउंटिंग टाइप- वॉल माउंट
    • डिस्प्ले टाइप- एलसीडी
    • डिस्प्ले टेक्नोलॉजी- IPS
    • इमेज ब्राइटनेस- 1199 lm
    • ऐस्पैक्ट रैशियो- 16:9
    • स्क्रीन फिनिश- मैट

    खूबियां

    • आई केयर टेक्नोलॉजी
    • ब्राइटनेस इंटेलिजेंस टेक्नोलॉजी
    • कलर वीकनेस मोड
    • VESA सर्टिफाइड मीडिया सिंक

    कमी

    • पावर कनेक्शन में असुविधा।
    04
  • BenQ GW2490 24" (60.96 cm) 1920x1080p FHD IPS Monitor

    फुल एचडी रिजॉल्यूशन और 99% sRGB कलर सपोर्ट वाले इस मॉनिटर की स्क्रीन पर शानदार क्वालिटी व रंग वाले विजुअल्स मिलते हैं, जिससे देखने का अनुभव बेहतर होता है। यह 250 निट्स ब्राइटनेस से लैस है, जिससे रोशनी वाले कमरों में भी पिक्चर धुंधली नहीं पड़ती हैं। इसका 5 मिलीसेकेंड का रिस्पॉन्स टाइम विजुअल्स की स्पीड और परफॉर्मेंस को स्मूद बनाता है। वहीं, 100Hz रीफ्रेश रेट मोशन ब्लर और लैगिंग को कम करके काम से लेकर सामान्य गेमिंग तक में शानदार प्रदर्शन देता है। इसमें आसान स्विच और वर्सटाइल कनेक्टिविटी के लिए 2 HDMI पोर्ट के साथ ही एक डिस्प्ले पोर्ट भी मिलता है। इसके अलावा, इंटेलिजेंट ब्राइटनेस टेक्नोलॉजी कंटेंट के हिसाब से स्क्रीन की चमक को एडजस्ट करती है, ताकी क्वालिटी से समझौता ना करना पड़े।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • मॉडल नंबर- GW2490
    • फिनिश टाइप- मैट
    • डिस्प्ले टाइप- एलईडी
    • व्यूइंग एंगल- 178 डिग्री
    • रीफ्रेश रेट- 100 Hz
    • कंट्रास्ट रैशियो- 1300:1
    • डिस्प्ले टेक्नोलॉजी- एलसीडी

    खूबियां

    • एडजस्टेबल कलर मोड्स
    • आईसेफ डिस्प्ले
    • लो ब्लू लाइट + स्विच
    • 99% sRGB कलर स्पेस

    कमी

    • स्पीकर की आवाज धीमी है।
    05

सटीक निर्णय के लिए शीर्ष BenQ मॉनिटर मॉडलों की तुलना

मॉडल

रिजॉल्यूशन

रीफ्रेश रेट

पैनल टाइप

BenQ MA320U, 32Inch (68.58 cm)

4K अल्ट्रा एचडी 2160p

60 Hz

IPS

BenQ MOBIUZ EX251 24.5” Gaming Monitor

फुल एचडी 1080p

220Hz

VA

BenQ EW270Q 27" (68.58 cm) Gaming Monitor

QHD वाइड 1440p

200Hz

IPS

BenQ GW2790Q, 27 Inch (68.58 cm)

QHD वाइड 1440p

100Hz

IPS

BenQ GW2490 24" (60.96 cm)

फुल एचडी 1080p

100Hz

IPS

गैजेट गली कैटेगरी में देखें अन्य डिवाइसों से जुड़ी जानकारी।

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • BenQ मॉनिटर गेमिंग के लिए अच्छे हैं या प्रोफेशनल काम के लिए?
    +
    BenQ मॉनिटर दोनों के लिए उत्कृष्ट विकल्प प्रदान करते हैं। ZOWIE श्रृंखला प्रतिस्पर्धी गेमिंग के लिए डिज़ाइन की गई है, जबकि PD और SW श्रृंखला सटीक रंग और उच्च रेज़ोल्यूशन के साथ प्रोफेशनल कंटेंट क्रिएशन के लिए आदर्श हैं। EW और GW श्रृंखला मनोरंजन और सामान्य उत्पादकता के लिए संतुलित प्रदर्शन प्रदान करती हैं।
  • BenQ के Eye-Care मॉनिटर क्या हैं और वे कैसे काम करते हैं?
    +
    BenQ के Eye-Care मॉनिटर आँखों के तनाव को कम करने के लिए डिज़ाइन किए गए हैं। वे Flicker-Free तकनीक का उपयोग करते हैं (जो स्क्रीन झिलमिलाहट को खत्म करती है) और Low Blue Light Plus तकनीक (जो हानिकारक नीली रोशनी को फ़िल्टर करती है)। कुछ मॉडलों में ब्राइटनेस इंटेलिजेंस प्लस (B.I.+) भी होता है जो परिवेश प्रकाश के अनुसार चमक को स्वचालित रूप से समायोजित करता है।
  • BenQ मॉनिटर में HDRi तकनीक क्या है?
    +
    HDRi BenQ की मालिकाना HDR तकनीक है जो इंटेलिजेंटली HDR सामग्री को अनुकूलित करती है। यह परिवेश प्रकाश का पता लगाती है और स्क्रीन की चमक, कंट्रास्ट और रंग तापमान को स्वचालित रूप से समायोजित करती है, जिससे देखने का अनुभव अधिक इमर्सिव और आरामदायक हो जाता है, खासकर फिल्मों और वीडियो के लिए।
  • भारत में BenQ मॉनिटर की वारंटी और ग्राहक सेवा कैसी है?
    +
    भारत में BenQ मॉनिटर आमतौर पर 3 साल की ऑन-साइट वारंटी के साथ आते हैं, जो एक अच्छी सुविधा है। उनकी ग्राहक सेवा प्रतिक्रियाशील मानी जाती है, हालांकि अनुभव स्थान के अनुसार भिन्न हो सकता है। किसी भी समस्या के लिए, BenQ इंडिया की वेबसाइट पर संपर्क विवरण उपलब्ध हैं।
  • क्या BenQ मॉनिटर Apple Mac उपकरणों के साथ संगत हैं?
    +
    हाँ, अधिकांश BenQ मॉनिटर Apple Mac उपकरणों के साथ संगत हैं, खासकर USB-C कनेक्टिविटी वाले मॉडल जैसे PD2725U। वे मैकबुक और मैक मिनी जैसे उपकरणों के साथ आसानी से जुड़ते हैं और उत्कृष्ट प्रदर्शन प्रदान करते हैं, खासकर ग्राफिक डिज़ाइन और वीडियो एडिटिंग के लिए।