देखें 5 बेहतरीन Appe Makers, जो सुबह के नाश्ते को बनाएं क्रिस्पी और हेल्दी!

सुबह के नाश्ते में कम तेल के साथ बाहर से कुरकुरे और अंदर से नरम अप्पे बनाने के लिए आप नीचे बताए गए हाई क्वालिटी Appe Pan को चुन सकते हैं। सुबह के कम समय में पौष्टिक और स्वादिष्ट नाश्ता तैयार करने वाले परिवारों के लिए यह एक काफी बढ़िया विकल्प है, जो कास्ट आयरन या नॉन-स्टिक कोटिंग, 7 से 12 कैविटी, ढक्कन, इंडक्शन या गैस अनुकूलता जैसी सुविधाओं के साथ आता है।
अप्पे मेकर
अप्पे मेकर

क्या आपको भी सुबह के नाश्ते में अप्पे खाना पसंद है? तो आप नीचे बताए गए अप्पे मेकर को देख सकते हैं। यहां दिए गए विकल्पों में कास्ट आयरन या नॉन-स्टिक सतह मिलती है, जो कम तेल में भी अप्पे को कुरकुरा और सुनहरा बनाती है, जबकि साथ में आने वाला ढक्कन भाप से अंदरूनी हिस्से को जल्दी पकाता है। इसके अलावा, इनमें 7 से 12 कैविटी दी होती है, जिससे एक बारे में आप 2 से 3 लोगों के लिए इसमें नाश्ता तैयार कर सकते हैं। वहीं इन Appam Maker के मजबूत हैंडल रोजाना के नाश्ते को तेज व सुविधाजनक बनाने में मदद करते हैं। सबसे अच्छी बात यह है कि हाई क्वालिटी होने के कारण यह लंबे समय तक टिकाऊ रहते हैं और जल्दी खराब नहीं होते।

जांचे गए विकल्पजांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

Hawkins Nonstick Appe Pan with Glass Lid

सुबह की भागदौड़ में अगर आप कम तेल के साथ झटपट कुरकुरे अप्पे बनाना चाहते हैं, तो यह पैन एक भरोसेमंद विकल्प रहेगा। इसकी डाई-कास्ट एल्युमिनियम बॉडी जरूरत के हिसाब से मोटाई रखती है, जिससे गर्मी सभी 12 कप में बराबर फैलती है और अप्पे एक साथ पकते हैं। अंदर की 3-कोट नॉन-स्टिक कोटिंग कम तेल में भी अप्पे को चिपकने से रोकती है, जबकि बाहर की सिरेमिक कोटिंग दाग-धब्बों से बचाती है। साथ में मिलने वाला ग्लास ढक्कन भाप रोककर नाश्ते को बाहर से क्रिस्पी और अंदर से नरम बनाता है। इसमें लगा फ्लेम गार्ड हैंडल को गर्म होने और ढीला पड़ने से रोकता है, जिससे पैन पकड़ना सुरक्षित रहता है।

01

Prestige Non-Stick 12 Pits Paniyarakkal

परिवार के सभी सदस्यों के लिए एक साथ गर्मागर्म अप्पे तैयार करने में अक्सर समय लग जाता है, खासकर जब पैन का साइज छोटा हो। ऐसे में 24 सेमी व्यास और 12 कैविटी के साथ आने वाला यह पैन एक बार में ज्यादा अप्पे बनाने की सुविधा देता है। इसकी नॉन-स्टिक कोटिंग कम तेल में खाना पकाने में मदद करती है और इसे साफ करना भी आसान रहता है। ऊपर दिया गया ग्लास ढक्कन पकते समय अंदर की नमी और गर्मी बनाए रखता है, जिससे अप्पे का ऊपरी हिस्सा भी ठीक से पकता है। मजबूत हैंडल पैन को गैस स्टोव पर आसानी से संभालने में मदद करता है।

02

हमारे मूल मूल्यहमारे मूल मूल्य

सटीक समीक्षाएं

हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

क्वालिटी और डील्स पर जोर

हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

CELLO Aluminium Nonstick 12 Cavity Appam Patra Pan Maker

बिना ज्यादा चिकनाई और चिपचिपाहट के हल्का व कुरकुरा नाश्ता चाहने वालों के लिए यह 12-कैविटी अप्पम पात्रा एक बढ़िया विकल्प रहेगा। इसकी नॉन-स्टिक सतह की वजह से बैटर कप में चिपकता नहीं है, जिससे कम तेल में ही अप्पे बाहर से क्रिस्पी बनते हैं। इसके साथ मिलने वाला स्टील का ढक्कन भाप को अंदर रोककर पकाने की प्रक्रिया को तेज करता है और तेल के छींटों से किचन काउंटर को बचाता है। दोनों तरफ लगे मजबूत हैंडल पैन को उठाने और पलटने में संतुलन देते हैं। यह गैस स्टोव पर रोजाना इस्तेमाल के लिए बनाया गया है और कम समय में नाश्ता तैयार करने में मदद करता है। इस तरह यह पैन सुबह के क्रिस्पी नाश्ते की जरूरत को पूरा करता है।

03

The Indus Valley Super Smooth Cast Iron Paniyaram Pan

प्री-सीजन्ड कास्ट आयरन की यह 7-पिट पैन गर्मी को लंबे समय तक रोककर रखता है, जिससे अप्पे बाहर से अच्छी तरह कुरकुरे सिकते हैं। इसकी चिकनी सतह नियमित इस्तेमाल के साथ बेहतर होती जाती है और गैस के साथ इंडक्शन स्टोव पर भी काम करती है। 19 सेमी साइज और 2.2 किलोग्राम वजन इसे टिकाऊपन देता है, जिससे पैन स्टोव पर हिलता नहीं है। सेहतमंद और कम तेल वाले सुबह के नाश्ते को स्वाद के साथ बनाने के लिए यह पैन उपयोगी साबित होता है।

04

Bergner Eco Cast Iron Appampatra with 12 Pits

इंडक्शन और गैस दोनों पर एक साथ 12 अप्पे पकाने की सुविधा ढूंढ रहे लोगों के लिए यह कास्ट आयरन अप्पम पात्रा बढ़िया रहेगा। इसकी प्री-सीजन्ड फिनिश गर्मी को समान रूप से फैलाती है, जिससे हर कैविटी के अप्पे एक जैसे रंग और कुरकुरेपन के साथ तैयार होते हैं। पैन के साथ मिलने वाली सिलिकॉन स्लीव्स गर्म होने पर हाथ को सुरक्षा देती हैं और पकड़ मजबूत रखती हैं। कास्ट आयरन की मजबूती इसे रोजाना के इस्तेमाल के लिए टिकाऊ बनाती है। सुबह के क्रिस्पी नाश्ते को बिना झंझट और सही तापमान पर बनाने के लिए यह काफी बढ़िया है।

05

जागरण स्मार्ट-चॉइस के जरिए विभिन्न कैटेगरी के बारे में जानकारी मिलेगी।

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • क्रिस्पी अप्पे बनाने के लिए कास्ट आयरन और नॉन-स्टिक अप्पे मेकर में से कौन सा बेहतर है?
    +
    कास्ट आयरन अप्पे मेकर गर्मी को लंबे समय तक रोककर रखता है और अप्पे को पारंपरिक व ज्यादा कुरकुरा स्वाद देता है, जबकि नॉन-स्टिक अप्पे मेकर कम तेल में आसानी से अप्पे निकालने और झटपट सफाई के लिए सुविधाजनक होता है।
  • छोटे या मध्यम परिवार के लिए कितने कैविटी वाला अप्पे मेकर सही रहता है?
    +
    2 से 4 सदस्यों वाले परिवार के लिए 7 या 9 कैविटी वाला पैन काफी रहता है, जबकि बड़े परिवार या एक साथ ज्यादा नाश्ता बनाने के लिए 12 कैविटी वाला अप्पे मेकर ज्यादा उपयोगी होता है।
  • क्या अप्पे पैन के साथ ढक्कन होना जरूरी है?
    +
    ढक्कन होने से पैन के अंदर भाप बनती है, जिससे अप्पे का ऊपरी और अंदरूनी हिस्सा बिना ज्यादा तेल के जल्दी और समान रूप से पक जाता है।
  • क्या हर अप्पे मेकर इंडक्शन स्टोव पर काम करता है?
    +
    नहीं, केवल फ्लैट बॉटम या इंडक्शन-अनुकूल बेस वाले अप्पे मेकर ही इंडक्शन पर चलते हैं। पारंपरिक गोल या उभरे हुए तले वाले कई कास्ट आयरन पैन केवल गैस स्टोव पर ही इस्तेमाल किए जा सकते हैं।
  • नॉन-स्टिक अप्पे मेकर को खराब होने से बचाने के लिए किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
    +
    नॉन-स्टिक सतह को खरोंच से बचाने के लिए हमेशा लकड़ी, सिलिकॉन या नायलॉन के चम्मच का उपयोग करें और इस्तेमाल के बाद पैन के ठंडा होने पर ही मुलायम स्पंज से धोएं।