किसी भी वॉशिंग मशीन का सबसे मुख्य हिस्सा मोटर होता है। ऐसे में अगर आप भी चाहते हैं कि आपकी वॉशिंग मशीन लंबे समय तक बिना किसी रुकावट चले और आप बार-बार मेंटेनेंस के खर्चे से राहत पा सकें, तो Haier, Voltas, Bosch और Samsung आदि ब्रांड की वॉशिंग मशीन को आप चुन सकते हैं, क्योंकि ये अपने मॉडल्स पर 12 साल की लंबी मोटर वारंटी प्रदान करते हैं, जो ग्राहकों को एक दशक से भी ज्यादा समय तक बेफिक्र रहने की गारंटी देते हैं। इन भरोसेमंद ब्रांड्स की Washing Machine में आपको ना केवल लंबी वारंटी मिलती है, बल्कि इन-बिल्ट हीटर, स्टीम वॉश और हाई स्पिन स्पीड जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं, जो आपके कपड़े धोने की प्रक्रिया को अधिक आसान बनाती हैं और बेहतरीन सफाई भी करती हैं।
नीचे आप 12 साल की वारंटी वारंटी के साथ आने वाली वॉशिंग मशीन के 5 विकल्पों को देख सकते हैं।
Haier 10Kg 5 Star AI Smart Wash Fully Automatic Front Load Washing Machine
लंबे समय तक चलने वाली मोटर की गारंटी तलाश रहे बड़े परिवारों के लिए हायर का यह मॉडल बेहतरीन रहेगा। 12 साल की मोटर वारंटी के साथ आने वाले इस टॉप ब्रांड की मशीन में डायरेक्ट मोशन मोटर दी गई है, जो बिना बेल्ट के चलती है जिससे आवाज और वाइब्रेशन बेहद कम होता है। इसका 525 मिमी का बड़ा सुपर ड्रम कपड़ों को आपस में उलझने से बचाता है और गहरी सफाई करता है। इस Fully Automatic Washing Machine में दिया गया AI स्मार्ट वॉश फीचर कपड़ों के वजन और फैब्रिक को खुद पहचानकर पानी और वॉश टाइम सेट करता है, जिससे आपका समय और मेहनत दोनों बच सकता है। वहीं यह हाइजीन रिफ्रेश और इन-बिल्ट हीटर की मदद से कपड़ों से 99.9% तक बैक्टीरिया और जिद्दी दाग आसानी से निकलता है। इसमें वाई-फाई कनेक्टिविटी की सुविधा भी मिलती है, जिसके कारण आप इसे अपने स्मार्टफोन से भी कंट्रोल कर सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - हायर
- मॉडल नंबर - EFL120-DM14IEIS8U1
- क्षमता - 10 किलोग्राम
- रंग - डार्क जेड सिल्वर
- एनर्जी रेटिंग - 5 स्टार
- मशीन का प्रकार - फुली ऑटोमैटिक फ्रंट लोड
खूबियां
- डायरेक्ट मोशन मोटर
- वाई-फाई स्मार्ट कंट्रोल
कमी
- फिलहाल, इस वॉशिंग मशीन को लेकर अभी तक अमेजन यूजर्स ने कुछ खास शिकायत नहीं की है।
01
Siemens 8kg 5 Star Stain Treatment Fully Automatic Front Load Washing Machine
सीमेंस ब्रांड का नाम शायद बहुत कम लोग जानते होंगे, लेकिन जर्मन इंजीनियरिंग और भरोसेमंद वारंटी की बात हो, तो इस ब्रांड का नाम सबसे ऊपर आता है। 12 साल की मोटर वारंटी देने वाले इस प्रतिष्ठित ब्रांड की यह मशीन अपनी दमदार मोटर के लिए जानी जाती है, जो सालों-साल बिना किसी रुकावट के काम करती है। इसमें खास स्टेन ट्रीटमेंट और प्री-ट्रीटमेंट फंक्शन दिया गया है, जो तेल, चाय या मिट्टी जैसे सख्त दागों को बिना पहले हाथ से रगड़े साफ कर देता है। इसका इन-बिल्ट हीटर और हाइजीन प्रोग्राम गर्म पानी व भाप की मदद से कपड़ों को पूरी तरह बैक्टीरिया फ्री बनाता है, जो छोटे बच्चों के कपड़ों के लिए बेहद सुरक्षित है। 5-स्टार इन्वर्टर रेटिंग के कारण यह बिजली की भारी बचत भी करती है, जिससे आप अपने बिजली बिल में बचत कर सकते हैं। वहीं यह मशीन बेहद स्थिर और शांत काम करती है, क्योंकि इसमें एंटी-वाइब्रेशन तकनीक शामिल है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - Siemens
- मॉडल नंबर - WG34A20SIN
- क्षमता - 8 किलोग्राम
- रंग - सिल्वर
- एनर्जी रेटिंग - 5 स्टार
- मशीन का प्रकार - फुली ऑटोमैटिक फ्रंट लोड
खूबियां
- एडवांस स्टेन ट्रीटमेंट
- शांत मोटर
कमी
- इस वॉशिंग मशीन को लेकर फिलहाल अमेजन यूजर्स की कोई खास शिकायत नहीं है।
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
Bosch 8 kg 5 Star Front Load Fully-Automatic Washing Machine
क्या आप भी एक ऐसी वॉशिंग मशीन चाहते हैं जो एक दशक से भी ज्यादा समय तक बिना किसी खराबी के साथ दे? तो बॉश का यह मॉडल आपके लिए एक शानदार निवेश हो सकता है। 12 साल की मोटर वारंटी के साथ आने वाले इस ब्रांड की Washing Machine में इको-साइलेंस ड्राइव मोटर लगी है, जो घर्षण कम करके बिजली बचाती है और बेहद शांत चलती है। इसकी AI एक्टिव वॉटर तकनीक ड्रम में रखे कपड़ों के हिसाब से पानी की सही मात्रा मापती है, जिससे पानी की बर्बादी नहीं होती। स्टीम फीचर के साथ यह 99.9% तक जर्म्स का सफाया करती है। इसके पेटेंटेड वेरियो ड्रम और एंटी-टैंगल फीचर की वजह से धुलाई के बाद कपड़े आपस में उलझते नहीं हैं और उन पर सिलवटें भी कम पड़ती हैं, जिससे प्रेस करने में भी आसानी होती है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - Bosch
- मॉडल नंबर - WAJ28260IN
- क्षमता - 8 किलोग्राम
- रंग - व्हाइट
- एनर्जी रेटिंग - 5 स्टार
- मशीन का प्रकार - फुली ऑटोमैटिक फ्रंट लोड
खूबियां
- एंटी-टैंगल तकनीक
- AI एक्टिव वॉटर
कमी
- कुछ लोगों की शिकायत है कि यह वॉशिंग मशीन काफी वाइब्रेट करती है।
03
Voltas Beko 8 Kg 5 Star Inverter Quick wash Fully-Automatic Front Loading Washing Machine
अगर आपको भी टाटा के ब्रांड पर काफी भरोसा है, तो वोल्टास बेको की यह वॉशिंग मशीन आपको पसंद आ सकती है। यह अपनी प्रो-स्मार्ट इन्वर्टर मोटर पर 12 साल की लंबी वारंटी देता है। खासकर बड़े परिवारों के लिए यह काफी उपयोगी रहेगा, क्योंकि यह वॉशिंग मशीन 8 किलोग्राम क्षमता के साथ आती है जो रोजमर्रा की धुलाई के लिए एकदम सही है। इसमें इन-बिल्ट हीटर और हाइजीन स्टीम की सुविधा दी गई है, जो सर्दियों में भी बेहतरीन धुलाई देती है और कपड़ों से एलर्जी पैदा करने वाले तत्वों को खत्म करती है। जल्दी ऑफिस या पार्टी में जाने के लिए इसमें क्विक वॉश प्रोग्राम भी मिलता है, जो कम समय में कपड़ों को फ्रेश कर देता है। इसका जेंटल वेव ड्रम नाजुक कपड़ों के रेशों को नुकसान पहुंचाए बिना उनकी चमक बरकरार रखता है यानी इसमें आपके कपड़े खराब होने की टेंशन भी नहीं रहती।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - Voltas
- मॉडल नंबर - WFL8012B7JVBKA/AXV
- क्षमता - 8 किलोग्राम
- रंग - एन्थ्रेसाइट
- एनर्जी रेटिंग - 5 स्टार
- मशीन का प्रकार - फुली ऑटोमैटिक फ्रंट लोड
खूबियां
- हाइजीन स्टीम वॉश
- प्रो-स्मार्ट इन्वर्टर मोटर
कमी
- इस वॉशिंग मशीन को लेकर अभी तक अमेजन यूजर्स ने कोई शिकायत नहीं की है।
04
Samsung 8 Kg Digital Inverter Fully-Automatic Top Load Washing Machine
लॉन्ग-टर्म वारंटी और स्मार्ट फीचर्स के मामले में सैमसंग हमेशा ग्राहकों की पहली पसंद रहा है। वैसे तो सैमसंग का यह मॉडल अपनी मोटर पर 10 साल की लंबी वारंटी देता है, लेकिन अगर आपको 12 साल या उससे लंबी वारंटी चाहिए तो सैमसंग के इस मॉडल पर खास ऑफर चल रहा है यानी जो इस वॉशिंग मशीन को मार्च 2026 तक ले लेता है उसको मोटर पर 20 साल की लंबी वारंटी मिलेगी यानी 12 साल से भी ज्यादा का भरोसा। वहीं अगर आप करें, फीचर्स की तो इस Samsung Washing Machine की इकोबबल तकनीक काफी कमाल की है, जो डिटर्जेंट को बारीक झाग में बदल देती है, जिससे ठंडे पानी में भी कपड़ों की गहरी सफाई होती है और बिजली बचती है। इसमें दिया गया AI वॉश फीचर कपड़ों के वजन और कोमलता को भांपकर खुद ही धुलाई का तरीका चुनता है, जबकि AI एनर्जी मोड बिजली की खपत को ट्रैक और कम करता है। इसके सुपर स्पीड फीचर से कपड़े कम समय में धुल जाते हैं।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - Samsung
- मॉडल नंबर - WA80F08S2LTL
- क्षमता - 8 किलोग्राम
- रंग - लैवेंडर ग्रे
- एनर्जी रेटिंग - 5 स्टार
- मशीन का प्रकार - फुली ऑटोमैटिक टॉप लोड
खूबियां
- इकोबबल तकनीक
- AI एनर्जी मोड
कमी
- कुछ यूजर्स की शिकायत है कि यह वॉशिंग मशीन पानी की बहुत ज्यादा खपत करता है।
05
टॉप रेटेड वॉशिंग मशीन के मॉडल्स की तुलना तालिका
यहां हमने ऊपर बताए गए सभी मॉडल्स की आपस में तुलना की है ताकि आपको समझने में आसानी हो कि इनमें से कौन-सा विकल्प आपकी जरूरत के हिसाब से अधिक बेहतर हो सकता है।
इसी तरह के लेख पढ़ने के लिए हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर क्लिक करें।
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।