वॉशिंग मशीन का इस्तेमाल कम मेहनत और कम समय में कपड़ों की जबरजस्त सफाई के लिए किया जाता है। हालांकि इनका चुनाव करते वक्त हमारे दिमाग में ये सवाल जरूर उठता है कि आखिर कौन सी वॉशिंग मशीन घर पर इस्तेमाल करने के लिए सबसे अच्छा विकल्प हो सकती है? बाजार में और ऑनलाइन मुख्य रूप से सेमी ऑटोमेटिक और फुली ऑटोमेटिक दो तरह की वॉशिंग मशीन मिलती है। हालांकि इनका चुनाव जरूरत के हिसाब से किया जाना चाहिए। अगर आप किफायती कीमत में लेना चाहते हैं, तो सेमी ऑटोमेटिक वॉशिंग मशीन आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकती हैं। हालांकि इनमें फुली ऑटो मैटिक मशीन के मुकाबले मेहनत थोड़ी ज्यादा करनी पड़ती है। क्योंकि इनमें धुले हुए कपड़ों को निकालकर ड्रायर टब में डालना पड़ता है। वहीं फुली ऑटोमेटिक वॉशिंग मशीन खुद ही कपड़ों को धोकर सुखा देती हैं और आपकी मेहनत भी बच जाती है। फुली ऑटोमेटिक वॉशिंग मशीन में भी दो तरह के विकल्प मिलते हैं, जिनमें Front Load और Top Load वाली वॉशिंग मशीन शामिल होती हैं। चलिए इन होम अप्लायंस की विशेषता के बारे जानते हैं।
सेमी ऑटोमेटिक वॉशिंग मशीन
ये वॉशिंग मशीन आपको 6 से लेकर 14 किलो तक की कपड़े धोने की क्षमता के साथ मिल जाती हैं। इनमें हाई स्पीड वाली ड्रायर मोटर मिलती है, जो कपड़ो को झटपट सुख सकती है। इन वॉशिंग मशीन में आप पानी का इस्तेमाल अपनी जरूरत के मुताबिक कर सकते हैं। इनमें भी आपको बिजल की कम खपत करने वाले 5 स्टार मॉडल मिलते हैं। ये वॉशिंग लगभग हर तरह के कपड़े धोने में मददगार हो सकती हैं। ये काफी किफायती होती हैं और इनकी कीमत करीब 7,000 रुपये से शुरू हो जाती है। इनकी दमदार मोटर से आप एक साथ कई चादरें भी आसानी से धो सकते हैं। ये वॉशिंग मशीन ग्रामीण इलाकों में इस्तेमाल करने के लिए भी सही होती हैं।
फुली ऑटोमेटिक वॉशिंग मशीन
यह मीडियम रेंज में आने वाली वॉशिंग मशीन होती है। इनसे कपड़े की धुलाई काफी ज्यादा आसान हो जाती है। इनमें आपको कपड़े बाहर निकाल कर सुखाने की जरूरत नहीं पड़ती है। इन वॉशिंग मशीन में कपड़े सुखाने के लिए 600 से 800 RPM तक की स्पीड वाला ड्रायर मिलता है। इन वॉशिंग मशीन को बिजली की कम खपत करने के लिए भी जाना जाता है। ये आमतौर पर 6.5KG से लेकर 9KG तक की क्षमता में आती हैं। इन्हें कम जगह घेरने वाला माना जाता है। अलग-अलग तरह के कपड़ों की सफाई के लिए इन वॉशिंग मशीन में कई वॉश मोड मिलते हैं। इनमें इनबिल्ट हीटर के साथ Wi-Fi कनेक्टिविटी का विकल्प भी मिल जाता है। ये वॉशिंग 12,000 से लेकर 26,000 रुपये तक की कीमत में मिल सकती हैं। हालांकि इनकी कीमत इस रेंज से कम या ज्यादा भी हो सकती है।
फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन
फ्रंट लोड वाशिंग मशीन आमतौर पर महंगी होती है। इनकी औसत कीमत 30,000 रुपये से लेकर 40,000 रुपये तक हो सकती है। इन वॉशिंग मशीन को कपड़ों की चमक और फैब्रिक की सुरक्षा देने के लिए जाना जाता है। ये टॉप लोड वॉशिंग मशीन के मुकाबले कपड़ों की ज्यादा बेहतर सफाई दे सकती हैं। इनके कई मॉडल्स को कम बिजली की खपत में बेहतर सफाई देने के साथ बैक्टीरिया को दूर करने में भी सहायक हो सकते हैं। आजकल कुछ Front Load Washing मशीन में आपको इनबिल्ट हीटर भी मिलता है। इनमें आपको हर तरह के कपड़ों के लिए ढेर सारे 10 से 14 तक वॉश प्रोग्राम मिल जाते हैं। इन वॉशिंग मशीन में Wi-Fi कनेक्टिविटी के साथ आने वाले विकल्प को आप अपने ऑफिस या कहीं और से भी नियंत्रित कर सकते हैं।