अपने घर के लिए सही गैस स्टोव चुनना एक महत्वपूर्ण फैसला है, जो आपकी खाना पकाने की जरूरतों और रसोई के आकार पर निर्भर करता है। बाजार में 2, 3 और 4 बर्नर वाले स्टोव उपलब्ध हैं और सबके अपने फायदे हैं। ऐसे में आपके किचन के लिए कौन-सा गैस स्टोव सही हो सकता है? इस बात का चुनाव आपकी जरूरत और परिवार के साइज पर निर्भर करता है। आमतौर पर 3 से 4 लोगों का खाना बनाने के लिए 2 बर्नर वाले गैस स्टोव बेहतर होते हैं। यह कम जगह में आसानी से फिट हो जाते हैं और किफायती भी होते हैं। वहीं, 3 बर्नर वाले गैस स्टोव 5 से 6 लोगों तक का खाना बनाने के लिए पर्याप्त होते हैं, इन्हें मध्यम आकार वाले परिवार के लिए सही माना जाता है। बड़े परिवार के लिए या जो अक्सर मेहमानों के लिए खाना बनाते हैं, उनके लिए 4 बर्नर वाला स्टोव सही विकल्प है। ये समय की बचत करने में मददगार माना जाता है और इस पर आप एक साथ 4 तरह की डिश पका सकते हैं। ऐसे में अपने परिवार के साइज और जरूरत के हिसाब से सही गैस चूल्हे का चुनाव कर सकते हैं।
गैस स्टोव के प्रकार: आपके लिए कौन सा सही है?
अपने लिए सही गैस स्टोव चुनते समय आपको कई बातों पर ध्यान देना चाहिए, जिससे आप सही और किफायती प्रोडक्ट का चुनाव कर सकें। गैस स्टोव में आप मटेरियल, इग्नीशन और बर्नर के हिसाब से चुनाव कर सकते हैं। इसके अलावा, इनकी कीमत का ध्यान रखकर भी काफी बचत की जा सकती है। गैस स्टोव लेते समय उसके मटेरियल का ध्यान रखना भी बहुत जरूरी है। ये गैस चूल्हे मुख्य रूप से स्टेनलेस स्टील या टफेंड ग्लास बॉडी के साथ आते हैं। ग्लास टॉप वाले गैस स्टोव देखने में स्टाइलिश होते हैं और आसानी से साफ भी हो जाते हैं, ये किचन की शोभा को बढ़ा सकते हैं। वहीं, स्टील के गैस स्टोव हल्के और मजबूत होते हैं, ये टफेंड ग्लास गैस स्टोव के मुकाबले किफायती भी हो सकते हैं। इसके अलावा, गैस चूल्हा लेते समय ISI प्रमाणिकता भी देखनी चाहिए। आमतौर पर ISI प्रमाणित चूल्हे ज्यादा विश्वसनीय माने जाते हैं। इसके अलावा, आप अपनी जरूरत के हिसाब से ऑटो या मैन्युअल इग्नीशन वाले गैस स्टोव भी चुन सकते हैं।