मॉड्यूलर किचन के लिए किस प्रकार के Gas Stoves हैं सबसे अच्छे? देखें 2 से 4 बर्नर तक के विकल्प

मॉड्यूलर किचन के लिए हॉब-टॉप गैस स्टोव सबसे उपयुक्त हैं। ये ऑटो इग्निशन, स्लीक डिजाइन, आसान सफाई और काउंटरटॉप में आसानी से फिट होने जैसी सुविधाओं के साथ आते हैं। ये 2 से 4 बर्नर तक उपलब्ध हैं, जो आपकी जरूरतों के हिसाब से विकल्प देते हैं।
मॉड्यूलर किचन के लिए किस प्रकार के Gas Stoves हैं सबसे अच्छे?

मॉड्यूलर किचन के लिए गैस स्टोव का चुनाव काफी ध्यानपूर्वक किया जाना चाहिए। ऐसा इसलिए की क्योंकि मॉड्यूलर गैस चूल्हे खाना बनाने के साथ किचन को स्मार्ट लुक देते हैं और स्टाइलिश लुक भी देते हैं। यही कारण है कि आज हम आपके लिए 5 बेहतरीन मॉड्यूलर गैस स्टोव लेकर आए हैं, जो 2 से लेकर 4 बर्नर तक में मिल जाते हैं। गौरतलब है कि आधुनिक मॉड्यूलर किचन के लिए हॉब-टॉप गैस स्टोव सबसे उपयुक्त विकल्प माने जाते हैं। ये स्टोव काउंटरटॉप में भी आसानी से फिट हो जाते हैं, जिससे ये गैस चूल्हे रसोई के काउंटर का ही एक हिस्सा लगते हैं। इनकी पतली डिजाइन देखने में काफी आकर्षक होती है। इनमें आपको ऑटो इग्नीशन की सुविधा भी मिलती हैं, जिससे इन्हें बिना लाइटर के भी जलाया जा सकता है। इन कुकटॉप को साफ करना भी आसान हो जाता है। यहां पर आपको एक डिजिटल टाइमर और फ्लेम फेलियर डिवाइस वाले हॉब भी मिल रहे हैं। चलिए इन Gas Stove के बारे में विस्तार से बताते हैं।

क्या है मॉड्यूलर किचन के लिए सबसे अच्छा गैस स्टोव की खासियत?  

मॉड्यूलर किचन के लिए गैस स्टोव चुनते समय, कुछ खासियतों पर ध्यान देना जरूरी है। इससे आप अपने किचन के लिए बेहतरीन लुक वाला और तेज कुकिंग देने वाला गैस स्टोव चुन सकते हैं।

  • हॉब-टॉप डिजाइन: ये गैस स्टोव काउंटरटॉप में आसानी से फिट हो जाते हैं, जिससे किचन को एक साफ और इंटीग्रेटेड लुक मिलता है।
  • ऑटो इग्निशन: इनमें ऑटो इग्निशन की सुविधा होती है, जिससे लाइटर या माचिस की जरूरत नहीं पड़ती और गैस चूल्हे को जलाना आसान हो जाता है।
  • स्लीक और स्टाइलिश डिजाइन: इनकी पतली डिजाइन मॉड्यूलर किचन की सुंदरता को बढ़ाती है। साथ ही ये काउंटर में भी आसानी से फिट हो जाते हैं।
  • साफ करने में आसान: इनकी सतह चिकनी होती है, जिससे इन्हें साफ करना बेहद सुविधाजनक होता है। ऐसे ग्लासटॉप वाले गैस चूल्हे सबसे बेहतरीन माने जाते हैं।
  • बर्नर विकल्प: ये 2 से लेकर 4 बर्नर तक के विकल्पों में उपलब्ध होते हैं, जिससे आप अपनी जरूरत के अनुसार चुनाव कर सकते हैं।
  • मजबूत ग्लास टॉप: इनमें अक्सर मजबूत टेम्पर्ड ग्लास टॉप होता है जो टिकाऊ और दिखने में आकर्षक होता है।
  • एलपीजी और पीएनजी कंपैटिबिलिटी: कई हॉब-टॉप स्टोव LPG और PNG दोनों के साथ संगत होते हैं। जिससे आप इन्हें दोनों तरह के इंधन के साथ इस्तेमाल कर सकते हैं।  
  • Beyond Appliances Dorado 4 Burner Smart Glass Hobtop Gas Stove

    बियॉन्ड अप्लायंसेज डोराडो 4 बर्नर स्मार्ट ग्लास हॉबटॉप गैस स्टोव आपके मॉड्यूलर किचन के लिए एक शानदार विकल्प है। इसमें ऑटो इग्निशन की सुविधा है, जिससे आपको इसे जलाने के लिए लाइटर की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसका डिजिटल टाइमर खाना पकाने में मदद करता है और समय पूरा होने पर अपने आप बंद हो जाता है। इसकी फ्लेम फेलियर डिवाइस सुरक्षा सुनिश्चित करता है। इसमें मजबूत टफेन्ड ग्लास टॉप लगा है, जो इसे टिकाऊ और आकर्षक बनाता है। यह एलपीजी और पीएनजी दोनों प्रकार के गैस के साथ इस्तेमाल किया जा सकता है, जिससे यह विभिन्न घरों के लिए उपयुक्त है। इसकी स्लीक डिजाइन आपके किचन को आधुनिक और स्टाइलिश लुक देती है, जबकि इसे साफ करना भी बेहद आसान है। यह हॉब टॉप आपके किचन के काउंटर में आसानी से फिट हो जाता है, जिससे यह एक इंटीग्रेटेड लुक देता है।

    01
  • Faber Hob 4 Burner | Auto-Ignition | Spillage Proof

    यह फेबर हॉब 4 बर्नर गैस स्टोव देखने में काफी ज्यादा स्टाइलिश है, जो किचन की खूबसूरती को बेहतर बनाने में सहायक माना जाता है। इसका स्पिल-प्रूफ डिजाइन खाना बनाते समय होने वाली गंदगी को कम करता है, जिससे सफाई आसान हो जाती है। इसके मजबूत पैन सपोर्ट पर बड़े बर्तनों में भी आसानी से कुकिंग की जा सकती है। यह कई एडवांस सुविधआओं के साथ आ रहा है। इसमें मौजूद ऑटो इग्नीनशन फंक्शन से इसे बिना लाइटर और माचिस के जलाया जा सकता है। इस पर आप एक साथ 4 डिश पकाकर खाना बनाने में लगने वाले समय को काफी हद तक कम कर सकते हैं। इसका ब्लैक ग्लास फिनिश आपके किचन को एक आधुनिक और प्रीमियम लुक देता है।  

    02
  • Whirlpool Hob 4 Burner Auto Ignition Gas Stove

    यह व्हर्लपूल हॉब टॉप 5 से 6 लोगों तक के परिवार के लिए उपयुक्त है और खाना पकाने में लगने वाले समय को काफी हद तक कम कर देता है। इसमें 8 मिलीमीटर मोटा मजबूत टेंपर्ड ग्लास टॉप मिल रहा है, जो देखने आकर्षक होने के साथ आसानी से साफ भी हो जाता है। इस गैस हॉब में 2 छोटे और 2 मीडियम साइज के बर्नर दिए जा रहे हैं, जो गैस की खपत को कम करने में सहायक हो सकते हैं। हाइब्रिड डिजाइन वाले ये गैस हॉब स्टोव जरूरत पड़ने पर किचन के काउंटर में भी फिट किया जा सकता है। इसमें आपको बैटरी से चलने वाला ऑटो इलेक्ट्रिक इग्निशन मिलता है, जिसकी मदद से इसे बिना माचिस और लाइटर के सिर्फ नॉब घुमाकर जलाया जा सकता है। इसकी स्लीक डिजाइन और ब्लैक फिनिश आपके किचन की सुंदरता को बढ़ाती है।

    03
  • Elica 75cm 3 Burner Auto Ignition Hob

    यह एलिका का शानदार 3 बर्नर के साथ आने वाला ऑटो इग्निशन हॉब है, जो कुकिंग को आसान बनाने के साथ किचन की खूबसूरती को भी बढ़ा सकता है। इसमें आपको कास्ट आयरन से बने मजबूत पैन सपोर्ट दिया जा रहा है, जिससे इस पर भारी बर्तनों में खाना बनाने पर भी कोई खास दिक्कत नहीं होती है। यह गैस स्टोव ब्रास बर्नर के साथ आता है। यह 8 मिलीमीटर की मोटाई वाले ग्लास टॉप के साथ आ रहा है, ये हीट रजिस्टेंट ग्लास टॉप मजबूत, साफ करने में आसान और देखने में काफी आकर्षक लगता है। इसकी ब्लैक फिनिश आपके किचन को एक प्रीमियम और आधुनिक लुक देती है। यह हॉब-टॉप आपके मॉड्यूलर किचन के काउंटर में आसानी से फिट हो जाता है।

    04
  • Prestige Svachh Efficia 02AI Hob LP Gas Table

    प्रेस्टीज स्वच्छ एफिशिया गैस हॉब LPG कंपैटिबिलिटी के साथ आता है। यह 2 बर्नर वाला गैस स्टोव कपल या 4 लोगों तक के परिवार के लिए उपयुक्त है। इसमें एडवांस्ड ऑटो इग्निशन की सुविधा मिल जाती है जिससे इसे लाइटर या माचिस के बिना आसानी से जलाया जा सकता है। इसका 8 मिमी मोटा सुपीरियर टफन्ड ग्लास टॉप न केवल मजबूत है, बल्कि इसे साफ करना भी बेहद आसान है, जो किचन को एक साफ और आकर्षक लुक देता है। इसमें लगे कास्ट आयरन पैन सपोर्ट भारी बर्तनों को भी आसानी से संभाल सकते हैं, जिससे आप बिना किसी चिंता के खाना बना सकते हैं। इसमें 2 ब्रास बर्नर दिए गए हैं, जो लंबे समय तक टिक सकते हैं। इस आप नॉर्मल गैस चूल्हे की तरह इस्तेमाल करने के आलाव किचन के काउंटर में भी फिट करवा सकते हैं, जिससे यह देखने में और भी स्टाइलिश लगने लगता है। 

    05

मॉड्यूलर किचन गैस स्टोव की कीमत क्या है?

अगर बात की जाए अमेजन इंडिया की वेबसाइट की तो इस पर आपको काफी कम प्राइस रेंज से किचन के काउंटर में फिट होने वाले ग्लास टॉप मिलने लग जाते हैं। यहां पर आपको 7000 रुपये तक की कीमत से शानदार स्लिम डिजाइन वाले मॉड्यूलर गैस हॉब मिलने लग जाते हैं, जिन्हें मॉडर्न किचन के लिए उपयुक्त माना जाता है। वहीं इनकी कीमत बढ़कर 25,499 रुपये तक जाती है। इन गैस हॉब की एवरेज कीमत 9 से लेकर 20 हजार रुपये तक की है। इन्हें आप अपनी जरूरत के मुताबिक सही प्राइस रेंज के हिसाब से चुन सकते हैं। हालांकि इन मॉड्यूलर गैस स्टोव्स की कीमत में अमेजन पर चल रहे ऑफर्स या फिर ब्रांड के द्वारा बदलाव किया जा सकता है, जिससे इनकी कीमत बताई गई प्राइस रेंज के कुछ कम या ज्यादा भी हो सकती है। 

इन्हें भी पढ़ें 

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • मॉड्यूलर किचन के लिए कौन सा गैस स्टोव सबसे अच्छा है?
    +
    मॉड्यूलर किचन के लिए सबसे अच्छे गैस स्टोव का चुनाव आपकी जरूरतों पर होता है। हालांकि मार्केट में कई साले गैस हॉब मिल जाते हैं,जिनमें ऑटो इंग्नीशन और काउंटर टॉप में फिट होने के लिए पतली डिजाइन मिलती है। ऐसे गैस चूल्हों को आमतौर पर मॉड्यूलर किचन के लिए उपयुक्त माना जाता है।
  • मॉड्यूलर गैस स्टोव की शुरुआती कीमत क्या है?
    +
    मॉड्यूलर गैस स्टोव की शुरुआती कीमत अमेजन इंडिया की वेबसाइट पर 8000 रुपये तक की कीमत से शुरु हो जाती है।
  • क्या ग्लास टॉप गैस स्टोव मॉड्यूलर किचन के लिए अच्छे हैं?
    +
    जी हां, ग्लास टॉप गैस स्टोव मॉड्यूलर किचन के लिए अच्छे हैं। ये वे स्टाइलिश हैं और साफ करने में आसान हैं। लेकिन इन्हें इस्तेमाल करते वक्त कुछ सावधानियां बरतनी होती हैं। जैसे इनके ग्लास पर जल्दी गर्म बर्तन नहीं रखने चाहिए साथ ही इन पर खाना खाना बनाने के बात तुरंत बाद भी इन्हें साफ नहीं करना चाहिए।
  • क्या ऑटो इग्नीशन वाले गैस स्टोव सही होते हैं?
    +
    जी हां, ऑटो इग्नीशन वाले गैस स्टोव को जलाने के लिए माचिस और लाइटर की जरूरत नहीं होती है। इन्हें आप आसानी से नॉब घुमाकर ऑन कर सकते हैं। हालांकि इन गैस स्टोव को समय-समय पर सर्विस कराते रहना चाहिए।