वॉशिंग मशीन आजकल हर घर की जरूरत बन चुकी है। कपड़े हाथ से धोने में जहां समय और मेहनत दोनों लगती है, वहीं वॉशिंग मशीन से ये काम चुटकियों में हो जाता है। लेकिन, जब बात आती है नया Washer लेने की, तो सबसे बड़ा सवाल ये उठता है कि आपके परिवार के लिए कितनी किलोग्राम क्षमता वाली मशीन सही रहेगी। खासकर, अगर आपका परिवार 4 लोगों का है, तो वॉशिंग मशीन की कैपेसिटी को लेकर अक्सर थोडा कन्फयूजन हो सकता है। इस लेख में हम इसी बात पर चर्चा करते हुए आपको बताएगें कि 4 लोगों के परिवार के लिए कौन सी वॉशिंग मशीन सबसे अच्छी रहेगी और साथ में 3 फुल्ली ऑटोमैटिक Washing Machine के बेहतरीन विकल्पों की जानकारी भी देगें। तो चलिए जानते हैं हाउस ऑफ एप्पालइंसेस का अहम विकल्प बन चुकी इन Washer के बारे में।
परिवार के लिए वाशिंग मशीन का सही आकार कैसे चुनें?
परिवार के लिए वाशिंग मशीन का सही आकार चुनते समय कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना चाहिए, ताकि कपड़े धोने का काम आसान और सुविधाजनक हो सके।
- परिवार के सदस्यों की संख्या - अगर आपके परिवार में 2-3 लोग हैं, तो 6 से 6.5 किलोग्राम की वाशिंग मशीन पर्याप्त होगी। 4-5 लोगों के परिवार के लिए 7 से 8 किलोग्राम और उससे बड़े परिवारों के लिए 8 किलो से ज्यादा क्षमता वाली वाशिंग मशीन सही रहती है।
- कपड़ों की धुलाई - अगर आप रोजाना कम कपड़े धोते हैं, तो छोटी क्षमता भी चलेगी। लेकिन अगर आप हफ्ते में एक ही बार कपड़े Wash करते हैं, तो बड़ी क्षमता वाली मशीन बेहतर होगी।
- बेडशीट और भारी कपड़े - अगर आप रजाई, कंबल या बेडशीट भी धोना चाहते हैं, तो 7.5 किलोग्राम या उससे अधिक की वाशिंग मशीन ही चुनें।
8 Kg वाशिंग मशीन किसके लिए हैं उपयोगी ?
भारत में कई सारे भरोसेमंद ब्रांडस उपलब्ध हैं जो 8 किलोग्राम वाशिंग मशीन के बेहतरीन विकल्प पेश करते हैं, जो लेटेस्ट फीचर्स और तकनीक के साथ आते हैं।
- 8 किलोग्राम क्षमता में आपको सेमी-ऑटोमेटिक और फुल्ली-ऑटोमेटिक दोनों तरह के मॉडल्स मिलते हैं, जिनको आप अपनी जरुरत और बजट के हिसाब से देख सकते हैं।
- इस क्षमता में आपको फ्रंट और टॉप लोड विकल्प भी मिलते हैं, जिनमें टॉप लोड बजट में आते हैं और फ्रंट लोड लेटेस्ट फीचर्स के साथ आती है जिनकी कीमत थोडी ज्यादा होती है।
- 8 किलोग्राम की Washing Machine छोटे परिवार या कहें 3-4 लोगों के कपड़ो को सफाई से धोने के लिए उपयुक्त रहती है।
इन्हें भी पढ़ें :-
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।