डबल डोर रेफ्रिजरेटर के कई फायदे होते हैं। इनमें अधिक स्टोरेज क्षमता होती है, जिससे ये बड़े परिवारों या अधिक सामान रखने वालों के लिए ये आदर्श होते हैं। इनकी फ्रॉस्ट-फ्री तकनीक बर्फ जमने की समस्या को खत्म करती है, जिससे बार-बार डीफ्रॉस्टिंग की जरूरत नहीं पड़ती। अलग-अलग कंपार्टमेंट के कारण इनमें खाने को व्यवस्थित करना आसान हो जाता है। इनमें तेजी से बर्फ जमाने वाला पावरफुल फ्रीजर सेक्शन भी होता है। ये रेफ्रिजरेटर आधुनिक किचन के लिए सुविधाजनक और कुशल विकल्प होते हैं। इन्हें 3 से 4 लोगों वाले परिवार के लिए बेहतर माना जाता है। हालांकि आजकल मार्केट में मंहगे डबल डोर रेफ्रिजरेटर की तो भरमार है, ऐसे में बजट थोड़ा टाइट हो तो दिमाग में ये बात आती है कि आखिर टॉप ब्रांड के सबसे सस्ते डबल डोर फ्रिज कौन-से हैं? जिनकी कीमत कम औऱ कूलिंग भी दमदार हो। आज हम आपके लिए होम सॉल्यूशन और इलेक्ट्रॉनिक्स पर हायर, गोदरेज और व्हर्लपूल जैसे अन्य ब्रांड्स के फ्रिज लेकर आए हैं। ये Double Door वाले Fridge बाकी मॉडल्स के मुकाबले कीमत में काफी कम हैं और बेहतरीन प्रदर्शन देने के लिए जाने जाते हैं। इन रेफ्रिजरेटर में आपको लंबा कूलिंग बैकअप जैसी सुविधाएं भी मिल जाती हैं।
जानें कौन हैं टॉप ब्रांड के सस्ते डबल डोर फ्रिज और उनकी खासियत?
यहां पर हम आपको आज मात्र 18,400 रुपये से लेकर 23,000 तक के अंदर आने वाले 5 रेफ्रिजरेटर की जानकारी दे रहे हैं। ये फ्रिज अपनी खासियत के साथ आते हैं। आप इन रेफ्रिजरेटर को अपनी जरूरत और बजट के हिसाब से चुन सकते हैं।
- कैंडी रेफ्रिजरेटर- कैंडी रेफ्रिजरेटर 3 से 4 लोगों वाले परिवार के लिए सही है। ये बजट रेंज में आने वाला फ्रिज 3 से 4 लोगों वाले परिवार के लिए सही है। इसमें सब्जियां रखने के लिए बड़ा वेजीटेबल बॉक्स दिया गया है। यह घर के इन्वर्टर पर भी चलाया जा सकता है और इसे आप बिना स्टेबलाइजर के भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
- हायर रेफ्रिजरेटर- यह फ्रिज जबरदस्त कूलिंग देने के साथ बिजली की बचत करने में भी सक्षम है। इसमें ट्विन एनर्जी सेविंग मोड दिया गया है, जो बिजली की खपत को कम करने मे सहायक माना जाता है। इसमें टर्बो आइसिंग फंक्शन भी मौजूद है, जो मात्र 1 घंटे के अंदर बर्फ जमा सकता है। ये फ्रिज बड़े वेजीटेबल बॉक्स और बॉटल रैक के साथ आ रहा है।
- गोदरेज रेफ्रिजरेटर- यह एक एडवांस रेफ्रिजरेटर है, जो बिजली बचाने के लिए इन्वर्टर तकनीक का इस्तेमाल करता है। जरूरत के साथ कूलिंग को बेहतर बनाने के लिए और बिजली बचाने के लिए इसमें कुल 6 कूलिंग मोड दिए गए हैं। ये फ्रिज नैनो शील्ड तकनीक की मदद से बैक्टीरिया से सुरक्षा दे सकता है।
- व्हर्लपूल रेफ्रिजरेटर- यह रेफ्रिजरेटर मध्य्मम परिवार के लिए सही विकल्प है। इसमें आपको -24 डिग्री सेल्सियस तक का सबसे ठंडा फ्रीजर मिलता है, जो झटपट बर्फ जमा सकता है। यह पानी की बोतल को भी 40 प्रतिशत ज्यादा तेजी से ठंडा करता है, जिसका मतलब है कि ठंडा पानी पीने के लिए ज्यादा इंतेजार नहीं करना होगा।
- आईएफबी रेफ्रिजरेटर- यह फ्रिज 7-इन-1 मल्टी कू्लिंग मोड और 360 डिग्री कूलिंग प्रदान करता है, जिससे पूरे फ्रिज मे बराबर ठंडक मिलती है। ये मॉडल न केवल किफायती है, बल्कि ऊर्जा दक्षता भी सुनिश्चित करते हैं, जिससे बिजली की खपत कम होती है। यह लाइट कट जाने के वाबजूद भी 10 घंटे तक का कूलिंग बैकअप दे सकता है।
डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई कीमतें वर्तमान ऑफर पर आधारित हैं, जो ऑफर समाप्त होने या बाजार की अन्य स्थितियों के कारण बदल भी सकती हैं। लिहाजा हम कीमत या उपलब्धता में किसी भी विसंगति के लिए उत्तरदायी नहीं हैं। आप ऑर्डर करने से पहले कीमत की पुष्टि करें।