अगर आपको बाइक से नई जगहों पर घूमना, लॉन्ग राइड पर जाना या अपने सफर के वीडियो बनाना पसंद है, तो Helmet Camera आपके अनुभव को यादगार बना सकता है। इसकी मदद से आप सड़क के नजारे, पहाड़ी रास्ते और अपनी राइड का फर्स्ट-पर्सन व्यू रिकॉर्ड कर सकते हैं। MotoVlogging करने वालों के लिए भी यह उपयोगी है, क्योंकि कैमरा हाथ में पकड़े बिना वीडियो बनाया जा सकता है। हालांकि, सही कैमरा चुनते समय केवल वीडियो क्वालिटी देखना काफी नहीं है। इमेज स्टेबिलाइजेशन, बैटरी लाइफ, वाटर रेजिस्टेंस, माइक्रोफोन और माउंटिंग सिस्टम जैसे फीचर्स भी जरुरी हैं।
जागरण स्मार्ट चॉइस पर पढ़ें ऐसे ही और लेख।
इस लेख में हम हेलमेट कैमरा चुनने के जरूरी फीचर्स और अलग-अलग राइडिंग जरूरतों के लिए उपलब्ध विकल्पों के बारे में जानेंगे।
DJI Osmo Action 4 Vlogging Camera
पहाड़ी रास्तों और लंबी राइड की यादें वीडियो में संभालें
- घुमावदार सड़कें, पहाड़ों के बीच से गुजरता रास्ता और अचानक सामने आने वाला खूबसूरत नजारा। ऐसी राइड को दोबारा देखने के लिए ऐसा कैमरा चाहिए जो चलते हुए भी अच्छी फुटेज बना सके। यह DJI Camera ट्रैवल व्लॉग बनाने वालों के लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है।
- इस कैमरे में 4K वीडियो 120fps तक रिकॉर्ड करने की सुविधा है। इसका 1/1.3 इंच सेंसर कम रोशनी में भी बेहतर वीडियो लेने में मदद करता है, जो सुबह जल्दी या शाम की राइड में काम आ सकता है।
- RockSteady स्टेबलाइजेशन सड़क के झटकों से होने वाली कंपन कम करने में मदद करता है। कैमरा बिना अलग वॉटरप्रूफ केस के 18 मीटर तक पानी में इस्तेमाल किया जा सकता है, इसलिए यह सड़क से आगे के रोमांच के लिए भी उपयोगी है।
स्पेसिफिकेशन
- ब्रांड या मॉडल - DJI Osmo Action 4
- फोटो सेंसर साइज - 1/1.3 इंच
- स्क्रीन साइज - 2.25 इंच
- वजन - 145 ग्राम
- वीडियो कैप्चर रिज़ॉल्यूशन - 4K
खूबियां
- 2.5 घंटे बैटरी बैक-अप और फास्ट चार्जिंग
- डुअल फुल कलर टचस्क्रीन
कमी
- कैमरा रिकार्डिंग के दौरान थोड़ा हीट हो सकता है।
01
Qubo by Hero Group Smart Bike Cam Pro
राइड रिकॉर्ड करें, ताकि सड़क पर हुई घटना का सबूत भी रहे
- बाइक चलाते समय हर घटना को याद रखना मुश्किल है। अचानक कोई दूसरी गाडी रास्ता काट दे या सफर में कोई खास पल दिख जाए, तो रिकॉर्डिंग बाद में काम आ सकती है। Qubo का यह Bike Camera खास तौर पर बाइक की राइड रिकॉर्ड करने और जरूरी फुटेज संभालने के लिए बनाया गया है।
- इसका 1296p वीडियो सड़क की घटनाओं को रिकॉर्ड करता है और 124 डिग्री का वाइड एंगल आसपास के ज्यादा हिस्से को फ्रेम में लेने में मदद करता है। हेलमेट पर लगाने का विकल्प भी मिलता है, ताकि कैमरा आपकी नजर की दिशा के करीब से रिकॉर्ड कर सके।
- इसकी 2000mAh बैटरी से कंपनी के अनुसार 270 मिनट तक रिकॉर्डिंग हो सकती है। IP66 रेटिंग धूल और पानी की बौछारों से सुरक्षा देती है।
स्पेसिफिकेशन
- ब्रांड या मॉडल - Qubo by Hero Group Smart Bike Cam Pro
- फोटो सेंसर साइज - 1/2.9 इंच
- फ्रेम रेट - 30 FPS
- वजन - 90 ग्राम
- वीडियो कैप्चर रिज़ॉल्यूशन - 1296p
खूबियां
- IP66 वॉटर-रस्सिटेंट
- स्मार्ट AI इमरजेंसी रिकॉर्डिंग
कमी
- कैमरा वाई-फाई से कनेक्टिविटी में थोड़ी समस्या आ सकती है।
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
AKASO V50X Wi-Fi Action Camera
कम बजट में अपनी राइड के वीडियो बनाएं
- हर राइड के लिए महंगा कैमरा लेना जरूरी नहीं, खासकर जब आप व्लॉग बनाना शुरू कर रहे हों। यह विकल्प उन लोगों के लिए है जो सड़क के नजारे रिकॉर्ड करना चाहते हैं और बाद में वीडियो को एडिट करके सोशल मीडिया पर डालना चाहते हैं।
- AKASO का यह कैमरा 30fps पर 4K वीडियो रिकॉर्ड करता है। इसकी इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबलाइजेशन सुविधा चलते समय कैमरे के हिलने से होने वाली कंपन कम करने में मदद करती है, हालांकि बहुत उबड़-खाबड़ रास्तों पर वीडियो पूरी तरह स्टेबल रहने की गारंटी नहीं है।
- जरूरत के अनुसार इसका व्यू एंगल 70, 110, 140 या 170 डिग्री पर बदला जा सकता है। साथ में टचस्क्रीन भी मिलती है, जिससे रिकॉर्डिंग से पहले फ्रेम देखना और सेटिंग बदलना सुविधाजनक रहता है।
स्पेसिफिकेशन
- ब्रांड या मॉडल - AKASO V50X
- फोटो सेंसर साइज - 1/4 इंच
- स्क्रीन साइज - 2 इंच
- वजन - 540 ग्राम
- वीडियो कैप्चर रिज़ॉल्यूशन - 1440p
खूबियां
- इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबलाइजेशन
- एडजस्टेबल व्यू एंगल
कमी
- कैमरा वॉटप्रूफ ना होने से हल्की बारिश में शूटिंग की समस्या आ सकती है।
03
DJI Osmo Nano Standard Wearable Camera
कैमरा हाथ में पकड़े बिना राइड रिकॉर्ड करें
- राइड के दौरान दोनों हाथ हैंडल पर रखना जरूरी है, इसलिए ऐसा छोटा कैमरा उपयोगी हो सकता है जिसे शरीर या कपड़ों पर लगाया जा सके। DJI का यह पहनने योग्य Action Camera इसी तरह के अलग नजरिए से वीडियो बनाने के लिए बनाया गया है।
- इसमें 1/1.3 इंच का सेंसर और 4K वीडियो रिकॉर्डिंग 60fps तक मिलती है। 143 डिग्री का वाइड व्यू सड़क, आसपास के नजारों और सफर के माहौल को एक ही फ्रेम में लेने में मदद करता है।
- इसका 2 तरफ से लगने वाला मैग्नेटिक डिजाइन कैमरे को अलग जगहों पर लगाने की सुविधा देता है। इसमें 64GB की इनबिल्ट स्टोरेज भी है, इसलिए मेमोरी कार्ड लगाए बिना भी वीडियो सेव किए जा सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन
- ब्रांड या मॉडल - DJI Osmo Nano
- फोटो सेंसर साइज - 1/1.3 इंच
- स्क्रीन साइज - 1.96 इंच
- वजन - 124 ग्राम
- वीडियो कैप्चर रिज़ॉल्यूशन - 4K
खूबियां
- 64GB बिल्ट-इन स्टोरेज
- 200 मिनट बैटरी लाइफ
कमी
- शूटिंग के दौरान कैमरा हीटिंग की समस्या आ सकती है।
04
Digitek DAC-002 5K Ultra HD Action Camera
कम खर्च में राइड और ट्रैवल के वीडियो बनाएं
- अगर आप पहली बार राइडिंग वीडियो या ट्रैवल व्लॉग बनाना चाहते हैं, तो ऐसा कैमरा देखना उपयोगी है जिसमें रिकॉर्डिंग के साथ बैटरी का बैकअप भी मिले। यह विकल्प उन लोगों के लिए है जो कई एंगल से वीडियो बनाना और बाद में उन्हें एडिट करना चाहते हैं।
- इस Digitek Camera में 5K रिकॉर्डिंग मोड और 6 एक्सिस वाला इलेक्ट्रॉनिक स्टेबलाइजेशन मिलता है। स्टेबलाइजेशन चलते समय कैमरे की कंपन कम करने में मदद करता है, जबकि दो स्क्रीन से रिकॉर्डिंग का फ्रेम देखना आसान होता है।
- इसके साथ 1350mAh की दो बैटरियां मिलती हैं, जिन्हें बदलकर सफर के दौरान रिकॉर्डिंग जारी रख सकते हैं। कैमरा वॉटरप्रूफ केस के साथ 100 फीट तक पानी में इस्तेमाल के लिए बनाया गया है।
स्पेसिफिकेशन
- ब्रांड या मॉडल - Digitek DAC-0002
- मेमोरी साइज - 128 GB
- स्क्रीन साइज - 2 इंच
- वजन - 800 ग्राम
- वीडियो कैप्चर रिज़ॉल्यूशन - 5K
खूबियां
- 6-एक्सिस गायरोस्कोप EIS स्टेबलाइजेशन
- 100 फीट वॉटप्रूफ क्षमता
कमी
- कैमरा में बाहरी माइक लगाने का सपोर्ट नही मिलता है।
05
तुलना: बाइक के लिए हेलमेट कैमरा
यहां पर हमने ऊपर बताए गए बाइक राइडिंग के दौरान विडियो या व्लॉग शूट करने के लिए 5 बढ़िया Helmet Camera मॉडल्स की अलग-अलग फीचर्स के साथ में जानकारी प्रदान की है जो किसी भी तरह की खरीदारी से पहले आपके लिए उपयोगी हो सकती है।
ऐसे ही और लेख पढ़ने के लिए गैजेट गली का पेज देखें।
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।