वैसे तो बाजार में कई ब्रांड की फुली ऑटोमेटिक वॉशिंग मशीन मिल जाती हैं, लेकिन इनमें सबसे अच्छी वॉशिंग मशीन कौन-सी है? इस बात का चुनाव आपकी जरूरत पर निर्भर करता है। फुली ऑटोमेटिक वॉशिंग मशीन लेते समय बजट सबसे अहम भूमिका निभाता है। अगर आपका बजट कम है, तो आप Top Load ऑटोमेटिक वॉशिंग मशीन ले सकते हैं। वहीं अगर बटज बेहतर है, तो हीटर और Wi-Fi के साथ आने वाली वशिंग मशीन भी मिल जाती हैं। अगर आपको कपड़ों की आसान और बेहतर सफाई चाहिए तो फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन का चुनाव बेहतर माना जाता है। भारतीय बाजार में Fully Automatic Washing Machines के कई बेहतरीन ब्रांड उपलब्ध हैं, जिनमें LG, सैमसंग, IFB, बॉश और हायर जैसे नाम सामने आते हैं। चलिए जानते हैं कि हाउस ऑफ अप्लायंसेज के तरह आने वाली कौन-सी फुली ऑटोमेटिक वाॉशिंग मशीन आपकी जरूरत के अनुसार बेहतर हो सकती है।
फुली ऑटोमेटिक वॉशिंग मशीन लेते वक्त कौन-सी बातों का रखना चाहिए ख्याल?
- परिवार का आकार- छोटे परिवार (2-3 लोग) के लिए 6 किलोग्राम तक की क्षमता वाली वॉशिंग मशीन उपयुक्त मानी जाती है। वहीं मध्यम आकार वाले परिवार, जिसमें 3 से 4 लोग हो सकते हैं, इनके लिए 6 से 7 किलोग्राम तक की क्षमता वाली वॉशिंग मशीन सही रहेगी। अगर आपका परिवार बड़ा है और उसमें 5 या उससे ज्यादा सदस्य हैं, तो 8 किलोग्राम या उससे अधिक क्षमता वाली वॉशिंग मशीन बेहतर विकल्प है।
- बिजली की खपत- बिजली के बिल पर पैसे बर्बाद करना किसी को पसंद नहीं होता है। इस लिए वॉशिंग मशीन का चुनाव करते वक्त आप उसकी बिजली की खपत के बारे में जान सकते हैं। 5 स्टार एनर्जी रेटिंग वाली फुली ऑटोमेटिक वॉशिंग मशीन में की मदद से बिजली कम खर्च होती है और पैसे बच सकते हैं। वहीं इनवर्टर मोटर वाली वॉशिंग भी कम लोड पर पावर की खपत को कम कर देती हैं।
- वॉश मोड- अलग-अलग तरह के कपड़ों की चमकदार और सफाई चाहिए तो आप ज्यादा वॉश मोड वाली वॉशिंग मशीन का चुनाव कर सकते हैं। हालांकि बजट कम होने पर सीमित वॉश लोड वाली मशीन का चुनाव किया जा सकता है। इन वॉशिंग मशीन में भी हर तरह के कपड़े साफ हो जाते हैं पर इनके फीचर्स थोड़े कम होते हैं।
- स्मार्ट कनेक्टिविटी- आपको अगर टेक्नोलॉजी के साथ खुद को अपडेट करना पसंद है, तो Wi-Fi कनेक्टिविटी वाली वॉशिंग मशीन भी आपके लिए बेहतर विकल्प हो सकती है। इन वॉशिंग मशीन को आप दूर बैठकर भी मोबाइल के जरिए ऑपरेट कर सकती हैं।
- बटज- अगर आपका बजट ₹13,000 से ₹20,000 तक है, तो टॉप लोड वॉशिंग मशीन आपके लिए अच्छा विकल्प साबित हो सकती हैं। वहीं 20,000 से 25,000 रुपये तक की कीमत में 10 किलो तक की फुली ऑटोमेटिक और स्मार्ट वॉशिंग मशीन मिल जाती हैं। साथ ही अगर आपका बटज 25,000 रुपये ऊपर का है, तो आप फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन का चुनाव कर सकते हैं।
डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई कीमतें वर्तमान ऑफर पर आधारित हैं, जो ऑफर समाप्त होने या बाजार की अन्य स्थितियों के कारण बदल भी सकती हैं। लिहाजा हम कीमत या उपलब्धता में किसी भी विसंगति के लिए उत्तरदायी नहीं हैं। आप ऑर्डर करने से पहले कीमत की पुष्टि करें।