अब सर्दी में भी कपड़े धोना आसान! देखें 8 किलो वाली इन-बिल्ट हीटर Washing Machine के विकल्प

अगर आप भी अपने घर के लिए एक ऐसी वाशिंग मशीन की तलाश में हैं जो न केवल समय बचाए बल्कि कपड़ों को स्वच्छता और कोमलता के साथ धोए तो 8 किलो की क्षमता वाली इन-बिल्ट हीटर Washing Machine आपके लिए एकदम सही चुनाव हो सकती है। देखें Haier, LG, Whirlpool आदि जैसे ब्रांड के शानदार विकल्प यहां।
8 किलो वाली इन-बिल्ट हीटर Washing Machine के विकल्प

आज के आधुनिक युग में जहां हर घर में सुविधा और समय की बचत प्राथमिकता बन चुकी है, वहां वाशिंग मशीन को लोगों ने अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बना लिया है। अब ना सिर्फ गर्मी की भागदौड़ बल्कि सर्दियों में भी यह आपके कपड़े धोने में मदद कर सकते हैं। इन-बिल्ट हीटर वाली वाशिंग मशीनें आज के जमाने की एक बेहतरीन उदाहरण है जो आपके लिए शानदार विकल्प साबित हो सकते हैं। ये मशीनें पानी को तय किए तापमान तक गर्म करके कपड़ों की गहराई तक सफाई कर सकती हैं, जिससे जिद्दी दाग और बैक्टीरिया आसानी से हट सकते हैं। खासकर सर्दियों के मौसम में या छोटे बच्चों के कपड़ों को धोने के लिए गर्म पानी की आवश्यकता होती है, ऐसे समय में यह फीचर बेहद उपयोगी साबित हो सकता है। 8 किलो क्षमता वाली Washing Machine मध्यम से बड़े परिवारों के लिए आदर्श होती हैं, जो एक साथ अधिक कपड़े धोने की सुविधा देती हैं। इस श्रेणी में आपको यहां Haier, LG, Whirlpool आदि जैसे ब्रांड के विकल्प देखने को मिल सकते हैं जिनको आप अपनी सुविधा और पसंद के अनुसार चुन सकते हैं। 

इस प्रकार के अन्य लेख पढ़ने के लिए हाउस ऑफ एप्लाइंसेस की कैटेगरी पर जा सकते हैं।

  • Haier 8 Kg 5 star Fully Automatic Top Loading Washing Machine

    यह 8 किलोग्राम क्षमता वाली फुली ऑटोमैटिक टॉप लोड वॉशिंग मशीन आज के व्यस्त जीवन में कपड़े धोने के अनुभव को और भी आसान बना सकती है। Haier की यह वॉशिंग मशीन न केवल शानदार वॉश क्वालिटी दे सकती है, बल्कि इसके साथ आने वाली इन-बिल्ट हीटर और ओशनस वेव ड्रम जैसी एडवांस्ड तकनीकें, हर बार बेहतरीन सफाई सुनिश्चित करती हैं। यह बड़े परिवारों के लिए बढ़िया विकल्प बन सकती है और 5 स्टार एनर्जी रेटिंग के साथ यह बिजली और पानी की भी बचत कर सकती है। इसमें दिया गया बटरफ्लाइ शेप हीटर कपड़ों की गहराई से सफाई करने में मदद करती है और बैक्टीरिया को भी खत्म कर सकती है, जिससे कपड़े न सिर्फ साफ बल्कि स्वच्छ भी बने हुए रह सकते हैं। इस वॉशिंग मशीन में 15 से अधिक वॉश प्रोग्राम्स हैं, जैसे एलर्जेन, हॉट, क्विक, हेवी, वुल, बेबी केयर और स्पोर्ट्स आदि जो हर कपड़े के लिए परफेक्ट सेटिंग प्रदान करते हैं। 780 RPM की तेज मोटर कपड़ों को जल्दी सुखाने में मदद कर सकती है।

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - ‎Haier
    • मॉडल - ‎HWM80-H826S6
    • रंग - ग्रे 
    • वोल्टेज - 220 वोल्ट 
    • फ्यूल टाइप - इलेक्ट्रिक 

    खासियत 

    • यह हर चक्र में सिर्फ 0.0087 यूनिट बिजली और 14.54 लीटर पानी का उपयोग करती है।
    • स्टेनलेस स्टील ड्रम इसकी मजबूती को बढ़ाता है और लंबे समय तक टिकाऊ बनाए रख सकता है। 

    इसमें चाइल्ड लॉक, मैजिक फ़िल्टर, वोल्टेज प्रोटेक्शन, ऑटो रिस्टार्ट जैसी सुविधा भी मौजूद है।कमी 

    • अभी तक यूजर ने कुछ खास कमी नहीं बताई है।


    01
  • Bosch 8KG 5 Star Fully-Automatic Front Loading Washing Machine

    अगर आप एक ऐसी वॉशिंग मशीन की तलाश में हैं जो बेहतरीन वॉश क्वालिटी के साथ-साथ बिजली और पानी दोनों की बचत करे, तो Bosch का यह वाशिंग मशीन आपके लिए एक शानदार विकल्प बन सकता है। यह 8 किलोग्राम की बड़ी क्षमता के साथ आती है, जो बड़े परिवारों के लिए बिल्कुल उपयुक्त है। इसमें AI ऐक्टिव वॉटर प्लस टेक्नॉलजी दी गई है, जो कपड़ों के वजन और फैब्रिक के अनुसार पानी की मात्रा को अपने आप समायोजित करती है, जिससे धुलाई और भी स्मार्ट बन सकती है। इसमें In Built Heater की सुविधा है, जिससे आप गर्म पानी से कपड़े धोकर बैक्टीरिया और दाग दोनों को प्रभावी ढंग से हटा सकते हैं। 1400 RPM की हाई स्पिन स्पीड से कपड़ों से पानी जल्दी निकल सकता है, जिससे ड्राई होने में कम समय लगता है। मशीन का इको साइलेन्स ड्राइव ब्रशलेस मोटर इसे न सिर्फ शक्तिशाली बनाता है बल्कि शोर और वाइब्रेशन को भी कम करने में मदद कर सकता है और आपको शांत धुलाई प्रदान कर सकता है। 

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - ‎‎BOSCH
    • मॉडल - ‎‎WAJ28260IN
    • रंग - सफेद 
    • वोल्टेज - 220 वोल्ट 
    • कंट्रोल कंसोल - टच 

    खासियत

    • इसके 15 वॉश प्रोग्राम्स जैसे क्विक वॉश, स्टीम/एंटी बैक्टीरिया, स्पोर्टसवियर, वुल आदि आपकी हर जरूरत को पूरा करते हैं। 
    • इसके अलावा इसमें चाइल्ड लॉक, डिजिटल डिस्प्ले, एंटी-रिंकल जैसी स्मार्ट सुविधाएं भी दी गई हैं।
    • इसमें मजबूत स्टेनलेस स्टील का ड्रम दिया गया है और साथ ही यह एंटी- वाइब्रैशन डिजाइन के साथ बना हुआ है। 

    कमी 

    • कुछ ग्राहकों ने बताया यह मजबूत नहीं है।
    02
  • Panasonic 8 Kg Wifi Built-In Heater Fully-Automatic Top Loading Smart Washing Machine

    क्या आप एक ऐसी वॉशिंग मशीन की तलाश में हैं जो न सिर्फ कपड़े साफ करे बल्कि स्मार्ट तरीके से आपके काम को आसान भी बनाए, तो Panasonic का यह मॉडल आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकती है। यह वॉशिंग मशीन आधुनिक जीवनशैली को ध्यान में रखकर बनाई गई है। इसकी 8 किलोग्राम की बड़ी क्षमता इसे बड़े परिवारों के लिए उपयुक्त बनाती है। साथ ही, इन-बिल्ट हीटर के साथ यह ठंडे मौसम में भी गर्म पानी से धुलाई की सुविधा देती है, जिससे कपड़ों पर जमी जिद्दी गंदगी और बैक्टीरिया आसानी से हट सकते हैं। इसकी सबसे खास बात है इसकी वाईफाई और एलेक्सा कनेक्टिविटी। आप इसे अपने मोबाइल ऐप या वॉइस कमांड से कंट्रोल कर सकते हैं। यानी अब बटन दबाने की झंझट नहीं। इसका स्टेनलेस स्टील ड्रम मजबूत और जंग-रोधी है, जो लंबे समय तक टिकाऊ प्रदर्शन दे सकता है। साथ ही, स्मार्ट सेंसर टेक्नोलॉजी कपड़ों के वजन और गंदगी के स्तर के अनुसार पानी और डिटर्जेंट की मात्रा खुद तय कर लेती है, जिससे ऊर्जा और पानी की बचत हो सकती है।

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - Panasonic
    • मॉडल - ‎NA-F80V10SRB
    • रंग - स्टेनलेस स्टील 
    • वोल्टेज - 230 वोल्ट 
    • कंट्रोल कंसोल - टच 

    खासियत 

    • यह मशीन देखने में आकर्षक और आधुनिक है, जिसकी 52.5D x 60.4W x 103H सेंटीमीटर की साइज आपके घर के किसी भी कोने में आसानी से फिट हो सकती है।
    • यह न सिर्फ आपके कपड़ों की देखभाल करती है, बल्कि आपके समय और मेहनत की भी बचत कर सकती है।
    • यह इन-बिल्ट हीटर के साथ हाइजीनिक वॉश भी दे सकती है। 

    कमी

    • अभी तक ग्राहकों ने कोई कमी नहीं बताई है।
    03
  • Whirlpool 8 Kg 5 Star Royal Plus Fully Automatic Top Load Washing Machine

    Whirlpool की यह 8 किलो की क्षमता वाली फुली औटोमटिक टॉप लोड Washing Machine बड़े परिवार के लिए बेहतरीन विकल्प साबित हो सकती है। इसका इन-बिल्ट हीटर कठिन दाग और धब्बों को आसानी से हटाने में मदद कर सकता है। यह 3 हॉट वॉटर मोड्स के साथ आती है और 48 घंटे पुराने दाग तक हटाने की क्षमता रखती है। इसकी 5 स्टार एनर्जी रेटिंग इसे ऊर्जा की दृष्टि से अत्यधिक कुशल बनाती है, इसमें ऐक्टिव स्टीम, हार्द वॉटर वॉश, ZPF टेक्नोलॉजी, ऑटो टब क्लीन जैसी कई विशेषताएं शामिल हैं, जिससे कपड़े न केवल साफ होते हैं बल्कि लंबे समय तक सुरक्षित रह सकते हैं। 740 RPM की अधिकतम स्पिन स्पीड के कारण कपड़े जल्दी सुख भी सकते हैं। इसका स्टेनलेस स्टील का ड्रम और टिकाऊ बॉडी लंबे समय तक विश्वसनीयता सुनिश्चित करती है और साथ ही, 2 साल की व्यापक वारंटी और मोटर पर 10 साल की अतिरिक्त वारंटी इसे और भी भरोसेमंद बनाती है।

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - Whirlpool
    • मॉडल - SW ROYAL PLUS H
    • डाईमेंशन - 58D x 54W x 101H सेमी 
    • वोल्टेज - 240 वोल्ट 
    • कंट्रोल टाइप - पुश बटन 

    खासियत

    • इसमें स्पाइरो वॉश तकनीक दिया गया है जो कपड़ों की एक अनोखी गोलाकार गति से धुलाई करती है, जिससे कपड़ों की पूरी तरह से सफाई होती है। 
    • यह वॉशिंग मशीन मध्यम से बड़े परिवारों के लिए उपयुक्त है। 
    • इसकी टॉप लोड डिजाइन और स्मार्ट फीचर्स आपके रोजमर्रा के कपड़ों की धुलाई को सरल और प्रभावशाली बनाते हैं।

    कमी 

    कुछ यूजर ने बताया यह कपड़े धोने में ज्यादा समय लगाती है।

    04
  • LG 8 Kg, 5 Star, Smart Inverter Technology Washing Machine With In-built heater

    यह वॉशिंग मशीन मध्यम आकार के परिवारों यानी 3-5 सदस्य के लिए बढ़िया विकल्प बन सकती है। 740 RPM की उच्च स्पिन स्पीड के कारण इसमें कपड़े जल्दी सूख सकते हैं, जिससे आपके समय की बचत भी हो सकती है और जेटस्प्रे+ तकनीक गंदगी और अतिरिक्त डिटर्जेंट को बिना मैनुअल मेहनत के हटा सकती है। LG की यह 8 किलो क्षमता वाली फुली ऑटोमेटिक टॉप लोड वॉशिंग मशीन आपके घर की धुलाई को आसान और तेज बनाने में मदद कर सकती है। इसमें स्मार्ट इंवर्टर टेक्नोलॉजी मौजूद है, जो बिजली की खपत को लगभग 36% तक कम कर सकता है। साथ ही, इसके इन-बिल्ट हीटर और स्टीम वॉश फीचर की मदद से आपके कपड़े कीटाणु-मुक्त और साफ रह सकते हैं। इस मशीन में वाईफाई कनेक्टिविटी की सुविधा भी दी गई है, जिससे आप इसे LG ThinQ ऐप के जरिए कहीं से भी कंट्रोल कर सकते हैं। वहीं, इसमें कुल 8 वॉश प्रोग्राम हैं, जैसे कि टर्बोवॉश, स्टेन क्लीन, क्विक वॉश, जेन्टल वॉश और हार्ड वॉटर वॉश आदि। इन प्रोग्राम्स की मदद से जिद्दी दाग और गंदगी आसानी से हट सकती है और आपको बेहतरीन धुलाई मिल सकती है।

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - LG
    • मॉडल - ‎T80V4OB1S
    • डाईमेंशन - 56 x 54 x 92.5 सेमी 
    • वोल्टेज - 230 वोल्ट 
    • मटेरियल - स्टेनलेस स्टील 

    खासियत

    • इसका ड्रम स्टेनलेस स्टील का है और इसमें टर्बो ड्रम और पंच+3 पल्सेटर लगे हैं, जो कपड़ों को पूरी तरह से साफ कर सकते हैं। 
    • इसमें मौजूद वाइड डायमंड ग्लास डोर, ऑटो रिस्टार्ट और डिले स्टार्ट जैसी सुविधाएं इसे इस्तेमाल में और भी आसान बनाती हैं।
    • इसमें चाइल्ड लॉक फीचर मौजूद है जो बच्चों के लिए इसे सुरक्षित बना रहे हैं। 

    कमी 

    • यूजर ने इसके फंक्शन को सही नहीं बताया है।
    05

ऊपर दिए गए 8 किलो क्षमता वाली इन-बिल्ट हीटर वाशिंग मशीन में कौन है आपके लिए सही 

हर उपयोगकर्ता की अपनी अलग-अलग जरूरत और सुविधा होती हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए हमने ऊपर दिए गए 5 बेहतरीन 8 किलो क्षमता वाली इन-बिल्ट हीटर वाशिंग मशीन के कुछ मुख्य बातों को तालिका के माध्यम से बताया है ताकि आपको अपने लिए इनमें से चुनने में आसानी हो - 

ब्रांड/मॉडल 

वोल्टेज 

स्पेशल फीचर 

एक्सेस लोकेशन 

Haier 8 Kg 5 star Fully Automatic Top Loading Washing Machine HWM80-H826S6

220 वोल्ट 

ऊर्जा दक्षता 

टॉप लोड 

Bosch 8KG 5 Star Fully-Automatic Front Loading Washing Machine-WAJ28260IN

220 वोल्ट

1400 आरपीएम, क्षमता 8 किलोग्राम: बड़े परिवार के लिए उपयुक्त, चाइल्ड लॉक, इनबिल्ट हीटर

फ्रन्ट लोड 

Panasonic 8 Kg Wifi Built-In Heater Fully-Automatic Top Loading Smart Washing Machine- NA-F80V10SRB

230 वोल्ट 

स्मार्ट कनेक्टिविटी 

टॉप लोड 

Whirlpool 8 Kg 5 Star Stainwash Royal Plus Fully Automatic Top Load Washing Machine 

240 वोल्ट 

इनबिल्ट हीटर

टॉप लोड 

LG 8 Kg, Fully Automatic Top Load Washing Machine With In-built heater- T80V4OB1S

230 वोल्ट 

चाइल्ड लॉक, इनबिल्ट हीटर, इन्वर्टर, एलईडी डिस्प्ले, स्मार्ट कनेक्टिविटी

टॉप लोड 

इन्हें भी पढ़ें - 

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • इन-बिल्ट हीटर वॉशिंग मशीन क्या होती है?
    +
    इन-बिल्ट हीटर वॉशिंग मशीन में हीटर लगा होता है, जिससे पानी को गर्म करके कपड़े धोए जा सकते हैं। यह ठंडे पानी में भी अच्छी तरह से डिटर्जेंट को एक्टिव कर सकता है और दाग-धब्बों को आसानी से हटा सकता है।
  • 8Kg की वॉशिंग मशीन किस परिवार के लिए उपयुक्त है?
    +
    8Kg क्षमता वाली वॉशिंग मशीन मध्यम से बड़े परिवारों (4-6 सदस्य) के लिए सबसे उपयुक्त मानी जाती है। यह एक ही समय में पर्याप्त कपड़े धोने की सुविधा देती है।
  • क्या यह मशीन सभी प्रकार के कपड़ों के लिए सुरक्षित है?
    +
    आमतौर पर, इन मशीनों में अलग-अलग वॉश प्रोग्राम होते हैं, जो सूती, रेशमी और सिंथेटिक कपड़ों के लिए मौजूद होते हैं और सभी प्रकार के कपड़ों के लिए सुरक्षित माने जाते हैं।