8Kg की कौन-सी Washing Machine रहेगी बढ़िया? देखें विकल्प

8 किलोग्राम क्षमता वाली वॉशिंग मशीन बच्चों के कपड़ों से लेकर बेडशीट की धोने के लिए हैं सक्षम, जिनमें मिलते हैं कई प्री सेट वॉश प्रोग्राम को कपड़ों की सफाई के साथ उनके फैब्रिक का भी रखते हैं ध्यान।
8Kg Washing Machine
8Kg Washing Machine

सेमी ऑटोमैटिक से लेकर फुली ऑटोमैटिक तक और फ्रंट से लेकर टॉप लोड तक, सभी प्रकार में 8 किलोग्राम वॉशिंग मशीन आपके छोटे, मीडियम और यहां तक की बड़े परिवार के लिए भी उपयुक्त मानी जा सकती हैं। इस आधुनिक जमाने में 8KG क्षमता वाली Washing Machine में आपको AI की खासियत भी मिलती है, जिसके विकल्प आपको हायर, बॉश और IFB जैसे ब्रांड्स में मिल जाएंगे, जो कि अपने स्मार्ट सेंसर की मदद से कपड़ों के भार को नाप लेंगे और फिर उसी हिसाब से सबसे अनुकूल वॉश प्रोग्राम पर वॉशिंग मशीन को चला सकते हैं। लेकिन यहां हाउस ऑफ अप्लायंसेस में सैमसंग और एलजी वॉशिंग मशीन को भी शामिल किया है, जो वॉशिंग मशनी के लिए बड़े और भरोसेमंद ब्रांड्स में से एक हैं। 

जानें 8Kg क्षमता वाली वॉशिंग मशीन के कौन-से ब्रांड में क्या खास फीचर्स मिलते हैं

यू तो मार्केट में 8KG क्षमता वाली वॉशिंग मशीन के लिए कई ब्रांड्स के विकल्प मिलते हैं, लेकिन यहां आपको उन फुली ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन ब्रांड्स की खूबियों के बारे में जानने को मिलेगा, जिनके विकल्प यहां शामिल किए गए हैं। बात करें, हायर वॉशिंग मशीन AI DBT खासियत मिलती है, जिसका अर्थ है, डायनामिल बैलेंसिंग टेक्नोलॉजी, जिसकी मदद से मशीन आपके डाले हुए कपड़ों के वजन और फैब्रिक को माप लेती है और उस हिसाब से पानी, समय और वॉश साइकिल को सेट कर सकती है। बॉश ब्रांड की Automatic Washing Machine की बात करें, तो ये स्टीम वॉश सुविधा देती हैं, जो स्टीम की मदद से कपड़ों के बैक्टीरिया मुक्त बनाती हैं। सैमसंग वॉशिंग मशीन में बब्ल तकनीक दी है, जिससे कपड़ों की धुलाई के दौरान झाग निकलते हैं और कपड़ों तक अच्छे से डिटर्जेंट पहुंचता है। आईएफबी वॉशिंग मशीन तो वाईफाई सुविधा देती हैं, जो कि स्मार्टफोन से भी नियंत्रित की जा सकती हैं। सबसे अंतर में बात करते हैं, एलजी ब्रांड की वॉशिंग मशन की, जिनका ड्रम डायरेक्ट ड्राइव सुविधा की वजह से 6 अलग-अलग प्रकार से घूमता है, जिससे कपड़ों से जिद्दी दाग भी हट जाएं।

Top Five Products

  • Haier 8 kg 5 Star Powered by AI-DBT with PuriSteam, 525mm Super Drum Fully Automatic Front Load Washing Machine

    525mm आकार वाले बड़े ड्रम के साथ आ रही यह Haier वॉशिंग मशीन में एक बार में ज्यादा कपड़े आ सकते हैं। यह फुली ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन अपनी शक्तिशाली मोटर और 6.25L/Kg पानी ड्रम में भर कर 25% बेहतर कपड़ों की धुलाई कर सकती है। इस 8 KG वॉशिंग मशीन इन बिल्ड हीटर की खासियत है, जो कि पानी के तापमान को बढ़ाकर, कपड़ों से जिद्दी मेल और बदबू को निकाल सकती है। इस Front Loading Washing Machine की डायनामिक बैलेंसिंग तकनीक AI का प्रयोग करके मशीन की स्पीड को स्वचालित रूप से सेट करती है और सुनिश्चित करती है, कि मशीन कम आवाज करें, बढ़िया प्रदर्शन दें। इसकी इन्वर्टर मोटर ड्रम को तेजी से घुमाने के साथ बिजली की कम खपत का भी ध्यान रखती है। अक्सर वॉशिंग मशीन कपड़ों पर से बैक्टीरिया को खत्म करती है, लेकिन हायर की यह वॉशिंग मशीन कपड़ों में किसी प्रकार भी बदबू को भी खत्म कर सकती है। 

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड: हायर
    • प्रोडक्ट डायमेंशन: ‎58 x 55 x 85 सेंटीमीटर
    • वाट क्षमता: ‎1800 वाट
    • ड्रम की अधिकतम घूमने की क्षमता: 1200 RPM
    • कलर: व्हाइट

    खासियत

    • Leaser ड्रम मिलता है, जो कि इसे कोरोजन से सुरक्षा देता है
    • 40 मिनट में एक वॉश साइकिल पूरी हो सकती है
    • 15 से ज्यादा वॉश प्रोग्राम मिलते हैं, जिन्हें नॉब की मदद से सेट कर सकते हैं

    कमी

    • कुछ यूजर्स को इसका प्रदर्शन अच्छा नहीं लगा। 
    01
  • Bosch 8 kg 5 Star Fully-Automatic Front Loading Washing Machine

    8 KG क्षमता वाली वॉश ब्रांड की वॉशिंग मशीन 240 वोल्ट पावर लेती है। अक्सर वॉशिंग मशीन के ड्रायर में कपड़े से पानी निचुड़ नहीं पाता है, ऐसे में इस Bosch वॉशिंग मशीन में एक्स्ट्रा रिंस प्री सेट मिलता है, जिसकी मदद से कपड़ें अच्छे से सूख सकते हैं। चाइल्ड लॉक विशेष खासियत वाली यह फुली ऑटोमैटिक वॉशिंग अपने फंक्शन को कुछ समय के लिए अक्षम कर सकती है, जिससे बच्चें मशीन में कोई छेड़-खानी ना कर पाएं। एंटी रिंकल और एंटी टैंगल सुविधा भी इस Fully Automatic Washing Machine में मिल जाती है, जो कपड़ों को एक दूसरे में उलझने और सुकड़ने से रोकती है। इसका 58 लीटर ड्रम काफी गहरा है, जिस वजह से यह बड़े परिवार के लिए अनुकूल साबित हो सकती है। TUV प्रमाणित यह फुली ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन के माध्यम से बॉश ब्रांड दावा करता है, कि यह वॉशिंग मशीन 50 वॉश तक भी कपड़ों के फैब्रिक को खराब नहीं होने देती है। 

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड: बॉश 
    • प्रोडक्ट डायमेंशन: ‎58D x 59.8W x 84.8H सेंटीमीटर
    • वाट क्षमता: ‎‎2300 वाट
    • ड्रम की अधिकतम घूमने की क्षमता: 1400 RPM
    • कलर: चमकदार सिल्वर

    खासियत

    • 99.99% बैक्टीरिया को नष्ट कर सकती है
    • स्टीम वॉश सुविधा
    • डिले वॉश की मदद से कपड़ों की साइकिल थोड़ी देर में शुरू होती है
    • LED टच पैनल 

    कमी

    • कुछ यूजर्स की मशीन के साथ पाइप इनलेट नहीं आया और इंस्टॉलेशन प्रक्रिया के दौरान यूजर्स को दिक्कत हुई।
    02
  • Samsung 8 kg, 5 star, Eco Bubble Tech, Digital Inverter Motor, Soft Closing Door, Fully-Automatic Top Load Washing Machine

    सैमसंग ब्रांड की यह फुली ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन आराम से बंद होने वाले डक्कन के साथ मिलती है, जिससे हाथ पिचने की दिक्कत नहीं होती है और इसका लिड पारदर्शी भी है, तो वॉश साइकिल पर नजर रखी जा सकती है। 5 स्टार रेटिंग वाली Samsung Washing Machine कम बिजली की खपत करते हुए डेलिकेट, नॉर्मल, जींस, तेज वॉश जैसे वॉश प्रोग्राम के साथ काम कर सकती है। कपड़े धोने के बाद ड्रम को साफ करने झंझट से इस टॉप लोड वॉशिंग में दूर रहेंगे, क्योंकि इसमें टब क्लीन खूबी मिलती है, जो अपने आप ड्रम को साफ कर देता है। इको बब्ल तकनीक वाली सैमसंग वॉशिंग मशीन में वॉश के दौरान झाग पेदा होते हैं, जिससे कपड़ों 2.5 x तेजी से डिटर्जेंट पहुंच जाता है और इसका ड्रम डुअल स्ट्रोम सुविधा देता है, जिससे कपड़े आपस में रब हो जाते हैं। 

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड: सैमसंग 
    • प्रोडक्ट डायमेंशन: 54D x 56.8W x 98.8H सेंटीमीटर
    • वाट क्षमता: ‎1290 वाट
    • ड्रम की अधिकतम घूमने की क्षमता: 700 RPM
    • कलर: हल्का ग्रे

    खासियत

    • डिजिटल इन्वर्टर सुविधा से कम बिजली लेती है और कम आवाज में कपड़ों को साफ करती है
    • मैजिक लिंट फिल्टर मिलता है
    • कम समय में कपड़े धोने के लिए 15 मिनट क्विक वॉश सुविधा
    • पानी को 5 लेवल में से कपड़ों की मात्रा के आधार पर सेट कर सकते हैं
    • डायमंड आकार का ड्रम 

    कमी

    • कुछ यूजर्स को मशीन के ड्रायर में दिक्कत लगी।
    03
  • IFB 8 Kg 5 Star Powered by AI with 9 Swirl Wash, WiFi, Fully Automatic Front Load Washing Machine

    आधुनिक कनेक्टिविटी सुविधा वाली यह IFB ब्रांड की वॉशिंग मशीन वाईफाई समर्थन देती है, जिसकी वजह से कमरे में बैठे-बैठे फोन की मदद से मशीन की वॉश साइकिल शुरू भी कर सकते हैं। 8 किलोग्राम की यह फुली ऑटोमैटिक वॉशिंग AI का इस्तेमाल करके कपड़ों के फैब्रिक और वजन को समझ लेती है और फिस उसी हिसाब से वॉश प्रोग्राम, पानी की मात्रा और समय निर्धारित होता है। अलग-अलग फैब्रिक के हिसाब से इस Washer Washing Machine में आपको 10 वॉश प्रोग्राम मिल जाएंगे। कपड़ों से ऑयल, मसालों और अन्य दागों को अच्छे से निकालने के लिए ड्रम 9 अलग-अलग तरह से घूम सकता है। पावर स्टीम खासियत वाली यह IFB वॉशिंग मशीन कपड़ों को स्टीम की सहायता से बैक्टीरिया मुक्त करती है। इस आईएफबी फुली ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन में एक्वा इंजन मिलता है, जो कि हार्ड वाटर से मशीन को सुरक्षित रखता है। 

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड: आईएफबी
    • प्रोडक्ट डायमेंशन: 62.1D x 59.8W x 87.5H सेंटीमीटर
    • वाट क्षमता: ‎50 वाट
    • ड्रम की अधिकतम घूमने की क्षमता: 1200 RPM
    • कलर: मौका

    खासियत

    • मशीन में एरर सेल्फ डायग्नोस खासियत की मदद से पता चल जाते हैं
    • हल्के कपड़ों को 45% तक के कम समय में धो सकती है
    • ऑटो ड्रम क्लीन सुविधा
    • चाइल्ड लॉक फंक्शन

    कमी

    • कुछ यूजर्स का कहना है, कि यह मशीन बहुत ज्यादा वाइब्रेट होती है।
    04
  • LG 8 Kg 5 Star Steam, Inverter Direct Drive Technology, 6 Motion DD, Fully-Automatic Front Load Washing Machine

    एलजी की यह 8 KG फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन कम आवाज और वाइब्रेशन के साथ बढ़िया प्रदर्शन दे, उसके लिए इन्वर्टर डायरेक्ट ड्राइव तकनीक दी जाती है। 5 स्टार रेटिंग वाली यह एलजी ब्रांड की फुली ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन हर साइकिल में 0.06 KWh/kg बिजली की खपत करती है। बड़े परिवारों के लिए सही यह 8KG Washing Machine ऑटो रीस्टार्ट फीचर के साथ मिल रही है, जिससे बिजली जाने के बाद यह फिर से उन्हीं सेटिंग्स के साथ कपड़े धोना शुरू कर देगी, जहां पर रुकी थी। यह हल्के और सॉलेड कपड़ों को 30 मिनट तक के समय में धोने के लिए सक्षम है। यह LG वॉशिंग मशीन स्टीम तकनीक की सहायता से 99.9% तक वायरस और एलर्जी को कपड़ों से दूर करती है। इसका ड्रम मात्र एक तरह से नहीं काम करता है, बल्कि 6 अलग-अलग घुम कर कपड़ों के फैब्रिक की बेहतर सुरक्षा कर सकता है और इससे कपड़े बेहतर साफ भी होते हैं। 

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड: एलजी
    • प्रोडक्ट डायमेंशन: 55D x 60W x 85H सेंटीमीटर
    • वोल्टेज: ‎230 V
    • ड्रम की अधिकतम घूमने की क्षमता: 1200 RPM
    • कलर: सफेद

    खासियत

    • वोल्टेज सुरक्षा 
    • चाइल्ड लॉक
    • LED डिस्प्ले
    • पानी का लेवल स्वचालित रूप से सेट होता है
    • 3 से 19 घंटे तक वॉश साइकिल को देरी से शुरू कर सकती है

    कमी

    • कुछ यूजर्स को वॉशिंग मशीन के छोटे पार्ट्स गायब लगे और इंस्टॉलेशन सुविधा भी अच्छी नहीं लगी। 
    05

इन्हें भी पढ़ें:

 

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • 8 किलोग्राम वॉशिंग मशीन कौन-से प्रकार में मिल जाती है?
    +
    8Kg क्षमता की Washing Machine सेमी-ऑटोमैटिक, फुली ऑटोमैटिक, टॉप लोड और फ्रंट लोड सभी प्रकार में मिल सकती है।
  • 8 किग्रा वॉशिंग मशीन कितने सदस्यों वाले परिवार के लिए उपयुक्त मानी जाती है?
    +
    अक्सर, 8 किग्रा वॉशिंग मशीन मीडियम से लेकर बड़े परिवार के लिए उपयुक्त मानी जाती है, यानि जिन घरों में 5 या उससे ज्यादा सदस्य हैं, तो 8 किग्रा क्षमता की वॉशिंग मशीन ले सकते हैं।
  • 8 किलोग्राम वॉशिंग मशीन के लिए कौन-से ब्रांड्स मार्केट में उपलब्ध हैं?
    +
    8 किलोग्राम वॉशिंग मशीन के लिए हायर, बॉश, Samsung, IFB और LG जैसे ब्रांड्स के विकल्प मार्केट में मिल सकते हैं।
  • क्या 8 किलोग्राम वॉशिंग मशीन में कंबल धो सकते हैं?
    +
    जी हां, 8 किलोग्राम क्षमता में अगर आपकी सेमी ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन है, तो उसमें बड़े कंबल भी धुल सकते हैं और साथ में कुछ अन्य कपड़े भी फिट हो सकते हैं। वहीं अगर फुली Automatic Washing Machine की बात करें, तो उनमें भी कंबल धो सकते हैं, लेकिन ये बड़े आकार वाले कंबल के साथ अन्य कपड़ों को नहीं धो पाएगी।