डबल डोर रेफ्रिजरेटर आमतौर पर 3 से 4 लोग वाले मध्यम आकार के परिवारों के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इन फ्रिज में अधिक स्टोरेज और बड़ा फ्रीजर मिलता है। लोग अक्सर डबल डोर फ्रिज लेने से पहले ये सोचते हैं कि आखिर डबल डोर रेफ्रिजरेटर बनाने वाले टॉप ब्रांड्स कौन-कौन से हैं? दरअसल इस समय बाजार में वर्लपूल, सैमसंग, एलजी और गोदरेज जैसे तमाम ब्रांड्स हैं, जिहें डबल डोर वाले रेफ्रिजरेटर बनाने के लिए जाना जाता है। बेहतरीन प्रदर्शन, कम बिजली की खपत और बर्फ को साफ करने वाली ऑटो डी-फ्रॉस्ट तकनीक से लैस ये रेफ्रिजरेटर जबरदस्त ठंडक देने के लिए जाने जाते हैं। इनमें खाने का सामान कई दिनों तक सुरक्षित रह सकता है। इनमें इन्वर्टर कंप्रेसर भी होता है, जो आवश्यकतानुसार बिजली की खपत को नियंत्रित करता है। आइए हाउस ऑफ अप्लायंस के तहत आने वाले इन टॉप ब्रांड के डबल डोर रेफ्रिजरेटर की खासियत के बारे में जानते हैं।
कौन-से ब्रांड के रेफ्रिजरेटर की क्या है खासियत?
सैमसंग फ्रिज- सैमसंग के इस फ्रिज में कन्वर्टिबल तकनीक मिलती है, जिससे तापमान को जरूरत के मुताबिक नियंत्रित किया जा सकता है। इस फ्रीज की फ्रॉस्ट फ्री तकनीक जमा हुई अतिरिक्त बर्फ को भी अपने आप पिघला देती है। इसमें आपको डिजिटल डिस्प्ले भी मिल जाता है, जिसपर तापमान देख सकते हैं। इस रेफ्रिजरेटर में मौजूद टच कंट्रोल फंक्शन से इसे इस्तेमाल करना आसान हो जाता है। इसमें कार्बन फिल्टर्स भी दिए गए हैं, जो बदबू को दूर करने में मददगार हो सकते हैं।
एलजी फ्रिज- ये शानदार रेफ्रिजरेटर स्मार्ट इनवर्टर कंप्रेसर के साथ आता है, जो बिजली की खपत कम करने में मददगार हो सकता है। ये फ्रिज घर के इनवर्टर पर भी चलाया जा सकता है। इसे आप बिना स्टेबलाइजर के भी इस्तेमाल कर सकते हैं। कनवर्टिबल मोड वाला ये LG का फ्रिज अपने फ्रीजर का तापमान बढ़ाकर, उसे नॉर्म स्टोरेज में बदल सकता है। इसका स्मार्ट डाइग्नोसिस फंक्शन अपने आप दिक्कत का पता लगा सकता है।
गोदरेज फ्रिज- यह गोदरेज का रेफ्रिजरेटर नैनोशील्ड तकनीक के साथ आता है, जो खाने-पीने के सामान को बैक्टिरिया से सुरक्षित रखने में मददगार मानी जाती है। इसकी फार्म फ्रेशनेस तकनीक फल और सब्जियों को 30 दिनों तक खराब होने से बचा सकती है। जरूरत पड़ने पर आप एक बटन दबाकर इस फ्रिज के फ्रीजर को नॉर्मल स्टोरेज में बदल सकते हैं। इसकी पेटेंट की हुई कूल शॉवर तकनीक पूरे फ्रिज में 360 डिग्री की ठंडक देती है।
व्हर्लपूल फ्रिज- यह रेफ्रिजरेटर जबर्दस्त ठंडक देने के लिए जाना जाता है, इसका सबसे कम तापमान -24 डिग्री सेंटीग्रेट तक का होता है। इसका एंटी-ओडर ऑप्शन फ्रिज की बदबू को भी दूर कर सकता है। सब्जियों को लंबे समय तक ताजा रखने के लिए ये जिओ लाइट तकनीक का इस्तेमाल करता है। ये मात्र 85 मिनट में बर्फ भी जमा सकता है।
हायर फ्रिज- दूसरे रेफ्रिजरेटर से उलट इस फ्रिज का फ्रीजर नीचे होता है। इसमें बिजली की बचत के लिए 3 इनवर्टर और 2 फैन तकनीक का इस्तेमाल किया जा सकता है। इस फ्रिज के दरवाजे पर LED डिस्प्ले पैनल मिलता है, इसकी मदद से आप बिना फ्रिज खोले, बाहर से ही इसके तापमान को नियंत्रित कर सकते हैं। ये फ्रिज 1 घंटे में बर्फ जमाने के लिए जाना जाता है। इसमें पवार सेविंग मोड भी दिया गया है, जो बिजली की खपत को कम करने में सहायक हो सकता है।