सर्दियों की ठंडी रातों में गर्मी का एहसास पाने के लिए हम अक्सर सोच में पड़ जाते हैं कि आखिर घर में कौन-सा Heater ज़्यादा बेहतर रहेगा - Blower या Oil हीटर? दोनों ही कमरे को गर्म रखने का काम करते हैं, लेकिन इनके काम करने के तरीके, बिजली खपत और असर एक-दूसरे से अलग है। ब्लोअर तेज़ी से गर्म हवा फैलाता है, जबकि ऑयल हीटर धीरे-धीरे लेकिन समान रूप से तापमान बढ़ाता है। अगर आपको तुरंत गर्माहट चाहिए तो ब्लोअर बेहतर है, पर लंबे समय तक स्थिर गर्मी और कम बिजली बिल के लिए ऑयल हीटर एक समझदारी भरा विकल्प हो सकता है। इस लेख में हम विस्तार से जानेंगे कि आपके घर, बजट और ज़रूरत के हिसाब से कौन-सा हीटर सही रहेगा।
ऐसे ही और लेख पढ़ने के लिए आप हमारे हाउस ऑफ एप्पलाइंसेस के पेज को भी देख सकते हैं।
ब्लोअर Vs ऑयल हीटर: कौन है बेहतर?
यहां हमने निम्न बिंदुओ की मदद से आपको दोनों की कार्यप्रणाली में अंतर बताया है, जिससे आप अपनी जरुरत के हिसाब से सही विकल्प चुन सकें।
|
तुलना |
Blower |
Oil Heater |
|
गर्मी देने का तरीका |
फैन की मदद से गर्म हवा फैलाता है |
अंदर मौजूद ऑयल को गर्म कर धीरे-धीरे कमरा गर्म करता है |
|
गर्मी का असर |
तेज़ी से गर्मी देता है लेकिन जल्दी ठंडा हो जाता है |
धीरे-धीरे गर्मी देता है लेकिन तापमान लंबे समय तक बनाए रखता है |
|
बिजली की खपत |
ज़्यादा बिजली खर्च करता है क्योंकि लगातार चलता है |
तुलनात्मक रूप से कम बिजली खर्च करता है |
|
हवा की नमी पर असर |
कमरे की नमी कम कर देता है, जिससे सूखापन महसूस होता है |
कमरे की नमी बनाए रखता है, हवा ज्यादा बेहतर लगती है |
|
सुरक्षा |
ओवरहीटिंग या फायर का थोड़ा जोखिम |
सुरक्षित, क्योंकि यह डायरेक्ट फ्लेम या फैन पर निर्भर नहीं होता |
|
कीमत |
₹1,000 से ₹2,500 तक |
₹5,000 से ₹15,000 तक |
|
उपयोग |
छोटे कमरों और जल्दी गर्मी के लिए |
बड़े कमरों और लंबे समय तक गर्मी बनाए रखने के लिए |
|
शोर |
फैन चलने से हल्की आवाज़ होती है |
लगभग साइलेंट ऑपरेशन |
नीचे ब्लोअर और ऑयल हीटर के 4 विकल्पों की जानकारी दी गई है, जिनको आप देख सकते हैं।