अपने घर के लिए क्या बढ़िया धुलाई देने वाली वॉशिंग मशीन लेने जा रहे हैं? अगर हां… तो सही जगह आए हैं, क्योंकि वॉशिंग मशीन लेते वक्त लोग मात्र अपने घर के लिए उपयुक्त क्षमता और ऊर्जा कुशल वॉशिंग मशीन का चुनाव करते हैं। लेकिन एक और जरूरी पहलू है, जिसको लोग भूल जाते हैं, वो है वॉशिंग मशीन की मोटर स्पीड। जी हां, वॉशिंग मशीन लेते वक्त मोटर स्पीड पर भी ध्यान देना चाहिए। मोटर स्पीड ज्यादा होने से वॉशिंग मशीन की स्पिन सुविधा बेहतर हो जाती है, यानि इनमें कपड़े कम समय में धुल कर ताजा होकर निकल आते हैं। 1200 RPM और 1400 RPM, ये ज्यादा मोटर स्पीड होती हैं, जिनके बढ़िया ब्रांड्स के विकल्प आपको फ्रंट लोड Washing Machine में मिलते हैं, तो हाउस ऑफ अप्लायंसेस की श्रेणी में शामिल इन वॉशिंग मशीन को अपने बजट, जरूरत और क्षमता के आधार पर के अनुसार चुना जा सकता है।
1200 RPM या 1400 RPM, कौन-सी मोटर स्पीड वाली वॉशिंग मशीन बेहतर है और क्यों?
1200 RPM हो या फिर 1400 RPM, दोनों ही मोटर स्पीड वाली वॉशिंग मशीन बढ़िया कपड़ों की धुलाई करने के लिए सक्षम है, लेकिन जब दोनों में से कौन-सी बेहतर है, इस बात का चयन करना हो, तो बता दें, 1400 RPM मोटर स्पीड वाली वॉशिंग मशीन, 1200 RPM के मुकाबले थोड़ा कम समय में कपड़ों को धो और सुखा सकती है। अगर परिवार में ज्यादा सदस्य हैं, तो 1400 RPM लेना बेहतर विकल्प हो सकता है, क्योंकि इसमें एकबार में ज्यादा कपड़े भी आ जाएंगे और वो कम समय में सूख भी जाएंगे। अगर आपका परिवार 3-4 सदस्यों का है, तो 1200 RPM वॉशिंग मशीन बेहतर हो सकती है। ऊर्जा कुशलता और बजट की बात करते हुए समझें, तो 1400 RPM के मुकाबले 1200 RPM वाली वॉशिंग मशीन थोड़ी महंगी हो सकती हैं। इसके अलावा 1400 RPM बिजली की खपत करने के मामले में भी आगे हो सकती है। अगर निष्कर्ष की बात करें, तो कम समय में कपड़े धुल जाए, अपनी इस सुविधा को पूरा करना है, तो 1400 RPM मोटर स्पीड वाली वॉशिंग मशीन बढ़िया रहेगी। लेकिन कम स्पीड में जरूरत पूरी हो रही है और बजट के साथ बिजली खपत का भी ध्यान रखना है, तो 1200 RPM वाली वॉशिंग मशीन भी छोटे से लेकर बड़े परिवार के लिए उपयोगी साबित हो सकती है।
Top Ten Products
Haier 8 kg 5 Star Fully Automatic Front Load Washing Machine
यह हायर ब्रांड की 8Kg क्षमता वाली फुली ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन है, जो कि अपनी 5 स्टार रेटिंग की वजह से कम बिजली खपत करने के लिए सक्षम हो सकती है, जो कि हर साइकिल में मात्र 0.0411* KWh/kg बिजली खर्च कर सकती है। बड़े परिवार के लिए उपयुक्त यह हायर वॉशिंग मशीन इसलिए भी है, क्योंकि इसका ड्रम भी बड़ा है, जो कि 525 mm का है। इसमें खास इन्वर्टर तकनीक और BLDC मोटर दी गई है। इस फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन में Puriस्टीम खासियत मिल रही है, जिसकी मदद से कपड़ों पर स्टीम का इस्तेमाल होता है, जिससे उन पर से 99.9% बैक्टीरिया खत्म हो जाते हैं। इसके अलावा कपड़ों से पसीने की बदबू भी पूरी तरह से खत्म हो जाए, उसके लिए रिफ्रेश सुविधा मिलती है। AI खूबी वाली यह हायर वॉशिंग मशीन स्वचालित रूप से कपड़ों के भार को माप लेती है और उसी आधार पर पानी ड्रम में खुद से भर जाता है और समय भी निर्धारित हो जाता है।
स्पेसिफिकेशन
- ब्रांड: हायर
- एक्सेसर सुविधा: फ्रंट लोड
- अधिकतम मोटर स्पीड: 1200 RPM
- वोल्टेज: 220 वोल्ट
- प्रोडक्ट डायमेंशन: 58D x 55W x 85H सेंटीमीटर
खासियत
- ड्रम बड़ा होने से 25% बेहतर धुलाई सुविधा दे सकती है
- हीटर सुविधा की वजह से पानी का तापमान बढ़ जाता है
- कपड़ों पर से सभी नष्ट हो जाए उसके लिए एंटी-बैक्टीरियल खासियत मिलती है
- खास लेजर सुविधा वाला ड्रम
कमी
- कुछ यूजर्स को मशीन की बिल्ड क्वालिटी के साथ दिक्कत लगी, जैसे कि किसी के पास ऐसी वॉशिंग मशीन आई जिस पर स्क्रैच लगे हुए थे।
01
Samsung 12 kg, 5star Fully-Automatic Front Load Washing Machine
यह सैमसंग 12Kg वॉशिंग मशीन वाईफाई खासियत के साथ मिल रही है, यानि मशीन के पास आए बिना स्मार्टफोन की मदद से वॉशिंग मशीन को चलाया जा सकता है, ऐसा नहीं कि मात्र मशीन को ऑन/ऑफ किया जा सकें, आप और भी सेटिंग्स सुविधा का उपयोग फोन से ही कर सकते हैं। यह सैमसंग वॉशिंग मशीन इकोबबल सुविधा देती है, जिसका अर्थ है, कि डिटर्जेंट अच्छे से पानी भी घुल जाता है, जिससे कपड़े साबुत के पानी में सोक हो जाते हैं। इस फुली ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन में खास डिजिटल इन्वर्टर और AI एनर्जी मोड सुविधा दी है, जिसकी वजह से यह 70% तक बिजली की बचत करने में सक्षम हो सकती है। वैसे तो इस फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन में कुल 14 वॉश प्रोग्राम मिलते हैं, जिनकी मदद से कपड़ों की बेहतर सुरक्षा की जा सकती है, साथ ही इनमें सुपर स्पीड वॉश और क्विक वॉश 15’ जैसे मोड्स भी मिलते हैं, जिनके प्रयोग से कपड़े 39 मिनट और 15 मिनट में भी धुल सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन
- ब्रांड: सैमसंग
- एक्सेसर सुविधा: फ्रंट लोड
- अधिकतम मोटर स्पीड: 1400 RPM
- वोल्टेज: 230 वोल्ट
- प्रोडक्ट डायमेंशन: 60D x 60W x 85H सेंटीमीटर
खासियत
- ड्रम खुद से पूरी तरह से साफ हो जाए, उसके लिए ड्रम क्लीन+ सुविधा मिलती है, जो गर्म्स के साथ-साथ बदबू भी खत्म कर सकती है
- बड़े परिवारों के लिए उपयोगी
- इकोबबल खासियत में AI तकनीक का प्रयोग होता है, जिससे वजह से यह वॉशिंग मशीन 45% बेहतर कपड़ों के फैब्रिक को सुरक्षित रख सकती है
- मशीन की बॉडी रस्टप्रूफ है, यानि ज़ंग लगने का डर नहीं
कमी
- कुछ यूजर्स स्पिन फंक्शन से नाखुश हैं।
02
LG 8 Kg, 5 Star Fully-Automatic Front Load Washing Machine
हाइजीन स्टीम खूबी के साथ आ रही एलजी ब्रांड की यह फ्रंट लोड प्रकार की ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन है, जो कि ना केवल कपड़ों को साफ करती है, बल्कि स्टीम वॉश जैसे फीचर्स से कपड़ों से बैक्टीरिया को भी नष्ट करती है, जिससे आपको तरो-ताजा कपड़े मिल सकते हैं। इसमें पानी भरने के लिए वाटर इनलेट मिलता है, जो कि 50 kPa और 800 kPa प्रेशर के साथ भरता है। वैसे यह 1200 RPM स्पीड वाली LG वॉशिंग Machine है, जिसका वॉशर 400, 600, 800, 1000 और 1200 गति पर घूम सकते हैं, कपड़ों की मात्रा और वो कितने गंदे हैं, उस हिसाब से स्पीड को सेट किया जा सकता है। कपड़े अगर बहुत ज्यादा गंदे हो रहे हैं, तो इस फ्रंट लोड वॉशिंह मशीन में डायरेक्ट ड्राइव की खासियत मिलती है, जिसकी मदद से मशीन का ड्रम 6 अलग-अलग तरह से घूम सकता है। वाईफाई सुविधा वाली यह स्मार्ट वॉशिंग मशीन अपने लोडसेंसर फीचर की मदद से कपड़ों के भार को माप लेती है, साथ ही ड्रम में भरने वाले पानी की मात्रा को भी निर्धारित करती है। इसमें पानी के तापमान को आप ठंडा से लेकर गर्म कर सकते हैं, जिसके लिए 20 से लेकर 95 डिग्री सेल्सीयस तक के विकल्प मिल जाते हैं।
स्पेसिफिकेशन
- ब्रांड: एलजी
- एक्सेसर सुविधा: फ्रंट लोड
- अधिकतम मोटर स्पीड: 1200 RPM
- वोल्टेज: 230 वोल्ट
- प्रोडक्ट डायमेंशन: 55D x 60W x 85H सेंटीमीटर
खासियत
- वाईफाई सुविधा की वजह से LG ThinQ ऐप से नियंत्रित किया जा सकता है
- चाइल्ड लॉक सुविधा
- डोर लॉक अगर नहीं हुआ है, तो उसकी सूचना मिल जाती है
- मशीन में कोई दिक्कत आ जाए, तो उसके लिए अलार्म मिलता है
- बिजली जाने के बाद भी ऑटो रीस्टार फीचर की वजह से उसी सेटिंग्स से वापस शुरू हो जाती है, जहां रुकी थी
कमी
- कुछ यूजर्स को मशीन की बिल्ड क्वालिटी पसंद नहीं आई है।
03
Bosch 8 kg 5 Star Fully-Automatic Front Loading Washing Machine
बॉश ब्रांड की यह फुली ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन बड़े परिवारों के लिए 8Kg क्षमता में डिजाइन की गई है। बॉश की Front Load वॉशिंग मशीन में खास इको साइलेंस ड्राइव मोटर दी है, जिसकी वजह से यह वॉशिंग मशीन कम आवाज, वाइब्रेशन और बिजली की खपत करें, कपड़ों की धुलाई कर सकती है। सिर्फ कपड़ों से दाग-धब्बे ही नहीं हटते हैं, बल्कि हाइजीन वॉश खूबी की वजह से कपड़ों से कीटाणु भी खत्म होते हैं। इसमें इन बिल्ड हीटर मिलता है, जो पानी के तापमान को बढ़ाने में मददगार होता है, क्योंकि गर्म पानी से दाग अच्छे से हट जाते हैं और गर्म पानी में बैक्टीरिया भी पनप नहीं पाते हैं। इस Bosch वॉशिंग मशीन में कुल 15 वॉश प्रोग्राम मिल रहे हैं, जिसमें आपको फैब्रिक के हिसाब से और जल्दी से कपड़े धोने के लिए क्विक 15/30, कॉटन, सिल्क, जींस जैसे विकल्प मिलते हैं।
स्पेसिफिकेशन
- ब्रांड: बॉश
- एक्सेसर सुविधा: फ्रंट लोड
- अधिकतम मोटर स्पीड: 1400 RPM
- वोल्टेज: 240 वोल्ट
- प्रोडक्ट डायमेंशन: 58D x 59.8W x 84.8H सेंटीमीटर
खासियत
- कपड़ों को ठंडे पानी में धोने की सुविधा भी मिलती है
- इस वॉशिंग मशीन की बॉडी स्टेनलेस स्टील से तैयार हुई है, जिस पर ज़ंग लगने की दिक्कत नहीं होती है
- बड़ा ड्रम होने की वजह से कपड़े आपस में उलझते नहीं हैं
- फैब्रिक केयर सुविधा
कमी
- कुछ यूजर्स को इंस्टॉलेशन प्रक्रिया में दिक्कत हुई।
04
IFB 8 Kg 5 Star Fully Automatic Front Load Washing Machine
वाईफाई और AI की खूबी वाली आईएफबी ब्रांड की यह 8Kg वॉशिंग मशीन है, जो कि AI का प्रयोग करके कपड़ों के फैब्रिक और उनके वजन का पता लगा लेती है, जिससे कपड़ों की धुलाई का समय, वॉश प्रोग्राम और पानी की मात्रा मशीन अपने आप निर्धारित कर सकती है। इसके अलावा वाईफाई सुविधा की वजह से इस आइएफबी वॉशिंग मशीन को स्मार्टफोन से नियंत्रित किया जा सकता है। कपड़ों से जिद्दी दाग हटाने के लिए कपड़े आपस में रगड़ने चाहिए, जिसके लिए इसका ड्रम कपड़ों के फैब्रिक और मात्रा के हिसाब से 9 अलग-अलग तरीकों से घूम सकता है। इस IFB वॉशिंग मशीन में खास इको इन्वर्टर मोटर दी गई है, जो कि कम बिजली की खपत को सुनिश्चित करती है। इसके अलावा कपड़ों से गर्म्स खत्म करने के लिए स्टीम वॉश खूबी दी गई है। बच्चे वॉशिंग मशीन में छेड़-खानी ना कर पाएं, उसके लिए चाइल्ड लॉक सुविधा मिलती है, जिसकी मदद से मशीन के फंक्शन बटन दबाने से काम नहीं करते हैं।
स्पेसिफिकेशन
- ब्रांड: आईएफबी
- एक्सेसर सुविधा: फ्रंट लोड
- अधिकतम मोटर स्पीड: 1200 RPM
- वोल्टेज: 220 वोल्ट
- प्रोडक्ट डायमेंशन: 62.1D x 59.8W x 87.5H सेंटीमीटर
खासियत
- हार्ड वाटर के लिए वॉशिंग मशीन को उपयुक्त बनाने के लिए खास एक्वा इंजन दिया गया है
- सेल्फ डायग्नोस खूबी की वजह से मशीन में आई कोई भी दिक्कत वॉशिंग मशीन अपने आप पता लगा लेती है
- अलग तरह की Moon डिजाइन का ड्रम मिल रहा है, जो कि हर तरह के फैब्रिक को सुरक्षित रखने का काम करता है
- बच्चों के कपड़े धोने के लिए बेबी वियर वॉश प्रोग्राम मिलता है
कमी
- कुछ यूजर्स का कहना है, कि यह वॉशिंग मशीन काफी वाइब्रेट होती है।
05
Samsung 9 kg, 5 Star Fully-Automatic Front Load Washing Machine
सैमसंग ब्रांड का यह फुली ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन का मॉडल आपको 9 किलोग्राम क्षमता में मिल जाएगा। इसमें 5-6 नहीं बल्कि पूरे 23 वॉश प्रोग्राम मिलते हैं। कपड़ों से गंदगी के साथ 99.9% कीटाणु को नष्ट करना हो तो उसके लिए हाइजीन वॉश सुविधा मिलती है। इसमें खास डायमंड शेप वाला ड्रम मिलता है। Samsung की इस Washing Machine में AI कंट्रोल पैनल मिल रहा है, जिसकी मदद से आप वॉश साइकिल को सुविधा अनुसार सेट किया जा सकता है। इसके इन बिल्ड हीटर से पानी गर्म हो जाता है, लेकिन इसमें ठंडे पानी की सुविधा भी मिल जाती है। अगर वॉशिंग मशीन में धुलने के बाद कपड़े अच्छे से सूखे नहीं हों, तो एक्सट्रा रिंस सुविधा का उपयोग करके कपड़ों को सुखाया जा सकता है। इस फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन में तेजी से कपड़े धोने के लिए दो विकल्प मिलते हैं, पहला सुपर स्पीड, जो 39 मिनट में वॉश साइकिल को खत्म करता है और दूसरा है, क्विक वॉश 15’ जो कि कि 15 मिनट में कपड़ों को धोने में मदद करता है।
स्पेसिफिकेशन
- ब्रांड: सैमसंग
- एक्सेसर सुविधा: फ्रंट लोड
- अधिकतम मोटर स्पीड: 1400 RPM
- वोल्टेज: 230 वोल्ट
- प्रोडक्ट डायमेंशन: 55D x 60W x 85H सेंटीमीटर
खासियत
- डिजिटल इन्वर्टर होने की वजह से 70% कम बिजली खपत कर सकती है
- वाईफाई सुविधा
- डिले स्टार्ट की मदद से कुछ समय बाद कपड़ों की धुलाई अपने सुविधा अनुसार शुरू करा सकते हैं
- सेल्फ डायग्नोस सुविधा से एरर मशीन खुद पता लगा लेती है।
कमी
06
Bosch 9kg 5 Star Fully Automatic Front Load Washing Machine
सालाना 2300 kWh बिजली खपत करने वाली बॉश ब्रांड की यह 5 स्टार रेटिंग वाली फुली ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन है, जिसमें वॉश प्रोग्राम से लेकर कई खासियत मिल जाती हैं। 9Kg क्षमता में होने की वजह से यह बड़े परिवार के लिए बढ़िया विकल्प हो सकती है, क्योंकि यह AI का प्रयोग करके कपड़ों की मात्रा को माप लेती है और उसकी आधार पर ड्रम में पानी भरता है और इस सुविधा की मदद से पानी ज्यादा बरबाद नहीं होता है। अक्सर कपड़ों पर तेल-मसालों के कुछ ऐसे दाग लग जाते हैं, जो एक वॉश में हटने नहीं हैं, तो ऐसी दिक्कत ना आए उसके लिए इसमें प्री सोक ट्रीटमेंट सुविधा मिलती है, जिसकी मदद से वॉश साइकिल शुरू होने से पहले कपड़ें डिटर्जेंट के पानी में सोक होकर रहते हैं। इस बॉश वॉशिंग मशीन के ड्रम में खास सॉफ्टकेयर पैड्ल्स लगे मिलते हैं, जो कि कपड़ों को ड्रम में घुमाने और इधर-उधर मूव करने में मददगार साबित होते हैं और यह सॉफ्ट होते हैं, वो कपड़ों के फैब्रिक भी खराब नहीं होता है।
स्पेसिफिकेशन
- ब्रांड: बॉश
- एक्सेसर सुविधा: फ्रंट लोड
- अधिकतम मोटर स्पीड: 1200 RPM
- वोल्टेज: 240 वोल्ट
- प्रोडक्ट डायमेंशन: 58D x 59.8W x 84.8H सेंटीमीटर
खासियत
- एंटी Wrinkle सुविधा की वजह से कपड़ों आपस में उलझते नहीं हैं और सुरक्षित रहते हैं
- कपड़ों से बैक्टीरिया हटाने के लिए स्टीम वॉश सुविधा
- ब्रांड द्वारा बताया गया है, कि यह बिना आवाज करें काम कर सकती है
- कपड़ों से मिट्टी, ऑयल, चाय और पसीने के दाग हटाने के लिए खास 4 एंटी स्टैन विकल्प मिलते हैं
कमी
- कुछ यूजर्स को इंस्टॉलेशन प्रक्रिया के दौरान काफी दिक्कत हुई, साथ ही कुछ को वॉशिंग मशीन के साथ मिलने वाली एक्सेसरीज कम मिली।
07
Whirlpool 8 Kg 5 Star Inverter Front Load Fully Automatic Washing Machine
कम समय में कपड़ों की धुलाई हो जाए, उसके लिए इस व्हर्लपूल वॉशिंग मशीन का प्रयोग किया जा सकता है। व्हर्लपूल की यह 8 किलोग्राम क्षमता की वॉशिंग मशीन होने की वजह से 5-6 सदस्यों वाले परिवार के लिए भी उपयुक्त हो सकती है। इसमें पल्सेटर प्रकार का ड्रम और LED डिस्प्ले भी मिल रही है, साथी ही 15 वॉश प्रोग्राम में से किसी एक को चुनने के लिए नॉब का इस्तेमाल करना होता है। कपड़ों के फैब्रिक को 18% बेहतर सुरक्षित रखने के लिए और अलग-अलग फैब्रिक प्रकार के हिसाब से उपयुक्त होने के लिए इसका ड्रम 6 तरह के घूम सकता है। इसमें जीरो प्रेशर फिल तकनीक दी गई है, जिसकी वजह से ड्रम में भरने वाले पानी स्रोत में अगर पानी का भाव तेज नहीं है, तो भी इस सुविधा की वजह से ड्रम में पानी तेजी से भर जाता है। ब्रांड द्वारा दावा किया गया है, कि यह फुलीऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन जिद्दी-से -जिद्दी 100 दाग को हटाने के लिए उपयुक्त हो सकती है।
स्पेसिफिकेशन
- ब्रांड: व्हर्लपूल
- एक्सेसर सुविधा: फ्रंट लोड
- अधिकतम मोटर स्पीड: 1400 RPM
- वोल्टेज: 230 वोल्ट
- प्रोडक्ट डायमेंशन: 60D x 64W x 85H सेंटीमीटर
खासियत
- स्टीम वॉश सुविधा
- टच डिस्प्ले दी गई है
- 48 घंटे पुराने दाग भी कपड़ों से हटाने में सक्षम हो सकती है
- फ्रेश केयर + तकनीक है, जिसकी वजह से कपड़े 6 घंटे तक के लिए स्टीम वॉश किए जा सकते हैं और इससे बदबू भी खत्म होती है
- इसमें 330mm बड़ा ड्रम दिया है
कमी
- कुछ यूजर्स का कहना है, कि कुछ महीनों बाद वॉशिंग मशीन को रिपेयर कराने की जरूरत पड़ी।
08
Voltas Beko, A Tata Product 6.5 Kg Fully Automatic Front Loading Washing Machine
कपल्स या फिर बैचलर्स अपने लिए फुली ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन देख रहे हैं, तो वोल्टास बेको ब्रांड की यह 6.5 Kg क्षमता वाली वॉशिंग मशीन सही विकल्प साबित हो सकती है। यह हर साइकिल में 0.07 KWh/kg बिजली और 9 L/Kg पानी की खपत करती है। ऊनी से लेकर कॉटन सभी फैब्रिक के कपड़े धोने के लिए 15 वॉश प्रोग्राम मिलते हैं। रोज के कपड़ों को तेजी से धोने के लिए अलग से प्री सेट मिल जाता है। इस फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन में खास स्टीमवेव ड्रम मिलता है, जो कि कपड़ों के फैब्रिक को धुलाई के वक्त सुरक्षित रख सकता है। डिटर्जेंट को कपड़ों तक पहुंचाने के लिए अलग से ड्रॉर दी है, जिसमें डिटर्जेंट डालना होता है। इसकी डिजाइन भी अन्य वॉशिंग मशीन के मुकाबले छोटी होती है, जिसकी वजह से यह आसानी से छोटे घरों में भी फिट हो जाती है। जैसे ही आप मशीन के ढक्कन को बंद करते हैं, वो लॉक सुविधा की मदद से लॉक हो जाएगा।
स्पेसिफिकेशन
- ब्रांड: वोल्टास बेको
- एक्सेसर सुविधा: फ्रंट लोड
- अधिकतम मोटर स्पीड: 1200 RPM
- वोल्टेज: 230 वोल्ट
- प्रोडक्ट डायमेंशन: 45D x 60W x 84H सेंटीमीटर
खासियत
- चूहों से सुरक्षा के लिए मशीन के नीचे रैट मैश दिया है
- LED डिस्प्ले
- शांति से कपड़े धोने की सुविधा
- बच्चों के कपड़ों को बैक्टीरिया मुक्त करने के लिए हाइजीन + की खासियत मिलती है
कमी
- कुछ यूजर्स को इंस्टॉलेशन प्रक्रिया के दौरान बहुत दिक्कत हुई और कुछ को इंस्टॉल करने के लिए मना कर दिया।
09
Panasonic 7 kg 5 Star Inverter Fully Automatic Front Loading Washing Machine
2-3 सदस्य वाले परिवार के लिए उपयोगी पैनासोनिक ब्रांड की यह 7Kg वॉशिंग मशीन, फ्रंट लोड प्रकार में मिल रही है। इसमें कोई फैब्रिक वाले कपड़े धोए जा सकते हैं, जिसके लिए 15 वॉश प्रोग्राम भी मिलते हैं। इसे इस्तेमाल करना आसान है, जिसमें वॉश साइकिल से संबंधित जानकारी दिखाने के लिए LED डिस्प्ले दी है और फंक्शन्स का उपयोग करने के लिए कई बटन्स दिए हैं, जिस वजह से यह पैनासोनिक वॉशिंग मशीन इस्तेमाल करने में आसान रहती है। इसके 290mm आकार वाले ड्रम में खास Drynamic स्पिन सुविधा दी जा रही है, जो कि 20% कम समय लेकर कपड़ों को सुखाने का काम कर सकती है। बच्चों के कपड़े धोने की जब बात आती है, तो उन्हें धोने से पहले अक्सर कुछ लोग गर्म पानी में भिगोते हैं, जिससे कपड़ों से बैक्टीरिया नष्ट हो जाए, ऐसे में इस पैनासोनिक Front Load वॉशिंग मशीन में पानी के तापमान को बढ़ाने के लिए इन बिल्ड हीटर दिया गया है और बेबी केयर सुविधा होने की वजह से पानी के तापमान को आप 60 डिग्री सेल्सीयस तक पहुंचा सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन
- ब्रांड: पैनासोनिक
- एक्सेसर सुविधा: फ्रंट लोड
- अधिकतम मोटर स्पीड: 1400 RPM
- वोल्टेज: 220 वोल्ट
- प्रोडक्ट डायमेंशन: 49.5D x 59.5W x 85H सेंटीमीटर
खासियत
- ऑटोमैटिक ड्रम क्लीन सुविधा
- कपड़ों को वॉश साइकिल के बीच में डालना याद आए, तो Pause सुविधा का प्रयोग किया जा सकता है
- कम समय में कपड़े धोने के लिए क्विक वॉश 15’ मोड मिलता है, जो 15 मिनट में कपड़ों को साफ करने के लिए मददगार हो सकते हैं
- डिले वॉश खासियत की मदद से कपड़े धुलना कुछ समय बाद शुरू किया जा सकता है
कमी
- कुछ यूजर्स को सेल्स सर्विस में दिक्कत लगी और एक-दो का कहना है, कि वॉशिंग मशीन पर डेंट लगा हुआ आया है।
10
किसी भी वॉशिंग मशीन की RPM स्पीड तेज होनी क्यों है जरूरी?
चाहे कपड़ों की कितनी भी हो, ऑफिस जाने वाला व्यक्ति या फिर घर का काम देखने वाली महिलाएं, कौन-ही नहीं चाहेगा कि कपड़े कम समय में धुल जाए? तो जल्दी से वॉश साइकिल पूरी हो जाए, उसके लिए ज्यादा RPM वाली वॉशिंग मशनी बेहतर साबित हो सकती हैं। RPM स्पीड कितनी होनी चाहिए और कितने तक की स्पीड वाली वॉशिंग मशीन आपके घर के लिए उपयुक्त रहेगी? ये तो तभी समझ पाएंगे, जब पता होगा कि वॉशिंग मशीन में आखिर RPM होता क्या है? दरअसल, RPM - रिवॉल्यूशन प्रति मिनट होता है, जिसकी मदद से पता चलता है, कि वॉशिंग मशीन एक मिनट में कितनी बार स्पिन यानि घूम रही है। ऐसा नहीं है कि कम RPM स्पीड वाली वॉशिंग मशीन अच्छी नहीं होती है, क्योंकि टॉप लोड Washing Machine आमतौर पर, 700-780 RPM स्पीड विकल्प में मिलती हैं। ज्यादातर, मॉडल्स और क्षमता के विकल्प 1200 या 1400 RPM स्पीड वाली मोटर के आपको Front Load वॉशिंग मशीन में ही मिलते हैं, जिन्हें आप क्षमता के आधार पर चुन सकते हैं।
1200 और 1400 RPM वॉशिंग मशीन के लिए कौन-से ब्रांड्स के विकल्प मिल जाएंगे?
मार्केट में वॉशिंग मशीन के लिए हायर से लेकर सैमसंग, वोल्टास बेको से लेकर बॉश जैसे कई ब्रांड्स मौजूद हैं। वहीं बात सिर्फ 1200 और 1400 RPM स्पीड मोटर वाली वॉशिंग मशीन की करें, तो ये भी आपको Bosch, हायर, Samsung, LG, IFB, पैनासोनिक, Whirlpool और वोल्टास बेको जैसे ब्रांड्स की फुली ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन मिल जाएंगी। इन ब्रांड्स की आपको 1200 RPM और 1400RPM स्पीड में 7Kg, 8Kg, 9Kg और 12Kg क्षमात में मिल सकती हैं। इनकी कीमत की बात करें, तो आमतौर पर, ये 21,000 रुपये से लेकर 43,000 रुपये तक की प्राइस रेंज में मिल सकते हैं। अगर बात करें, तो इन हाई स्पीड वाली वॉशिंग मशीन में आपको फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन के विकल्प मिलेंगे, जिनके आपको कई Wash प्रोग्राम मिल जाएंगे, जिन्हें कपड़ों के फैब्रिक के आधार पर सेट करना होता है। इसके अलावा इनमें आपको इन बिल्ड हीटर, स्टीम वॉश, चाइल्ड लॉक और इन्वर्टर सुविधा जैसे फीचर्स मिलते हैं, जो धुलाई को बेहतर बना सकते हैं।
इन्हें भी पढ़ें:
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।